{"_id":"690e0ed6ba8b2dc946042aef","slug":"icc-board-decides-to-expand-women-s-odi-world-cup-from-eight-teams-to-10-in-2029-know-details-2025-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Womens ODI World Cup 2029: आईसीसी का बड़ा फैसला, महिला वनडे विश्वकप 2029 में आठ नहीं 10 टीमें लेंगी हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Womens ODI World Cup 2029: आईसीसी का बड़ा फैसला, महिला वनडे विश्वकप 2029 में आठ नहीं 10 टीमें लेंगी हिस्सा
Fri, 07 Nov 2025 08:53 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:53 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला वनडे विश्व कप 2029 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब इस टूर्नामेंट में आठ नहीं 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
भारत ने महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता
- फोटो : PTI
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला वनडे विश्व कप 2029 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब इस टूर्नामेंट में आठ नहीं 10 टीमें हिस्सा लेंगी। बता दें कि, हाल ही में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से हराकर महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। यह भारतीय महिला टीम का पहला खिताब है।
विज्ञापन
ICC Board decides to expand Women's ODI World Cup from eight teams to 10 in 2029. pic.twitter.com/77OMT9B160
— Press Trust of India (@PTI_News) November 7, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व कप 2025 की लोकप्रियता के बाद लिया गया फैसला
आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि बोर्ड ने हाल ही में हुए टूर्नामेंट की जबरदस्त सफलता को देखते हुए अगले संस्करण में टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, 'करीब 3 लाख दर्शकों ने स्टेडियम में आकर इस आयोजन को देखा, जो किसी भी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अब तक की सबसे बड़ी दर्शक संख्या है। इस टूर्नामेंट ने टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नए रिकॉर्ड बनाए, जिसमें सिर्फ भारत में लगभग 50 करोड़ दर्शकों ने इसे देखा।' आईसीसी का मानना है कि इस लोकप्रियता और महिला क्रिकेट के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, विश्व कप को और बड़ा करने का यह सही समय है।

44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा महिला विश्व कप
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत ने देश में क्रिकेट प्रसारण के लिए नए मानक स्थापित किए और आधिकारिक प्रसारक के अनुसार कुल 44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह टूर्नामेंट देखा। जियोहॉटस्टार ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि महिला विश्व कप फाइनल को उसके प्लेटफॉर्म पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ताओं ने देखा। इसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार आईसीसी खिताब जीता।
फाइनल में दर्शकों की संख्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दैनिक औसत से अधिक थी लेकिन यह पिछले साल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान दर्ज किए गए दर्शकों की संख्या के बराबर थी। प्रसारक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 44.6 करोड़ दर्शकों की संख्या महिला क्रिकेट के लिए अब तक की सबसे अधिक और पिछले तीन महिला विश्व कप के कुल योग से भी अधिक है। इसमें कहा गया, 'यह भारत में महिला क्रिकेट दर्शकों के विकास में एक मील का पत्थर है। महिला विश्व कप के फाइनल मुकाबले को 2.1 करोड़ दर्शकों ने देखा जिसमें हरमनप्रीत कौर की टीम महिला विश्व कप जीतने वाली पहली एशियाई टीम बन गई। एक और रिकॉर्ड बनाते हुए 9.2 करोड़ लोगों ने ‘कनेक्टेड टीवी’ (सीटीवी) पर इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखा जो टी20 विश्व कप 2024 फाइनल और विश्व कप 2023 फाइनल के सीटीवी दर्शकों की संख्या के बराबर है।'