फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government changed timings of government offices and mcd

प्रदूषण पर लगाम: दिल्ली के सरकारी और MCD दफ्तरों का समय बदला, रेखा सरकार का बड़ा एलान; जानें नई टाइमिंग

Fri, 07 Nov 2025 10:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Nov 2025 10:06 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने सर्दियों में वायु प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी कार्यालय और नगर निगम के दफ्तर खोलने का समय बदल दिया है। 15 नवंबर से 15 फरवरी तक यह व्यवस्था लागू होगी। जिससे ट्रैफिक दबाव बांटकर पीएम 2.5 स्तर घटाने और साफ हवा सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Delhi government changed timings of government offices and mcd
दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों का समय बदल दिया है। अब सर्दियों में दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक, जबकि नगर निगम के कार्यालय सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ये व्यवस्था सख्ती से लागू की जाए और ट्रैफिक व वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जाए।

विज्ञापन

वर्तमान में दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक और नगर निगम के कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुलते हैं। केवल आधे घंटे के अंतर के कारण सुबह और शाम दोनों वक्त भारी जाम और वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, जिससे पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे प्रदूषक तत्वों का स्तर तेजी से बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर्दियों के मौसम में दिल्ली सरकार और नगर निगम के दफ्तरों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था 15 नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय का मकसद ट्रैफिक के बोझ को एक साथ सड़कों पर आने से रोकना है, जिससे वायु प्रदूषण के स्तर में कमी लाई जा सके। सरकार समस्या के बढ़ने का इंतजार नहीं कर सकती। पहले से समाधान पर काम किया जा रहा है। उम्मीद है ये कदम प्रदूषण नियंत्रण में कारगर हो।

विज्ञापन

विशेषज्ञों के सुझाव के बाद लिया निर्णय
इस निर्णय से पहले मुख्यमंत्री ने पर्यावरण विभाग के अधिकारियों और वैज्ञानिकों से स्थिति की समीक्षा की। इसमें सुझाव आए कि सर्दियों में दफ्तरों के समय में अंतर रखने से ट्रैफिक का दबाव विभाजित होगा और सड़कों पर एक साथ वाहनों की भीड़ कम होगी। इससे वायु गुणवत्ता में भी फर्क पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ये बदलाव न केवल प्रदूषण कम करेगा, बल्कि लोगों को बेहतर और साफ हवा देगा। उम्मीद है सर्दियों में प्रदूषण से राहत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed