फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th November 2025 Updates on amar ujala

TOP News: काशी से पीएम मोदी देंगे वंदे भारत की सौगात, अमेरिका ने किया G20 समिट का बहिष्कार; पढ़ें बड़ी खबरें

Sat, 08 Nov 2025 07:11 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 07:11 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th November 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर हैं। वे आज चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी। कल देर रात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आगामी कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी साझा की। वहीं सीमांचल अब बिहार की राजनीति का सिर्फ भूगोल नहीं रहा। यह वह युद्धभूमि बन चुका है जहां आर्थिक विकास बनाम सांस्कृतिक पहचान की निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। 2025 का यह चुनाव मखाना की मिठास, घुसपैठ के डर, और वोटर अधिकार की हुंकार के साथ एक तीखे त्रिकोण में फंस चुका है, जहा एनडीए, महागठबंधन और एआईएमआईएम तीनों अपनी-अपनी पिच पर डटे है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी20 सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद अब ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की है कि जी20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी अधिकारी हिस्सा नहीं लेगा। उन्होंने इसके पीछे का कारण वहां श्वेत किसानों के साथ किए जा रहे 'दुर्व्यवहार' को बताया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों का समय बदल दिया है। अब सर्दियों में दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक, जबकि नगर निगम के कार्यालय सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ये व्यवस्था सख्ती से लागू की जाए और ट्रैफिक व वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जाए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम मोदी आज काशी में, चार वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th November 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी - फोटो : एक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर हैं। वे आज चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी। कल देर रात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आगामी कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी साझा की। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमांचल का वोटर 'सुरक्षा' और 'अस्मिता' के बीच फंसा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th November 2025 Updates on amar ujala
मखाना किसान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
सीमांचल अब बिहार की राजनीति का सिर्फ भूगोल नहीं रहा। यह वह युद्धभूमि बन चुका है जहां आर्थिक विकास बनाम सांस्कृतिक पहचान की निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। 2025 का यह चुनाव मखाना की मिठास, घुसपैठ के डर, और वोटर अधिकार की हुंकार के साथ एक तीखे त्रिकोण में फंस चुका है, जहा एनडीए, महागठबंधन और एआईएमआईएम तीनों अपनी-अपनी पिच पर डटे है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में जी20 समिट का किया बहिष्कार

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th November 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी20 सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद अब ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की है कि जी20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी अधिकारी हिस्सा नहीं लेगा। उन्होंने इसके पीछे का कारण वहां श्वेत किसानों के साथ किए जा रहे 'दुर्व्यवहार' को बताया है। पढ़ें पूरी खबर..

प्रदूषण पर लगाम: दिल्ली के सरकारी और MCD दफ्तरों का समय बदला

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th November 2025 Updates on amar ujala
दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों का समय बदल दिया है। अब सर्दियों में दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक, जबकि नगर निगम के कार्यालय सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ये व्यवस्था सख्ती से लागू की जाए और ट्रैफिक व वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जाए। पढ़ें पूरी खबर..

नहीं मिली साफ सांस तो भागा दूल्हा, NRI ने बदला मंडप

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th November 2025 Updates on amar ujala
प्रदूषण ने बिगाड़ी शादियों की सेटिंग, दिल्ली से बाहर एनआरआई रचा रहे शादी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की हवा में अब रोमांस नहीं, धूल है। इसलिए मोहब्बत से ज्यादा मास्क जरूरी हो गया है। जहां, पहले दिल्ली की हवाओं में बैंड-बाजे की गूंज होती थी। अब वहीं प्रदूषण का शोर सुनाई दे रहा है। राजधानी की धुंध इस बार सिर्फ आसमान नहीं ढक रही, शादी की तस्वीरें भी धुंधला रही हैं। खराब आबोहवा का असर आसमान के साथ ही वेडिंग वेन्यू पर भी दिख रहा है। जहरीली हवा और गिरते एयर क्वालिटी इंडेक्स की वजह से शादियों की परफेक्ट लोकेशन माने जाने वाली दिल्ली, अब दूल्हा दुल्हन के लिए खतरे की घंटी बन गई है। पढ़ें पूरी खबर..

बीमारी वाले लोगों को नहीं मिलेगा अमेरिका का वीजा?

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th November 2025 Updates on amar ujala
अमेरिकी वीजा - फोटो : एएनआई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशासन ने अपनी वीजा नीति को लेकर नया नियम जारी किया है। इसके तहत कुछ बीमारियों से पीड़ित विदेशी नागरिकों को अब अमेरिका में वीजा नहीं मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर, मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को वीजा देने से मना किया जा सकता है। कारण है ट्रंप प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति भविष्य में सरकारी सहायता (पब्लिक बेनिफिट) पर निर्भर हो सकते हैं। यह कदम इसलिए उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

'फादर ऑफ डीएनए' प्रसिद्ध नोबेल विजेता जेम्स वॉटसन का निधन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th November 2025 Updates on amar ujala
'फादर ऑफ डीएनए' प्रसिद्ध नोबेल विजेता जेम्स वॉटसन - फोटो : एक्स@Trends focus

नोबेल विजेता और दुनियाभर के प्रसिद्ध वैज्ञानिक जेम्स डी वाटसन का 97 साल की उम्र में निधन हो गया। वे 1953 में डीएनए की ट्विस्टेड-लैडर संरचना (डबल हेलिक्स) की खोज के लिए जाने जाते हैं, जिससे चिकित्सा, अपराध जांच, जीनोलॉजी और नैतिकता के क्षेत्र में क्रांति आई। पढ़ें पूरी खबर....

चिंता: IPO में ऊंचे भाव पर बेचे गए शेयरों का मामला पकड़ रहा तूल

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th November 2025 Updates on amar ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

नायका, पेटीएम और लेंसकार्ट जैसे आईपीओ में ऊंचे भाव पर बेचे गए शेयरों का मामला अब तूल पकड़ रहा है। सेबी के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश वार्ष्णेय ने कहा, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्यांकन कोई नियामकीय कमी नहीं है। लेकिन हमें यह देखना होगा कि खुदरा निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए हम किस तरह से और अधिक सुरक्षा उपाय कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

चिंताजनक: सदी के अंत तक 2.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है वैश्विक तापमान

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th November 2025 Updates on amar ujala
सदी के अंत तक 2.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है वैश्विक तापमान - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
संयुक्त राष्ट्र की नई एमिशन गैप रिपोर्ट 2025 ने पेरिस जलवायु समझौते की सबसे बड़ी आकांक्षा डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ोतरी सीमित रखने को लगभग असंभव करार दिया है। रिपोर्ट बताती है कि मौजूदा जलवायु वादों (एनडीसी) के पूरे अमल के बावजूद इस सदी के अंत तक पृथ्वी का तापमान 2.3 से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

रजनीकांत के फैंस के लिए खुशखबरी! IFFI 2025 में इस काम के लिए किया जाएगा सम्मानित

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th November 2025 Updates on amar ujala
रजनीकांत, आईएफएफआई - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनके इसी काम को सम्मान देने के लिए गोवा में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के समापन समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

आईसीसी का बड़ा फैसला, महिला वनडे विश्वकप 2029 में आठ नहीं 10 टीमें लेंगी हिस्सा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th November 2025 Updates on amar ujala
भारत ने महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता - फोटो : PTI
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला वनडे विश्व कप 2029 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब इस टूर्नामेंट में आठ नहीं 10 टीमें हिस्सा लेंगी। बता दें कि, हाल ही में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से हराकर महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। यह भारतीय महिला टीम का पहला खिताब है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed