फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड, कर्नाटक के पूर्व CM एसएम कृष्णा का निधन और मुंबई में भीषण सड़क हादसा

Tue, 10 Dec 2024 07:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 10 Dec 2024 07:48 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों में चोटियों पर भारी हिमपात से पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से पहाड़ों पर दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। हिमाचल में 87 सड़कें बंद करनी पड़ी हैं। गाड़ी फिसलने से हुए हादसे में दिल्ली के पर्यटक समेत दो लोगों की जान चली गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। लाहौल और धुंधी में हिमपात के चलते फंसे 1,300 सैलानियों को सुरक्षित निकालकर मनाली पहुंचाया गया है। सोमवार- मंगलवार की दरम्यानी रात कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का 92 साल की आयु में निधन हो गया। उधर, मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा- BEST की एक बस का ब्रेक फेल होने के कारण बड़ा हादसा हुआ। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 हताहत हैं। मुंबई पुलिस और बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि कुर्ला में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) एल. वार्ड के पास बस का ब्रेक फेल हो गया। इस कारण बेकाबू बस ने कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2024 Updates On Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चोटियों पर बर्फबारी से पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड, हिमाचल में दो की मौत
जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों में चोटियों पर भारी हिमपात से पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से पहाड़ों पर दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। हिमाचल में 87 सड़कें बंद करनी पड़ी हैं। गाड़ी फिसलने से हुए हादसे में दिल्ली के पर्यटक समेत दो लोगों की जान चली गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। लाहौल और धुंधी में हिमपात के चलते फंसे 1,300 सैलानियों को सुरक्षित निकालकर मनाली पहुंचाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

SM Krishna Demise: कर्नाटक के पूर्व CM एसएम कृष्णा का 92 साल की आयु में निधन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2024 Updates On Amar Ujala
एसएम कृष्णा, दाहिने येदियुरप्पा के साथ (फाइल) - फोटो : एएनआई

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर कांग्रेस नेता रहे एसएम कृष्णा का मंगलवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। वे 92 साल के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ राजनेता काफी समय से बीमार थे। उनके निधन पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू समेत कई दिग्गत नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2024 Updates On Amar Ujala
बेस्ट बस का ब्रेक फेल होने के बाद 20 से अधिक हताहत - फोटो : पीटीआई

मुंबई में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत
मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा- BEST की एक बस का ब्रेक फेल होने के कारण बड़ा हादसा हुआ। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 हताहत हैं। मुंबई पुलिस और बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि कुर्ला में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) एल. वार्ड के पास बस का ब्रेक फेल हो गया। इस कारण बेकाबू बस ने कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2024 Updates On Amar Ujala
मंचासीन इंडिया ब्लॉक के नेता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विपक्षी गठबंधन- INDIA के बीच नेतृत्व की रार
विपक्षी इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व का विवाद अब बड़ा रूप लेता जा रहा है। सोमवार को तृणमूल ने एक बार फिर विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व पर दावा ठोका और कांग्रेस को सच्चाई स्वीकार करने की नसीहत दी। पार्टी के सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि ज्यादातर घटक दल नेतृत्व में बदलाव चाहते हैं और मानते हैं कि भाजपा के खिलाफ बस पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी में ही लड़ने का माद्दा है। तृणमूल सांसद ने इस दौरान भाजपा के खिलाफ कमजोर स्ट्राइक रेट को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2024 Updates On Amar Ujala
संसद भवन - फोटो : ANI

Parliament: सरकार इसी सत्र में पेश कर सकती है एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक
केंद्र सरकार अपनी एक राष्ट्र एक चुनाव योजना को लागू करने के लिए प्रस्तावित विधेयक पर व्यापक विचार-विमर्श के पक्ष में है। हालांकि, विधेयक को अभी कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली है, पर सरकार इसे संसद के वर्तमान सत्र में पेश कर सकती है। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बिल को विस्तृत चर्चा के लिए संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) के पास भी भेजा जा सकता है। सरकार इस बिल पर आम राय बनाने के पक्ष में है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2024 Updates On Amar Ujala
लिट्टी-चोखा के जायके के साथ पूर्वांचलियों को साधने की तैयारी में भाजपा - फोटो : X/BJP

दिल्ली चुनाव: लिट्टी-चोखा के जायके के साथ पूर्वांचलियों को साधने की तैयारी में भाजपा
पूर्वांचली मतदाता सभी दलों के लिए अहम हैं। आम आदमी पार्टी जहां इसी वर्ग के बूते सरकार के गठन में आगे रही है और पूर्वांचली नेताओं को पार्टी में शामिल करके टिकट दे रही है, वहीं भाजपा भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस वर्ग पर फोकस कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2024 Updates On Amar Ujala
Automobile Industry - फोटो : PTI

नए साल से चार फीसदी तक महंगी होंगी गाड़ियां
उच्च खाद्य महंगाई से परेशान लोगों को नए साल से गाड़ियां खरीदने के लिए जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी। कच्चे माल की लागत और महंगाई में वृद्धि को आंशिक रूप से कम करने के लिए वाहन निर्माता कंपनियां एक जनवरी से गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2024 Updates On Amar Ujala
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा - फोटो : एएनआई

RBI Governor: नई आयकर व्यवस्था को लागू करने में मल्होत्रा की महत्वपूर्ण भूमिका
आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा अपने काम करने के तरीकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा नौकरशाहों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2024 का बजट बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनका शुमार वित्तीय मामलों में सुधारवादी और मजबूती से काम करने वाले अफसरों में होता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

Report: आईटी क्षेत्र में 20 फीसदी तक बढ़ेंगी भर्तियां
आईटी क्षेत्र में नए साल यानी 2025 में 15-20 फीसदी अधिक भर्तियां होंगी। टैलेंट सॉल्यूशंस कंपनी एनएलबी सर्विसेज के मुताबिक, ये भर्तियां विभिन्न उद्योगों में होगी। कंपनी ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा, आईटी उद्योग ने 2024 की दूसरी छमाही में फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कई मोर्चों पर 2025 के लिए बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में है। आने वाले वर्ष में भारतीय आईटी क्षेत्र में फ्रेशर्स की भर्ती में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है, जिसमें विभिन्न उद्योगों में नौकरी के अवसरों में 15-20 फीसदी की वृद्धि होगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2024 Updates On Amar Ujala
पीओजेके में विरोध प्रदर्शन के बाद नए अध्यादेश को निरस्त करने का फैसला - फोटो : एएनआई

विरोध के बाद POJK सरकार ने वापस लिया विवादास्पद अध्यादेश
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में जनता के भारी विरोध और बंद के बाद सरकार ने विवादास्पद अध्यादेश वापस ले लिया। अध्यादेश के जरिये सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों से पहले सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया था। प्रेसिडेंट बैरिस्टर सुल्तान महमूद ने अध्यादेश वापस लेने की घोषणा की। इसे लेकर एक लिखित समझौता भी हुआ है। इसके तहत प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी मामले वापस लिए जाएंगे और 13 मई की गोलीबारी की घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2024 Updates On Amar Ujala
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ रेखा शर्मा - फोटो : फाइल

 रेखा शर्मा जाएंगी राज्यसभा, आज करेंगी नामांकन; भाजपा ने हरियाणा के दिग्गजों को चौंकाया
राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर सभी को चौंका दिया है। राज्यसभा के उम्मीदवारों की दौड़ में उनका नाम कहीं नहीं था। वह कई दशकों से भाजपा से जुड़ी रही हैं। नौ साल तक राष्ट्रीय महिला आयोग में भी रहीं। पहले उन्होंने सदस्य के तौर पर काम किया और फिर अध्यक्ष बनीं। इसी साल अगस्त में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 December 2024 Updates On Amar Ujala
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor

रणबीर कपूर ने दिया 'ब्रह्मास्त्र' और 'एनिमल' के सीक्वल का अपडेट
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1' साल 2022 में रिलीज हुई। इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर कुछ बातें कही हैं। फिल्म के पहले भाग को कई बार देरी का सामना करना पड़ा। इसकी शूटिंग पूरी होने और रिलीज होने में पांच साल से ज्यादा का समय लग गया। अब उन्होंने इसके दूसरे भाग की रिलीज को लेकर बात की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed