फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Alexander Zverev US Open Champion German Tennis player Wins US rival Ben Shelton grand slam final Arthur Ashe

ज्वेरेव यूएस ओपन चैंपियन: जर्मन खिलाड़ी ने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी बेन शेल्टन को दी मात, कड़े मुकाबले में जीते

Mon, 14 Sep 2026 03:23 AM IST
ज्योति भास्कर स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 14 Sep 2026 03:23 AM IST
सार

अलेंक्जेंडर ज्वेरेव यूएस ओपन चैंपियन बन गए हैं। 29 वर्षीय जर्मन खिलाड़ी ने अपने से छह साल छोटे 23 साल के अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी बेन शेल्टन को कांटे की टक्कर में मात दी। ज्वेरेव न्यूयॉर्क में खेले गए ग्रैंड स्लैम फाइनल कैसे जीते? कड़े मुकाबले में जर्मन युवा की जीत में क्या खास रहा? जानिए इस खबर में

विज्ञापन
Alexander Zverev US Open Champion German Tennis player Wins US rival Ben Shelton grand slam final Arthur Ashe
जर्मनी के युवा ज्वेरेव ने जीता यूएस ओपन 2026 का खिताब - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूएस ओपन 2026 का खिताब अलेंक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में 29 साल के चैंपियन जर्मन खिलाड़ी ने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी बेन शेल्टन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में ज्वेरेव ने 23 साल के अमेरिकी युवा को चार सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 7-6 (7-2), 5-7, 6-2 से मात दी। पहला सेट हारने के बाद शेल्टन ने वापसी का पूरा प्रयास किया और दोनों के बीच दूसरा सेट टाइब्रेकर तक खिंचा। तीसरे सेट में शेल्टन ने ज्वेरेव को चौंकाया और उन्होंने अपने घरेलू स्टेडियम (न्यूयॉर्क) पर करियर का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल जीतने की उम्मीदें बरकरार रखीं। हालांकि, चौथे और अंतिम सेट में ज्वेरेव ने शेल्टन को चारों खाने चित्त करते हुए करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया।

विज्ञापन


भावुक दिखे अमेरिकी युवा बेन शेल्टन
न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम (Arthur Ashe) में खेले गए फाइनल मुकाबले के बाद 23 वर्षीय शेल्टन ने बड़ी संख्या में आकर समर्थन करने वाले प्रशंसकों का आभार भी प्रकट किया। फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने से महरूम रहे ज्वेरेव भावुक भी दिखे। उन्होंने समर्थकों का जिक्र करते हुए अपने माता-पिता से पहले ड्राइवर का जिक्र किया।

विज्ञापन
  • चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी ज्वेरेव के माता-पिता इरिना ज्वेरेवा और अलेक्जेंडर ज्वेरेव सीनियर भी टेनिस खिलाड़ी रहे, दोनों ने सोवियत संघ का प्रतिनिधित्व किया था। बड़े भाई मिशा भी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी थे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एक सत्र में 23 मुकाबले जीतकर हमवतन बोरिस बेकर का रिकॉर्ड 36 साल बाद तोड़ने वाले ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में रूस के खिलाड़ी कैरेन अबगारोविच को हराया था।
  • साढ़े तीन घंटे तक चले फाइनल मुकाबले के बाद यूएस ओपन 2026 के चैंपियन बने ज्वेरेव, 40 लाख पाउंड का इनाम मिला।
  • बेहतरीन खेल भावना का परिचय देते हुए ज्वेरेव ने अमेरिकी युवा शेल्टन से कहा, 'अगर मुझे इस बात पर अपना सारा पैसा दांव पर लगाना हो, तो मैं शर्त लगाऊंगा कि आप एक दिन यह ट्रॉफी जरूर जीतेंगे।'
  • इसी साल जून में फ्लेवियो कोबोली को हराकर पहला ग्रैंड स्लैम खिताब- फ्रेंच ओपन जीतने वाले ज्वेरेव जुलाई में विंबलडन का फाइनल मुकाबला यानिक सिनर से हार गए थे।
  • अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की उम्मीद के साथ अमेरिकी टेनिस कोर्ट पर उतरे बेन शेल्टन ने यूएस ओपन के सेमीफाइनल में फ्रांसिस टियाफो को पहला सेट हारने के बावजूद 6-4, 3-6, 3-6, 5-7 से हराया था।

जर्मन खिलाड़ी ने बचपन की बीमारी के साथ हर चुनौती को हराया
दूसरी बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने वाले जर्मन खिलाड़ी ज्वेरेव ने भी समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने चार साल की आयु में पता लगी बीमारी का जिक्र करते हुए कहा, डॉक्टरों ने एक ऐसी बीमारी से पीड़ित बताया था, जिसके कारण टेनिस खेलना लगभग असंभव था, लेकिन उनके माता-पिता ने इस कठिन समय में पूरी हिम्मत के साथ उनका साथ दिया। बकौल ज्वेरेव, 'कभी हार न मानने का जज्बा रखने वाली उनकी मां सबसे मजबूत महिला है, जिसे वे जानते हैं।' उन्होंने अपने बेटे के भविष्य को लेकर कहा कि 'बेटा जो भी करियर चुनना चाहे, वो अपनी पसंद का खेल चुनने का फैसला भी कर सकता है।'

ट्रॉफी के साथ दिलों को भी जीता
अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी बेन शेल्टन के चमकदार भविष्य का जिक्र करते हुए ज्वेरेव ने कहा, आज यानी 2026 में भले ही ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने पर यूएस ओपन की ट्रॉफी मेरे पास है, लेकिन वे इस बात पर पूरी पुरस्कार राशि की बाजी लगाने और गारंटी देने को तैयार हैं, कि आने वाले समय में एक दिन आप भी यूएस ओपन चैंपियन बनेंगे।


फाइनल मुकाबले से पहले कैसा रहा खिलाड़ियों का मिजाज?
यूएस ओपन 2026 के पुरुष एकल फाइनल तक पहुंचने वाले दो युवा खिलाड़ियों- अमेरिका के बेन शेल्टन और जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। न्यूयॉर्क में हुए संघर्षपूर्ण फाइनल मैच से पहले पहले ग्रैंड स्लैम खिताब से एक कदम दूर खड़े शेल्टन ने कहा था कि मुकाबला उनके लिए एक जंग की तरह होगा, वे अपनी रफ्तार नहीं घटाएंगे। सेमीफाइनल में उन्होंने हमवतन फ्रांसिस टियाफो को हराया था।

ये भी पढ़ें- यूएस ओपन: चैंपियन बनने की राह पर जर्मन युवा ज्वेरेव, बोरिस बेकर का रिकॉर्ड 36 साल बाद टूटा

अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में रूस के खिलाड़ी कैरेन अबगारोविच को 6-3, 7-6 (9-7), 7-6 (8-6) हराया था। इस कांटे की टक्कर से पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स के बोटिक वान डे जैंडशुल्प को हराया था। लंबे समय से जर्मनी के महान खिलाड़ी बोरिस बेकर नाम रहे रिकॉर्ड को तोड़ने वाले ज्वेरेव ने एक ही सत्र में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम मैच जीतने का कीर्तिमान बनाया। उन्होंने 1989 में एक सत्र में 22 ग्रैंड स्लैम मुकाबले जीतने वाले बेकर का रिकॉर्ड 36 साल के बाद तोड़ा।

ये भी पढ़ें- ग्रैंडस्लैम: दो ट्रॉफियां एक ही खिलाड़ी के नाम, बाकी दो पर नए चैंपियन; 2026 में किसने महिला टेनिस पर किया राज?

महिला वर्ग में कौन बना यूएस ओपन चैंपियन?
पुरुष एकल के फाइनल से पहले महिलाओं की एकल स्पर्धा में रूस में जन्मीं कजाखस्तान कि 27 वर्षीय खिलाड़ी एलेना रिबाकिना ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को हराया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूटने के बाद आर्यना सबालेंका के लिए कोर्ट पर अपनी भावनाओं को संभालना मुश्किल हो गया था। फाइनल मुकाबले के नतीजे का असर महिला खिलाड़ियों की रैंकिंग पर भी दिखा। सबालेंका को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी का स्थान भी गंवाना पड़ा। वह 99 सप्ताह तक महिला टेनिस में शीर्ष स्थान पर बनी रही थीं। रिबाकिना के खिलाफ हार के साथ उनकी यह बादशाहत भी समाप्त हो गई।

क्या कजाखस्तान की खिलाड़ी तोड़ पाएंगी सबालेंगा का रिकॉर्ड?
पराजय के बाद आपा खोने वाली सबालेंका ने चैंपियन की तरह खुद को संभाला और कहा, टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन से कई सकारात्मक चीजें निकलकर सामने आई हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि कुल मिलाकर मुझे उस स्तर पर खुश होना चाहिए, जिस स्तर का मैंने प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट से सीखने के लिए बहुत कुछ है। मैं हमेशा मजबूत होकर वापसी करती हूं। इस सत्र में मिली सीख से मजबूत बनी हूं, निश्चित रूप से अगले साल बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।' यूएस ओपन 2026 की चैंपियन बनीं रिबाकिना के सामने कठिन चुनौती का जिक्र करते हुए सबालेंका ने कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप नंबर एक हैं, नंबर दो, तीन या चार। मैं कड़ी मेहनत करती रहूंगी और अपने खेल और स्तर में सुधार करती रहूंगी।' 99 सप्ताह तक नंबर एक बने रहने का जिक्र होने पर सबालेंका ने मुस्कुराते हुए रिबाकिना से कहा, '99! यह शानदार है। देखते हैं कि एलेना इसमें मुझे पीछे छोड़ पाती हैं या नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed