फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth to be honoured in IFFI 2025 for completing 50 years in Indian cinema

Rajinikanth: रजनीकांत के फैंस के लिए खुशखबरी! IFFI 2025 में इस काम के लिए किया जाएगा सम्मानित

Sat, 08 Nov 2025 12:41 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 08 Nov 2025 12:41 AM IST
सार

Rajinikanth: गोवा में 56वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन होने वाला है। इसमें सुपरस्टार रजनीकांत को खास सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन
Rajinikanth to be honoured in IFFI 2025 for completing 50 years in Indian cinema
रजनीकांत, आईएफएफआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनके इसी काम को सम्मान देने के लिए गोवा में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के समापन समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

दिखाई जाएंगी 240 फिल्में 
20 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 81 देशों की 240 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। इस साल आईएफएफआई में 13 विश्व प्रीमियर, चार अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर और 46 एशियाई प्रीमियर होंगे। आयोजकों ने बताया कि उन्हें 127 देशों से 2,314 फिल्में मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन में दिखाई जाएंगी यह फिल्म
फेस्टिवल की उद्घाटन फिल्म 'द ब्लू ट्रेल' होगी, जिसका निर्देशन ब्राजील के फिल्म निर्माता गैब्रियल मस्कारो ने किया है। 
समारोह में इस साल जिस देश पर सबसे ज्यादा ध्यान होगा वह जापान है। 

यह खबर भी पढ़ें: एआई पर रश्मिका मंदाना की क्या है राय? आम लड़की का उदाहरण देकर की यह मांग
विज्ञापन

Rajinikanth to be honoured in IFFI 2025 for completing 50 years in Indian cinema
रजनीकांत - फोटो : instagram
इन कलाकारों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
आईएफएफआई गुरु दत्त, राज खोसला, ऋत्विक घटक, पी. भानुमति, भूपेन हजारिका और सलिल चौधरी सहित फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के कामों का प्रदर्शन करके श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

कलाकार आयोजित करेंगे मास्टरक्लास 
इस महोत्सव के दौरान भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा के कई जाने-माने कलाकार मास्टरक्लास आयोजित करेंगे। इनमें विधु विनोद चोपड़ा, आमिर खान, अनुपम खेर, रवि वर्मन, बॉबी देओल, सुहासिनी मणिरत्नम, खुशबू सुंदर, पीट ड्रेपर, श्रीकर प्रसाद और क्रिस्टोफर चार्ल्स कॉर्बोल्ड शामिल हैं।

पुरस्कार पाने वाली फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग
कान, वेनिस, बर्लिन और लोकार्नो जैसे वैश्विक समारोहों में पुरस्कार जीतने वाली फिल्में भी आईएफएफआई 2025 में दिखाई जाएंगी।

रजनीकांत का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि रजनीकांत ने सिर्फ साउथ की फिल्मों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'कुली' में देखा गया था। इसमें बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान भी थे। जल्द ही रजनीकांत फिल्म 'जेलर 2' में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed