फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 March 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: पीएम मोदी आज से गुजरात दौरे पर; बैठक में भिड़े ट्रंप-जेलेंस्की और सात राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Sat, 01 Mar 2025 06:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 06:41 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 March 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर होंगे। वह जूनागढ़ जिले के सासन में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव केंद्र वंतारा भी जाएंगे। पीएम श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा, रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी लड़ाई मोल ले ली है। ओवल ऑफिस में शुक्रवार को बैठक के दौरान हुई गरमागरम बहस के बाद अमेरिका-यूक्रेन के बीच का मनमुटाव साफ हो गया है। दोनों के बीच तनाव इस कदर बढ़ा कि जेलेंस्की बैठक के लिए तय समय से पहले ही यूएस-यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण खनिज सौदे पर हस्ताक्षर किए बिना व्हाइट हाउस से चले गए। इसके अलावा, उत्तर के पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंच रही भारी नमी है। इसके असर से हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश व जमकर बर्फबारी और वज्रपात होने के आसार हैं। यहां 120 मिमी तक बारिश हो सकती है। इसका असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 March 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी आज से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर होंगे। वह जूनागढ़ जिले के सासन में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव केंद्र वंतारा भी जाएंगे। पीएम श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 March 2025 Updates On Amar Ujala
ट्रंप और जेलेंस्की में तीखी नोक-झोंक। - फोटो : अमर उजाला

बैठक में भिड़े डोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्की
रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी लड़ाई मोल ले ली है। ओवल ऑफिस में शुक्रवार को बैठक के दौरान हुई गरमागरम बहस के बाद अमेरिका-यूक्रेन के बीच का मनमुटाव साफ हो गया है। हाल ही में ट्रंप द्वारा जेलेंस्की को तानाशाह कहे जाने के बाद हुई इस बैठक में दोनों के बीच तनाव इस कदर बढ़ा कि जेलेंस्की बैठक के लिए तय समय से पहले ही यूएस-यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण खनिज सौदे पर हस्ताक्षर किए बिना व्हाइट हाउस से चले गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 March 2025 Updates On Amar Ujala
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी तो सात राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट
उत्तर के पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंच रही भारी नमी है। इसके असर से हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश व जमकर बर्फबारी और वज्रपात होने के आसार हैं। यहां 120 मिमी तक बारिश हो सकती है। इसका असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 March 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के 442 सरकारी स्कूलों में आज शरू होगी नर्सरी दाखिले की दौड़
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सरकारी सर्वोदय विद्यालयों में नर्सरी से लेकर पहली कक्षा में दाखिले के लिए एक मार्च से दाखिला फॉर्म उपलब्ध होंगे। दाखिले के लिए दिल्ली में रहने वाले बच्चे आवेदन के पात्र होंगे। स्कूलों में प्रवेश के लिए 15 मार्च तक ऑफलाइन फॉर्म मिलेंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की स्कूल शाखा ने दिशा-निर्देश जारी किए है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 March 2025 Updates On Amar Ujala
शब्दों का सुरों से सम्मान... - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह : तीन पीढ़ियां... वायलिन की धुन और मंत्रमुग्ध संगीत प्रेमी
मद्धम रोशनी के बीच मंच से दिल के तार को झंकृत करती तीन पीढ़ियों की वायलिन की धुन, तबले की थाप और संगीत प्रमियों के तालियों की संगत ने शुक्रवार की शाम को यादगार बना दिया। मौका था अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह का। सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस शानदार कार्यक्रम को मोबाइल में कैद कर हर कोई यादों में संजोना चाह रहा था। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 March 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, हल्की हवाओं से ठंडक का अहसास
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश ने एक बार फिर से हल्की ठंडक का अहसास करा दिया है। दो दिन पहले गर्मी का अहसास कर रहे लोगों के लिए कल और आज सवेरे से हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से बादलों के छाए रहने और शाम के बाद हल्की बारिश व ठंडी हवाओं ने गर्मी के अहसास को कम कर दिया। हालांकि, इससे तापमान में कुछ खास परिवर्तन नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 March 2025 Updates On Amar Ujala
ओवल ऑफिस में ट्रंप से मुलाकात करते यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की। - फोटो : PTI

तीखी बहस के बाद ट्रंप और जेलेंस्की ने दीं प्रतिक्रियाएं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को ओवल ऑफिस में तीखी बहस हुई। ट्रंप ने जेलेंस्की को समझौता रद्द करने की धमकी दी। साथ की कहा कि आप हमारे बिना जंग नहीं लड़ सकते हैं। इस दौरान मीडिया को ओवल ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया। इस बहस के बाद दोनों देशों के बीच होने वाला खनिज समझौता टल गया और जेलेंस्की बिना समझौते पर हस्ताक्षर किए वहां से निकल गए। बाद में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 March 2025 Updates On Amar Ujala
Microsoft - फोटो : Adobe Stock

Skype: मई में बंद हो जाएगी स्काइप, माइक्रोसॉफ्ट ने की घोषणा
टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने स्काइप को बंद करने की घोषणा की है। यह वीडियो कॉलिंग सेवा मई में बंद हो जाएगी। माइक्रोसॉफ्ट ने इसे 2011 में 8.5 बिलियन डॉलर में खरीदा था। स्काइप ने लोगों के ऑनलाइन बातचीत करने के तरीके को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 March 2025 Updates On Amar Ujala
रमजान को लेकर मस्जिदों में तैयारियां। - फोटो : Demo

दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में नहीं दिखा रमजान का चांद
दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में शुक्रवार को इस्लाम के मुकद्दस महीने रमजान का चांद नजर नहीं आया। इसलिए रमजान का पहला रोजा रविवार यानी 2 मार्च को होगा। चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में सुबह से बादल छाए थे, जिससे चांद नजर नहीं आया। उन्होंने कहा, अन्य स्थानों पर भी चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 March 2025 Updates On Amar Ujala
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : CRICKET AUSTRALIA

AUS vs AFG: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी ऑस्ट्रेलिया
अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और मैच बेनतीजा रहा। मैच दोबारा नहीं होने का फायदा ऑस्ट्रेलियाई टीम को हुआ जिसने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान की उम्मीद धूमिल हो गई हैं, लेकिन उसका सफर आधिकारिक रूप से अभी खत्म नहीं हुआ है। अफगानिस्तान की नजरें अब दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले पर टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका की हार अफगानिस्तान के लिए दरवाजे खोल सकती है। भारत और न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम रही। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 March 2025 Updates On Amar Ujala
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : ANI

कांग्रेस की केरल के नेताओं को चेतावनी, पार्टी लाइन के खिलाफ बोले तो होगी कड़ी कार्रवाई
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की हालिया टिप्पणी पर उठे विवाद के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को केरल के अपने नेताओं को कड़ी चेतावनी दी। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी हितों के खिलाफ टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 March 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर।

 1 अक्तूबर 2023 के बाद जन्मे लोगों की जन्म तिथि के लिए जन्म प्रमाणपत्र ही मान्य
केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत 1 अक्तूबर, 2023 को या उसके बाद जन्मे पासपोर्ट आवेदकों के लिए उपयुक्त अधिकारियों द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र ही जन्म तिथि का एकमात्र प्रमाण होगा। पासपोर्ट नियम 1980 में संशोधन को प्रभावी करते हुए एक आधिकारिक नोट जारी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि संशोधन के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद नए नियम लागू हो जाएंगे। नए मानदंडों के तहत, जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रार, नगर निगम या जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत सशक्त किसी अन्य प्राधिकरण की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र को 1 अक्तूबर, 2023 को या उसके बाद जन्मे व्यक्तियों के लिए जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा। अन्य आवेदक जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस या स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र जैसे वैकल्पिक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed