सुर्खियां: शाह बोले- 2029 तक यूसीसी लागू होगा; क्रिकेट-हॉकी-तीरंदाजी में भारत का दबदबा; ज्वेरेव US ओपन चैंपियन
महिला एशिया कप में भारत का दबदबा: आठवीं बार जीता खिताब, फाइनल में श्रीलंका को हराया; टूर्नामेंट में रहे अजेय
भारतीय महिला टीम ने दिखाया आईना: एशिया कप जीतने के बाद नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी, आठवीं बार जीता खिताब
भारतीय महिला टीम ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को आईना दिखाया है। महिला टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले, भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी। भारत ने 2025 में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत: देशभर से बधाइयों की बौछार, अमित शाह समेत दिग्गजों ने क्या कहा?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। यूएई में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और आठवीं बार यह ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। टीम की इस बड़ी जीत के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
तीरंदाज धीरज ने इतिहास रचा: विश्व कप फाइनल की रिकर्व स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, पहले भारतीय पुरुष बने
भारतीय रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने रविवार को इतिहास रच दिया। वह विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज बन गए हैं। उन्होंने जापान के नाकानिशी जुन्या को रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ धीरज ने भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज के लिए 16 साल का इंतजार खत्म किया। जयंत तालुकदार अंतिम पुरुष रिकर्व तीरंदाज थे जिन्होंने 2010 में एडिनबर्ग में कांस्य पदक जीता था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
ज्वेरेव यूएस ओपन चैंपियन: जर्मन खिलाड़ी ने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी बेन शेल्टन को दी मात, कड़े मुकाबले में जीते
यूएस ओपन 2026 का खिताब अलेंक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में 29 साल के चैंपियन जर्मन खिलाड़ी ने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी बेन शेल्टन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में ज्वेरेव ने 23 साल के अमेरिकी युवा को चार सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 7-6 (7-2), 5-7, 6-2 से मात दी। पहला सेट हारने के बाद शेल्टन ने वापसी का पूरा प्रयास किया और दोनों के बीच दूसरा सेट टाइब्रेकर तक खिंचा। तीसरे सेट में शेल्टन ने ज्वेरेव को चौंकाया और उन्होंने अपने घरेलू स्टेडियम (न्यूयॉर्क) पर करियर का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल जीतने की उम्मीदें बरकरार रखीं। हालांकि, चौथे और अंतिम सेट में ज्वेरेव ने शेल्टन को चारों खाने चित्त करते हुए करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
'2029 से पहले भाजपा शासित राज्यों में लागू होगा यूसीसी': पीएम के जन्मदिन पर क्या खास? अमित शाह ने बताई योजना
हिंदी दिवस: मोबाइल स्क्रीन पर नई पहचान बना रही है राजभाषा, तकनीक के साथ बदला अंदाज; जानकारों ने कहा विस्तार
यमन में हूतियों का बड़ा हमला: मारे गए 500 से ज्यादा सैनिक, 1500 घायल; बाब अल मंदेब तक कैसे पहुंचे?
एक देश, दो हिस्से और तीन दशक की हिंसा: ट्रंप ने फिर क्यों उठाया आयरलैंड को एक करने का मुद्दा? विवाद की कहानी
बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन: ट्रेन निकलने के मिनटों बाद बरसा रूसी ड्रोन; क्या था असली निशाना?
यूपी: सांसद चन्द्रशेखर पर फेंके गए जूते, समर्थकों के हुजूम के बीच पहुंचे एसपी ऑफिस; दो के खिलाफ तहरीर
गोंडा जाने से रोके जाने के बाद रामनगर से लखनऊ लौट रहे सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर को शनिवार देर शाम शहर के पास पुलिस ने एक बार फिर रोक लिया। इससे नाराज चंद्रशेखर वाहन से नीचे उतर आए और सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गए। उनके पीछे समर्थकों की भारी भीड़ भी एसपी कार्यालय पहुंच गई। कुछ ही देर में चंद्रशेखर ने एएसपी साउथ रितेश कुमार सिंह से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं पर पथराव का आरोप लगाया। करणी सेना के अभिनव सिंह के इशारे पर ऐसा हुआ। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
चीन में शहर-शहर बारिश का कहर: हैनान प्रांत से 31 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू; अभी कैसे हैं हालात?
रामायण: कब जारी होगा फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम'? मेकर्स ने दी जानकारी; एआर रहमान और अरिजीत करेंगे सहयोग