{"_id":"6757935aa87e1803340862f4","slug":"it-sector-job-opportunities-increasing-report-claim-specific-technic-role-in-more-demand-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: आईटी क्षेत्र में 20 फीसदी तक बढ़ेंगी भर्तियां, दावा...विशिष्ट तकनीक भूमिकाओं में 35% तक बढ़ेगी मांग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Report: आईटी क्षेत्र में 20 फीसदी तक बढ़ेंगी भर्तियां, दावा...विशिष्ट तकनीक भूमिकाओं में 35% तक बढ़ेगी मांग
Tue, 10 Dec 2024 06:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 10 Dec 2024 06:33 AM IST
सार
टैलेंट सॉल्यूशंस कंपनी एनएलबी सर्विसेज ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा, आईटी उद्योग ने 2024 की दूसरी छमाही में फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कई मोर्चों पर 2025 के लिए बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में है। आने वाले वर्ष में भारतीय आईटी क्षेत्र में फ्रेशर्स की भर्ती में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है, जिसमें विभिन्न उद्योगों में नौकरी के अवसरों में 15-20 फीसदी की वृद्धि होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईटी क्षेत्र में नए साल यानी 2025 में 15-20 फीसदी अधिक भर्तियां होंगी। टैलेंट सॉल्यूशंस कंपनी एनएलबी सर्विसेज के मुताबिक, ये भर्तियां विभिन्न उद्योगों में होगी।
विज्ञापन
कंपनी ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा, आईटी उद्योग ने 2024 की दूसरी छमाही में फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कई मोर्चों पर 2025 के लिए बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में है। आने वाले वर्ष में भारतीय आईटी क्षेत्र में फ्रेशर्स की भर्ती में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है, जिसमें विभिन्न उद्योगों में नौकरी के अवसरों में 15-20 फीसदी की वृद्धि होगी। खास बात है कि उभरती प्रौद्योगिकियों पर बढ़ती निर्भरता के कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डाटा एनालिटिक्स और क्लाउड सहित अत्यधिक विशिष्ट तकनीक भूमिकाओं की मांग में 30 से 35 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग में यह वृद्धि सिर्फ नियुक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक कौशल विकास पर भी जोर रहेगा। इसके तहत, कंपनियां अपने कर्मचारियों को उभरते तकनीकी परिदृश्य के अनुरूप आवश्यक कौशल से लैस करने के लिए प्रशिक्षण में भारी निवेश कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2021-22 में वैश्विक मंदी के बाद से कंपनियों ने विभिन्न चुनौतियों के कारण खर्चों में कटौती के लिए भारी छंटनी की है। हालांकि, 2025 में छंटनी की रफ्तार घटेगी, जिससे फ्रेशर्स के लिए उम्मीद जगी है।
विज्ञापन