फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LPG cylinders Subsidy Aadhaar authentication mandatory from October 1 how many consumers completed it so far

एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को एक अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें

Sat, 19 Sep 2026 09:23 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 19 Sep 2026 09:23 PM IST
सार

एक अक्तूबर 2026 से सब्सिडी वाली दर पर घरेलू एलपीजी रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। अब तक 27.43 करोड़ उपभोक्ता यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। जिन लोगों ने आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है, उन्हें क्या करना होगा? क्या बिना आधार प्रमाणीकरण के एलपीजी मिलना बंद हो जाएगा? घर बैठे यह प्रक्रिया कैसे पूरी की जा सकती है और सरकार ने यह बदलाव क्यों किया है? आइए, विस्तार से समझते हैं...
 

विज्ञापन
LPG cylinders Subsidy Aadhaar authentication mandatory from October 1 how many consumers completed it so far
एलपीजी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

घरेलू एलपीजी सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक अक्तूबर 2026 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सब्सिडी के साथ तय खुदरा कीमत पर घरेलू एलपीजी रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। सरकार के मुताबिक, 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ता पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। यह कुल सक्रिय उपभोक्ताओं का 89.9 प्रतिशत है। जिन लोगों ने प्रमाणीकरण करा लिया है, उन्हें अब कोई अतिरिक्त कार्रवाई नहीं करनी होगी और उन्हें पहले की तरह एलपीजी रिफिल मिलता रहेगा।

विज्ञापन

1 अक्तूबर से एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए क्या बदल जाएगा?

  • एक अक्तूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रिफिल की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा।
  • प्रमाणीकरण पूरा कर चुके उपभोक्ताओं को कोई अतिरिक्त प्रक्रिया नहीं करनी होगी।
  • जिन उपभोक्ताओं ने प्रमाणीकरण नहीं कराया है, उन्हें सब्सिडी वाली दर पर रिफिल बुक करने की सुविधा प्रमाणीकरण पूरा करने के बाद मिलेगी।
  • आधार प्रमाणीकरण रिफिल की डिलीवरी के समय, एलपीजी वितरक के शोरूम या तीनों सरकारी तेल कंपनियों के मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है।
  • इंडेन उपभोक्ता इंडियनऑयल वन ऐप, भारतगैस उपभोक्ता हेलोबीपीसीएल और एचपी गैस उपभोक्ता एचपी पे के जरिए घर बैठे प्रमाणीकरण कर सकते हैं।
  • जो उपभोक्ता प्रमाणीकरण नहीं कराना चाहते या नहीं करा सकते, वे एलपीजी लेना जारी रख सकते हैं, लेकिन उन्हें बिना सब्सिडी बाजार कीमत पर सिलिंडर मिलेगा।
  • विज्ञापन

आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया तो क्या होगा?

जिन घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं ने अभी तक बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है, उनके लिए एक अक्तूबर के बाद सब्सिडी वाली दर पर रिफिल बुक करने की सुविधा प्रमाणीकरण पूरा करने के बाद ही उपलब्ध होगी। हालांकि, ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी से वंचित नहीं किया जाएगा। वे अपनी पसंद दर्ज कराकर बाजार कीमत पर एलपीजी ले सकेंगे। इसके लिए तेल कंपनियों के डिजिटल चैनल, उपभोक्ता पोर्टल, मोबाइल ऐप, व्हाट्सऐप चैटबॉट और आईवीआरएस जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऐसे उपभोक्ताओं को स्थानीय उपलब्धता के आधार पर 5 किलोग्राम या 10 किलोग्राम का सिलिंडर भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे कैसे करा सकते हैं आधार प्रमाणीकरण?

  • आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने अपने मोबाइल ऐप पर सुविधा उपलब्ध कराई है। 
  • इंडेन के ग्राहक इंडियनऑयल वन ऐप के जरिए, भारतगैस के ग्राहक हेलोबीपीसीएल और एचपी गैस के ग्राहक एचपी पे ऐप के जरिए घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा रिफिल की डिलीवरी के समय या अपने एलपीजी वितरक के शोरूम पर जाकर भी प्रमाणीकरण कराया जा सकता है। 
  • जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके पास एक अक्तूबर से पहले इसे पूरा करने के कई विकल्प मौजूद हैं।

सरकार आधार प्रमाणीकरण क्यों कर रही है?

सरकार के मुताबिक, इस प्रक्रिया का उद्देश्य सब्सिडी वाली एलपीजी का लाभ वास्तविक और पात्र परिवारों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही घरेलू इस्तेमाल के लिए मिलने वाले सिलिंडर के व्यावसायिक और औद्योगिक इस्तेमाल के लिए डायवर्जन को रोकना और डुप्लीकेट या अपात्र कनेक्शनों को हटाना भी इसका मकसद है। सरकार ने पहले आधार प्रमाणीकरण के लिए 30 जून की समयसीमा तय की थी। इसके बाद समयसीमा कई बार बढ़ाई गई और अंतिम तारीख 14 सितंबर तय की गई। शनिवार तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ता यानी 89.9 प्रतिशत उपभोक्ता बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा कर चुके थे।

एलपीजी सब्सिडी और सरकार के खर्च का क्या है मामला?

सरकार के अनुसार, सितंबर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर करीब 210 रुपये की निहित सब्सिडी थी, जबकि जून में यह करीब 721 रुपये थी। घरेलू एलपीजी को लोगों के लिए सस्ता बनाए रखने के लिए सरकार वित्त वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान सरकारी तेल कंपनियों को 30,000 करोड़ रुपये का मुआवजा दे रही है। वहीं, 31 अगस्त 2026 तक सरकारी तेल कंपनियों की घरेलू एलपीजी पर जमा अंडर-रिकवरी 62,000 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी थी। ऐसे में सरकार के लिए सब्सिडी का लाभ सही और पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाना महत्वपूर्ण हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed