सुर्खियां: रियाद पर हूतियों का मिसाइल हमला; सलमान खान को सीने में दर्द; सुपर अल-नीनो का बढ़ा खतरा
सऊदी की राजधानी पर हूतियों का मिसाइल अटैक: रियाद को बनाया निशाना, अरामको पर भी हमले का दावा
पश्चिम एशिया तनाव: ईरान ने अमेरिका के सामने सात शर्तें रखीं; सैन्य टकराव बढ़ने की आशंका के बीच एडवाइजरी जारी
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर अफेयर्स ने कहा है कि क्षेत्र का सुरक्षा माहौल जटिल बना हुआ है और हालात अचानक बिगड़ सकते हैं। विभाग ने पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकियों से ज्यादा सतर्क रहने को कहा है। वहीं, जो अमेरिकी नागरिक अभी पश्चिम एशिया से बाहर हैं, उन्हें इस क्षेत्र में या इसके रास्ते यात्रा करने पर गंभीरता से दोबारा विचार करने की सलाह दी गई है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब: अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई हरजीत सिंह नंबर 1599/एएसआर सिटी की हत्या के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, थाना गेट हकीमा में दर्ज एफआईआर नंबर 281, दिनांक 18 सितंबर 2026 की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट, टावर डंप विश्लेषण और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी दीपक सिंह निवासी मुलेचक, अमृतसर की पहचान की गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
यूपी: मुख्यमंत्री योगी आज ग्रेटर नोएडा में, महिलाओं और युवाओं से करेंगे बात, सुबह 7 बजे से रात तक रूट डायवर्जन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ग्रेटर नोएडा में आएंगे। यहां मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में आयोजित प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन समारोह में 5000 से अधिक युवाओं और महिलाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री नोएडा में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के घर जाएंगे। इसके बाद जीबीयू वापस आकर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
एआई की रफ्तार धीमी करने का समझौता: चार बड़ी कंपनियों पर अवैध डील का मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला?
डूसू चुनाव: आपसी कलह और बगावत ने खुलने ही नहीं दिया एनएसयूआई का खाता, निर्दलीय दीपांशु की जीत ने दिखाया आईना
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में चारों केंद्रीय सीटों पर वापसी की कोशिश कर रही एनएसयूआई का चुनावी गणित आपसी कलह और बगावत ने बिगाड़ दिया। टिकट बंटवारे से नाराज दावेदारों के मैदान में उतरने का सीधा असर संगठन के प्रत्याशियों पर पड़ा। नतीजा यह रहा कि एनएसयूआई एक भी केंद्रीय सीट अपने नाम नहीं कर सकी। सबसे बड़ा उलटफेर उपाध्यक्ष पद पर हुआ, जहां एनएसयूआई से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज कर संगठन को बड़ा झटका दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
डूसू चुनाव नतीजे: भाजपा को सियासी टॉनिक, 'जंतर-मंतर की तपिश' झेल रही पार्टी को मिली राहत की राह
दिल्ली में जेन जी आंदोलन के बाद लगातार सियासी झंझवातों का सामना कर रही भाजपा को पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे ने सियासी टॉनिक दिया है। सकारात्मक नतीजे के बाद पार्टी का उत्साह बढ़ा है और वह इन परिणामों को पीएम मोदी पर युवाओं के भरोसे की जीत और युवाओं में भरोसा बहाली के लिए चलाए गए अभियानों की सफलता के रूप में देख रही है। ये नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब चंद महीने बाद पार्टी को उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का सामना करना है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को एक अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें
घरेलू एलपीजी सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक अक्तूबर 2026 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सब्सिडी के साथ तय खुदरा कीमत पर घरेलू एलपीजी रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। सरकार के मुताबिक, 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ता पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। यह कुल सक्रिय उपभोक्ताओं का 89.9 प्रतिशत है। जिन लोगों ने प्रमाणीकरण करा लिया है, उन्हें अब कोई अतिरिक्त कार्रवाई नहीं करनी होगी और उन्हें पहले की तरह एलपीजी रिफिल मिलता रहेगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
बिग बॉस 20: लाइव टीवी पर सलमान को हुआ सीने में दर्द, घरवालों ने की डॉक्टर से मदद लेने की गुहार; जानें क्या हुआ
इंसानों में मिला 49वां ब्लड ग्रुप: इस्राइली महिला मरीज के खून से खुला राज, गलत रक्त चढ़ने का खतरा होगा कम
आईआईटी बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या: माता-पिता ने जातिगत भेदभाव का लगाया आरोप, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
मुंबई के पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे परिसर में 22 वर्षीय बीटेक छात्र साहिल रविंद्र वाकोड़े की मौत के बाद मामला गंभीर हो गया है। यवतमाल निवासी साहिल शुक्रवार शाम हॉस्टल नंबर चार स्थित अपने कमरे में मृत मिले। पुलिस के मुताबिक वह कमरे में पंखे से लटके मिले। परिवार ने आरोप लगाया है कि मौत से पहले साहिल को संस्थागत प्रताड़ना और जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा। परिवार की शिकायत के आधार पर पवई पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
भारत में सुपर अल-नीनो की आहट: 180 से अधिक वैज्ञानिकों ने जताई चिंता, जानें कितने महीनों तक रहने वाला है असर
भारत में 180 से अधिक वैज्ञानिकों और पारिस्थितिकीविदों ने आगामी संभावित सुपर अल नीनो को लेकर शोधकर्ताओं और क्षेत्रीय विशेषज्ञों से तैयारियां तेज करने की अपील की है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह घटना देश की प्राकृतिक प्रणालियों और उन पर निर्भर समुदायों पर गंभीर असर डाल सकती है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
महंगाई पर अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला: भारत पर क्या असर पड़ेगा? अब अक्तूबर में आरबीआई की होगी अग्निपरीक्षा