फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly elections 2025 BJP is planning to win Delhi elections through people from Poorvanchal

दिल्ली चुनाव: लिट्टी-चोखा के जायके के साथ पूर्वांचलियों को साधने की तैयारी में भाजपा, जानिए क्या है नई रणनीति

Tue, 10 Dec 2024 06:06 AM IST
विजय पुंडीर नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Dec 2024 06:06 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने इस बार लिट्टी-चोखा को भाजपा की नीति से जोड़ा है। इसी व्यंजन के साथ भाजपा पूर्वांचलियों के साथ चुनावी चर्चा करेगी।

विज्ञापन
Delhi assembly elections 2025 BJP is planning to win Delhi elections through people from Poorvanchal
लिट्टी-चोखा के जायके के साथ पूर्वांचलियों को साधने की तैयारी में भाजपा - फोटो : X/BJP

विस्तार

पूर्वांचली मतदाता सभी दलों के लिए अहम हैं। आम आदमी पार्टी जहां इसी वर्ग के बूते सरकार के गठन में आगे रही है और पूर्वांचली नेताओं को पार्टी में शामिल करके टिकट दे रही है, वहीं भाजपा भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस वर्ग पर फोकस कर रही है।

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने इस बार लिट्टी-चोखा को भाजपा की नीति से जोड़ा है। इसी व्यंजन के साथ भाजपा पूर्वांचलियों के साथ चुनावी चर्चा करेगी। पूर्वांचली मतदाताओं को लुभाने के लिए 41 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन करने योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी दिल्ली में 1500 से अधिक छोटी-बड़ी बैठकें होंंगी। इसके अलावा विभिन्न छठ समितियों, संस्कृति एवं धार्मिक समिति, भोजपुरी समाज समिति, मिथिला सांस्कृतिक समिति और धार्मिक समितियों के माध्यम से पूर्वांचल समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा। लिट्टी-चोखा जैसे व्यंजन भी एक माध्यम के रूप में शामिल रहेगा। पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा ने का कहना है कि हरेक पूर्वांचली का लक्ष्य दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाना है। इसे देखते हुए भाजपा सभी स्तरों पर प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

पूर्वांचली बहुल 41 विधानसभाओं में 12 दिसंबर के बाद से बड़े सम्मेलन का आयोजन करने की योजना है। सम्मेलन में केंद्रीय नेतृत्व व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। प्रत्येक विधानसभा में ढाई से तीन हजार लोग शामिल होंगे। मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ व खंड स्तर पर छोटी-छोटी सभा कर पूर्वांचली मतदाताओं से संपर्क साध रहे है। प्रत्येक जिले में 100 समिति अध्यक्षों से संपर्क का लक्ष्य रखा गया है।

पूर्वांचल समाज संवाद के तहत ड्राइंग रूम बैठक होगी जिसमें 35 से 50 पूर्वांचली मौजूद रहेंगे। बैठक में आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों से लोगों को अवगत किया जाएगा। पूर्वांचल लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत पूर्वांचल बाहुल्य विधान सभा में लाभार्थियों को चिन्हित कर उनके साथ संवाद और गोष्ठी करने की भी योजना है।

पटपड़गंज को दिल्ली के विकास का चेहरा बनाएगी भाजपा : सचदेवा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले 12 साल में मनीष सिसोदिया पटपड़गंज को बदहाल करने का काम किया। शराब घोटाला कर पूरे क्षेत्र के लोगों को बदनाम करने का काम किया। क्षेत्र में भारी पेयजल संकट है, स्कूलों व मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर छलावा किया। क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों में उच्चतम स्तर पर विज्ञान नहीं पढ़ाया जाता वहीं मोहल्ला क्लीनिक ठप है। यहां की जनता ने भाजपा का प्रतिनिधी चुनने का मन बना ली है।

भाजपा सत्ता में आते ही पटपड़गंज को दिल्ली में विकास का चेहरा बनाएगी। दिल्ली वाले जानना चाहते हैं कि पटपड़गंज सुरक्षित सीट है तो सिसोदिया ने उसको क्यों छोड़ा। सच यह है कि इस क्षेत्र के लोगों ने सिसोदिया को नाकारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed