फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   RajyaSabha Election Former National Commission for Women president Rekha Sharma will file her nomination today

Rajya Sabha Election: रेखा शर्मा जाएंगी राज्यसभा, आज करेंगी नामांकन; भाजपा ने हरियाणा के दिग्गजों को चौंकाया

Tue, 10 Dec 2024 12:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Dec 2024 12:19 AM IST
सार

मंगलवार को रेखा शर्मा नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उनका जीतना तय है, क्योंकि विधानसभा में 90 विधायकों में से 51 भाजपा के साथ हैं। रेखा शर्मा के नामांकन के दौरान पार्टी ने अपने सभी मंत्रियों व विधायकों को चंडीगढ़ में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
RajyaSabha Election Former National Commission for Women president Rekha Sharma will file her nomination today
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ रेखा शर्मा - फोटो : फाइल

विस्तार

राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर सभी को चौंका दिया है। राज्यसभा के उम्मीदवारों की दौड़ में उनका नाम कहीं नहीं था। वह कई दशकों से भाजपा से जुड़ी रही हैं। नौ साल तक राष्ट्रीय महिला आयोग में भी रहीं। पहले उन्होंने सदस्य के तौर पर काम किया और फिर अध्यक्ष बनीं। इसी साल अगस्त में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


मंगलवार को वह नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उनका जीतना तय है, क्योंकि विधानसभा में 90 विधायकों में से 51 भाजपा के साथ हैं। रेखा शर्मा के नामांकन के दौरान पार्टी ने अपने सभी मंत्रियों व विधायकों को चंडीगढ़ में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। दावेदारों की दौड़ में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद संजय भाटिया, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई व पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल थीं। कृष्ण लाल पंवार के इसराना सीट से विधायक बनने के बाद खाली हुई सीट के लिए 20 दिसंबर को चुनाव होना है।
विज्ञापन


दिल्ली से लगी नाम पर मुहर
पंचकूला से सटे ढकोली में रहने वाली रेखा शर्मा की अक्तूबर में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कालका विधानसभा से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, मगर पार्टी ने शक्ति रानी शर्मा को उतारा। अब दिल्ली से ही उनके नाम पर मुहर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार
कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारने से मना कर दिया है। उनके पास केवल 37 विधायक हैं। दो दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि राज्यसभा के लिए यदि दो सीटें होती तो वह अपना उम्मीदवार जरूर उतारते। यह दूसरा मौका है, जब कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इससे पहले जब किरण चौधरी को राज्यसभा के लिए चुना गया था तो भी कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारा था।

ओडिशा व आंध्र के लिए भी प्रत्याशी घोषित
भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए आंध्रप्रदेश से रायागा कृष्णैया और ओडिशा से सुजीत कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed