{"_id":"6ab6aa5f703f7745700fb7e0","slug":"abhijeet-sawant-on-arijit-singh-journey-i-was-very-popular-but-he-wasnt-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘मैं बहुत पॉपुलर था, लेकिन वे नहीं’, अरिजीत से तुलना कर अभिजीत सावंत ने दिया बड़ा बयान, सफर पर की खुलकर बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
‘मैं बहुत पॉपुलर था, लेकिन वे नहीं’, अरिजीत से तुलना कर अभिजीत सावंत ने दिया बड़ा बयान, सफर पर की खुलकर बात
Fri, 25 Sep 2026 10:42 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:42 PM IST
सार
Abhijeet Sawant On Arijit Singh's Journey: अभिजीत सावंत ने सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपने करियर के सफर को लेकर बात की है। दोनों ने साल 2005 में रियलिटी शो के जरिए अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद दोनों की राह बिल्कुल अलग हो गई।
विज्ञापन
अभिजीत सावंत और अरिजीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम-@abhijeetsawant73 और सोशल मीडिया
विस्तार
अभिजीत सावंत ‘इंडियन आइडल’ के पहले सीजन के विनर बनने के बाद देशभर में काफी पॉपुलर हो गए थे। वहीं अरिजीत सिंह ने काफी समय तक पर्दे के पीछे रहकर काम किया और बाद में अपनी आवाज से देशभर में पहचान बनाई। अब अभिजीत ने अरिजीत से तुलना कर बड़े बयान दिए हैं।
उस समय उन्हें कोई नहीं जानता था
हाल ही में फिल्मीग्यान से बातचीत में अभिजीत ने कहा, '2005 के बाद अरिजीत लाइमलाइट से दूर रहे। कम से कम 10 साल तक, इसे आप किस्मत कह सकते हैं, वह म्यूजिक स्टूडियो में जाते रहे और बड़े-बड़े म्यूजिक कंपोजर्स के साथ काम किया। वह सिंगर के तौर पर नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर और प्रोग्रामर के तौर पर काम कर रहे थे।'
वहीं, अभिजीत 2005 में ‘इंडियन आइडल’ जीतने के बाद घर-घर में पहचाने जाने लगे थे। उन्हें बतौर विनर एक करोड़ रुपये और सोनी के साथ एक एल्बम डील भी मिली थी। दूसरी तरफ अरिजीत वापस म्यूजिक स्टूडियो चले गए और काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रहकर अपना अनुभव बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
अभिजीत ने आगे कहा, 'उन्होंने बिल्कुल शुरुआत से अपना सफर शुरू किया और उस समय उन्हें कोई नहीं जानता था।'

अभिजीत सावंत
- फोटो : एक्स
मैं बहुत पॉपुलर था, लेकिन वह नहीं थे
अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अभिजीत ने बताया कि उस समय दोनों की पॉपुलैरिटी अलग होने की वजह से उन पर दबाव भी अलग था। उन्होंने कहा कि जहां लोग उन्हें पहचानने लगे थे, वहीं अरिजीत चुपचाप म्यूजिशियन और कंपोजर्स के साथ काम कर रहे थे और बतौर सिंगर अपने मौके का इंतजार कर रहे थे।
अभिजीत ने कहा, 'अगर उस समय मेरी और उनकी तुलना करें तो मैं बहुत पॉपुलर था, लेकिन वह नहीं थे। इसलिए जिस तरह का दबाव मैंने झेला, वह उनसे काफी अलग था। उन्होंने उन 10 वर्षों में बहुत काम किया। उन्होंने म्यूजिशियंस के साथ काफी काम किया और फिर उन्हें अपना पहला बड़ा गाना मिला।'

अरिजीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
'तुम ही हो’ ने अरिजीत को ‘अरिजीत सिंह’ बनाया
अरिजीत सिंह के करियर में फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ बड़ा मोड़ साबित हुआ। हालांकि इससे पहले वह ‘मर्डर 2’ में ‘दिल संभल जा जरा’ गा चुके थे, लेकिन ‘तुम ही हो’ ने उन्हें बतौर प्लेबैक सिंगर बड़ी पहचान दिलाई।
अभिजीत ने कहा, ''तुम ही हो’ ने अरिजीत को ‘अरिजीत सिंह’ बनाया। वह गाना किसी भी सिंगर की झोली में आना... यह सब किस्मत की बात थी।'
अभिजीत ने कहा, 'दर्शकों की एक कमी है कि हम उस इंसान की तारीफ करते रहते हैं जो सफल है, लेकिन जिनके बारे में हम ज्यादा नहीं जानते, उनमें कमियां निकालते रहते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। हर किसी का अपना सफर है। हर कोई काम करने और अपनी जिंदगी जीने की पूरी कोशिश कर रहा है। उन्हें ऐसा करने दें।'
ये भी पढ़ें- द पैराडाइज: क्या सोचकर फिल्म चुनते हैं नानी? एक्टर ने किया खुलासा; एक्शन फिल्मों पर कही ये बात