{"_id":"67c22abfc08bc54f200cff18","slug":"ramadan-moon-not-visible-first-fast-on-sunday-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramadan : दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोजा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramadan : दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोजा कल
Sat, 01 Mar 2025 02:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:59 AM IST
सार
चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में सुबह से बादल छाए थे, जिससे चांद नजर नहीं आया।
विज्ञापन
रमजान को लेकर मस्जिदों में तैयारियां। demo
विस्तार
दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में शुक्रवार को इस्लाम के मुकद्दस महीने रमजान का चांद नजर नहीं आया। इसलिए रमजान का पहला रोजा रविवार यानी 2 मार्च को होगा।
विज्ञापन
चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में सुबह से बादल छाए थे, जिससे चांद नजर नहीं आया। उन्होंने कहा, अन्य स्थानों पर भी चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन