फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top headlines weather IMD cyclone rain alert jaishankar pak journo pitrupaksha gaya ji national global news

सुर्खियां: कई राज्यों में मौसम के अलर्ट जारी; आज से पितृपक्ष की शुरुआत; अमेरिका में जयशंकर पत्रकार पर बरसे

Sat, 26 Sep 2026 05:20 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 26 Sep 2026 05:20 AM IST
विज्ञापन
top headlines weather IMD cyclone rain alert jaishankar pak journo pitrupaksha gaya ji national global news
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों में आज राजनीति, मौसम, अर्थव्यवस्था, कूटनीति, अपराध, सुरक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के 84 साल की उम्र और कांग्रेस में वापसी को लेकर दिए बयान से सियासी हलचल तेज है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार को दिया जवाब भी चर्चा में है। वहीं मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश के कई शहरों में रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ और छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद किए जाने की खबर है। आज से पितृपक्ष और श्राद्ध शुरू हो रहे हैं। बैंक हड़ताल से ग्राहकों की परेशानी बढ़ सकती है। जमुई प्रकरण में एफआईआर सुर्खियों में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फलस्तीन, और रूस के चुनाव चर्चा में हैं। खेल में भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज, रोहित-कोहली और शुभमन गिल से जुड़ी खबरें अहम हैं। मनोरंजन में बिस्वजीत चटर्जी और अभिजीत सावंत के बयान चर्चा में हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर राजनीति, अपराध, कारोबार, मौसम, कूटनीति, खेल, सिनेमा और अंतरराष्ट्रीय जगत की तमाम प्रमुख खबरें एक ही क्लिक में पढ़ें...

विज्ञापन

आज कैसा रहेगा मौसम?: यूपी के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद

top headlines weather IMD cyclone rain alert jaishankar pak journo pitrupaksha gaya ji national global news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ओडिशा में भारी बारिश के बाद नदियों के उफान और भूस्खलन ने बाढ़ की चिंता बढ़ा दी है, जबकि छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में भी रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

पितृपक्ष 2026: आज से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध, यह रही श्राद्ध की प्रमुख तिथियां, पढ़ें पूरा कैलेंडर

top headlines weather IMD cyclone rain alert jaishankar pak journo pitrupaksha gaya ji national global news
पितृपक्ष 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष का समय पितरों को समर्पित माना जाता है और इस दौरान कई तरह के नियमों का पालन करने की मान्यताएं हैं। कहते हैं कि, इन नियमों का पालन करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

'आतंकी देश मुझसे ये पूछ रहा': जब जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को लगाई लताड़; क्यों गुस्सा गए विदेश मंत्री?

top headlines weather IMD cyclone rain alert jaishankar pak journo pitrupaksha gaya ji national global news
एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। इससे एक दिन पहले भारतीय पत्रकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से आतंकियों को पनाह देने और हाफिज सईद पर कार्रवाई को लेकर सवाल किया था, लेकिन शरीफ ने जवाब नहीं दिया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भी पाकिस्तान के आतंकवाद और उसके आंतरिक हालात को लेकर सवाल उठाए थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली: बैंक यूनियनों की हड़ताल 28 सितंबर से, तीन दिन ग्राहकों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना; सलाह जारी

top headlines weather IMD cyclone rain alert jaishankar pak journo pitrupaksha gaya ji national global news
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। इससे दिल्ली की बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

'मैं 84 का हूं, बूढ़ा नहीं': अमरिंदर सिंह के बयान से गरमाई पंजाब की सियासत, कांग्रेस में वापसी पर क्या बोले?

top headlines weather IMD cyclone rain alert jaishankar pak journo pitrupaksha gaya ji national global news
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमरिंदर सिंह ने भाजपा के भीतर पंजाब से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखने को अपना राजनीतिक दायित्व बताया है। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी नेतृत्व को अपनी बात बताने का मतलब यह नहीं है कि वह भाजपा छोड़ रहे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

सुरक्षा में कमी: एयरबस ए321 विमानों में धड़ के स्ट्रिंगर पर मिली गड़बड़ी, सुरक्षा को खतरा नहीं

top headlines weather IMD cyclone rain alert jaishankar pak journo pitrupaksha gaya ji national global news
एयरबस ए320 - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट/एयरबस
एयरबस ने ए321 विमानों के धड़ के निचले हिस्से में स्ट्रिंगर पर सतह सुरक्षा में विचलन की पुष्टि की है। कंपनी ने इसे गुणवत्ता का मुद्दा बताया है, सुरक्षा का नहीं। समाधान उपलब्ध है और विमानों का संचालन जारी रहेगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

जमुई नाबालिग प्रकरण: तस्वीर शेयर करने पर सीएमओ के स्टेनो पर एफआईआर, पॉक्सो समेत इन धाराओं में केस

top headlines weather IMD cyclone rain alert jaishankar pak journo pitrupaksha gaya ji national global news
प्राथमिकी की कॉपी - फोटो : अमर उजाला
जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिजनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के मामले में पटना के सचिवालय थाना में सीएमओ के आशुलिपिक सागर प्रसाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में बीएनएस, पॉस्को एक्ट और आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

फलस्तीनियों के अधिकारों को लेकर यूएन सख्त: 61 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट में डाला, इस्राइल से है इनके संबंध

top headlines weather IMD cyclone rain alert jaishankar pak journo pitrupaksha gaya ji national global news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने बताया कि उसने 61 और कंपनियों को उन कंपनियों की ब्लैकलिस्ट में शामिल किया है, जिन पर कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायली बस्तियों से कारोबारी संबंध रखने और इसके जरिए फिलिस्तीनियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन में शामिल होने का आरोप है। इसके साथ ही इस सूची में शामिल कंपनियों की कुल संख्या 214 हो गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

भारत बनाम वेस्टइंडीज: शुभमन गिल को नेट्स पर लगी चोट, कोहली-रोहित ने की वापसी; मेहमानों ने नहीं किया अभ्यास

top headlines weather IMD cyclone rain alert jaishankar pak journo pitrupaksha gaya ji national global news
रोहित-शुभमन-विराट - फोटो : BCCI
शुभमन गिल को नेट्स पर मोहम्मद सिराज की गेंद कोहनी पर लगने से चोट लगी, हालांकि इलाज के बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी की। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी नेट्स पर अभ्यास किया, जबकि वेस्टइंडीज की टीम शहर पहुंचने के बावजूद अब तक ट्रेनिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

‘मैं बहुत पॉपुलर था, लेकिन वे नहीं’, अरिजीत से तुलना कर अभिजीत सावंत ने दिया बड़ा बयान, सफर पर की खुलकर बात

top headlines weather IMD cyclone rain alert jaishankar pak journo pitrupaksha gaya ji national global news
अभिजीत सावंत और अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@abhijeetsawant73 और सोशल मीडिया
Abhijeet Sawant On Arijit Singh's Journey: अभिजीत सावंत ने सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपने करियर के सफर को लेकर बात की है। दोनों ने साल 2005 में रियलिटी शो के जरिए अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद दोनों की राह बिल्कुल अलग हो गई।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed