{"_id":"67c1de569a007032830bf597","slug":"champions-trophy-2025-semi-final-all-qualified-teams-analysis-points-table-group-a-and-b-after-afg-vs-aus-2025-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs AFG: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान को चमत्कार की आस, देखें समीकरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs AFG: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान को चमत्कार की आस, देखें समीकरण
Fri, 28 Feb 2025 09:33 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:33 PM IST
सार
अफगानिस्तान की नजरें अब दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले पर टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका की हार अफगानिस्तान के लिए दरवाजे खोल सकती है। भारत और न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम रही।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : CRICKET AUSTRALIA
विस्तार
अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और मैच बेनतीजा रहा। मैच दोबारा नहीं होने का फायदा ऑस्ट्रेलियाई टीम को हुआ जिसने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान की उम्मीद धूमिल हो गई हैं, लेकिन उसका सफर आधिकारिक रूप से अभी खत्म नहीं हुआ है। अफगानिस्तान की नजरें अब दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले पर टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका की हार अफगानिस्तान के लिए दरवाजे खोल सकती है। भारत और न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम रही।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन में से एक मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को अपने पहले मैच में हराया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था और अब अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पूरा नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह ग्रुप चरण में तीन में से एक मैच जीता और चार अंक लेकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के अब तीन-तीन अंक है और यह दोनों टीमें तालिका में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही तो पांच अंक लेकर ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

अफगानिस्तान का नेट रन रेट बन सकता है मुसीबत
अगर दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा और उसका नेट रन रेट अफगानिस्तान से कम रहा तो अफगानिस्तान आगे बढ़ सकती है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट अफगानिस्तान से काफी बेहतर है और कोई चमत्कार ही अब अफगानिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट दिला सकता है।

अफगानिस्तान को चमत्कार की आस
अफगानिस्तान की नजरें अब दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले पर टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका की हार अफगानिस्तान के लिए दरवाजे खोल सकती है। इस मैच में इंग्लैंड अगर पहले बल्लेबाजी करने उतरता है तो दक्षिण अफ्रीका को कम से कम 207 रनों से हराना होगा। वहीं, जोस बटलर के नेतृत्व वाली टीम अगर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरती है तो उन्हें 11.1 ओवर के अंदर लक्ष्य हासिल करना होगा।

मैच में क्या हुआ?
इससे पहले, अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच रुकने तक 12.5 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड 40 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्का की मदद से 59 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने मैथ्यू शॉर्ट का विकेट गंवा दिया था जो 15 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 165 रन और बनाने थे, लेकिन बारिश रुकने के बावजूद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका क्योंकि मैदान काफी गीला था।