{"_id":"675795c836eb2abee507a844","slug":"rbi-governor-sanjay-malhotra-bureaucracy-style-like-pm-modi-wishes-new-tax-regime-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI Governor: नई आयकर व्यवस्था को लागू करने में मल्होत्रा की महत्वपूर्ण भूमिका, पीएम मोदी के पसंदीदा नौकरशाह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI Governor: नई आयकर व्यवस्था को लागू करने में मल्होत्रा की महत्वपूर्ण भूमिका, पीएम मोदी के पसंदीदा नौकरशाह
Tue, 10 Dec 2024 06:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 10 Dec 2024 06:43 AM IST
सार
आम सहमति बनाने में माहिर मल्होत्रा ने नई आयकर व्यवस्था को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके पास वित्त से जुड़े कामकाज संभालने का लंबा तजुर्बा है। रिजर्व बैंक का कामकाज सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स देखते हैं। मल्होत्रा के पास इसका भी अनुभव है। इसलिए, वह आरबीआई गवर्नर की रेस में सबसे आगे रहे।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा अपने काम करने के तरीकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा नौकरशाहों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2024 का बजट बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनका शुमार वित्तीय मामलों में सुधारवादी और मजबूती से काम करने वाले अफसरों में होता है।
विज्ञापन
आम सहमति बनाने में माहिर मल्होत्रा ने नई आयकर व्यवस्था को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके पास वित्त से जुड़े कामकाज संभालने का लंबा तजुर्बा है। रिजर्व बैंक का कामकाज सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स देखते हैं। मल्होत्रा के पास इसका भी अनुभव है। इसलिए, वह आरबीआई गवर्नर की रेस में सबसे आगे रहे। आरईसी लि. चेयरमैन-एमडी रह चुके मल्होत्रा के के कार्यकाल में वेतनभोगी वर्ग को राहत देने वाली नई प्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू हुई। अप्रत्याशित लाभ कर भी उन्हीं के कार्यकाल में हटाया गया।
विज्ञापन
वित्त मंत्री से भी अच्छे संबंध, विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता
राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी मल्होत्रा के पास वित्त व कराधान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ सार्वजनिक नीति में 33 साल से अधिक का अनुभव है। आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में स्नातक व अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर मल्होत्रा के वित्त मंत्री से भी अच्छे संबंध हैं। उधर, दास उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद 12 दिसंबर, 2018 को 25वें गवर्नर बने थे। तीन साल के कार्यकाल के बाद सेवा विस्तार मिला था।
विज्ञापन
उच्च महंगाई के बीच रेपो दर घटाने का रहेगा दबाव
मल्होत्रा को ऐसे समय में रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाया गया है, जब केंद्रीय बैंक के सामने चुनौतियों की भरमार है। आरबीआई पर रेपो दरों में कटौती का दबाव है, क्योंकि जीडीपी की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में सात तिमाहियों के निचले स्तर 5.4 फीसदी पर आ गई। डॉलर के मुकाबले रुपया भी लगातार कमजोर हो रहा है। उच्च महंगाई ने भी नाक में दम कर रखा है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन