Top News: आज एजुकेशन फॉर भारत का महाकुंभ और IND vs SA तीसरा वनडे; राज्यों में कहीं तापमान शून्य, कहीं शीतलहर
उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणालियों ने पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक ठंड को तीखा कर दिया है। दिल्ली- एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर गहराता जा रहा है। वहीं विशाखापत्तनम में शनिवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत की नजर सिर्फ एक चीज पर होगी सीरीज जीतना और लगातार आलोचनाओं पर विराम लगाना। भारत को उम्मीद है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़े मैच वाला प्रदर्शन करेंगे और टीम को जीत की राह दिखाएंगे। एक तरफ 'एजुकेशन फॉर भारत' कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य सभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी, यूजीसी चेयरमैन प्रो. विनीत जोशी समेत 60 से अधिक वक्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नई शिक्षा नीति, स्किल्स और रोजगार समेत छात्रों के भविष्य से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा करेंगे। पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे। दूसरी ओर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को स्थानीय निकाय चुनाव के मद्दे नजर केरल के लिए मतदाता सूचियों को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को एक सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरण में होने हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Weather: पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर में बारिश-बर्फबारी, कई राज्यों में पारा 0
उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणालियों ने पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक ठंड को तीखा कर दिया है। दिल्ली- एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर गहराता जा रहा है। जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में शून्य से नीचे तापमान से जनजीवन चुनौतीपूर्ण बना दिया है। पढ़ें पूरी खबर..
वनडे सीरीज का फैसला आज, भारत की नजर RO-KO पर
विशाखापत्तनम में शनिवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत की नजर सिर्फ एक चीज पर होगी सीरीज जीतना और लगातार आलोचनाओं पर विराम लगाना। भारत को उम्मीद है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़े मैच वाला प्रदर्शन करेंगे और टीम को जीत की राह दिखाएंगे। सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है और दक्षिण अफ्रीका पहले ही टेस्ट सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में भारतीय टीम पर दबाव और अधिक बढ़ गया है। मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर एक बजे होगा। पढ़ें पूरी खबर..
आज 'एजुकेशन फॉर भारत' महाकुंभ: शिक्षा जगत पर मंथन
चुनाव आयोग ने केरल एसआईआर की तारीख में संशोधन किया
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को स्थानीय निकाय चुनाव के मद्दे नजर केरल के लिए मतदाता सूचियों को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को एक सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरण में होने हैं । पढ़ें पूरी खबर..
कश्मीर के केसर सुगंधित होगी भारत-रूस की मित्रता
अव्यवस्था का डबल झटका, महंगी फ्लाइट और मनमाना टैक्सी किराया
आईजीआई एयरपोर्ट से इंडिगो की सारी उड़ाने रद्द होने का खामियाजा यात्रियों के लिए मुसीबतों का सबब बना। समय से गंतव्य पर नहीं पहुंचने से परेशान यात्रियों को देखकर अन्य एयरलाइंस ने तीन गुना तक अपनी फ्लाइट का किराया बढ़ा दिया और इस दिक्कत को टैक्सी वालों ने भी नहीं समझा और जमकर किराया वसूला। सबसे ज्यादा मार दिल्ली-मुंबई जैसे व्यस्त रूट पर पड़ी। पढ़ें पूरी खबर..
बंगाल में बाबरी मस्जिद जैसे ढांचे के शिलान्यास पर राज्यपाल अलर्ट
फीफा वर्ल्ड कप ड्रॉ में बड़ा राजनीतिक मोड़, ट्रंप को मिला पीस प्राइज
बिना टैक्स बढ़ाए एमसीडी का बजट पेश, अहम विभागों का खर्च घटाने और निगम के नए प्लान पर उठ रहे सवाल
एमसीडी ने अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना विस्तृत बजट खाका पेश कर दिया है। आयुक्त ने शुक्रवार को स्थायी समिति के समक्ष प्रस्तावों पर प्रस्तुति देते हुए न कोई नया टैक्स लगाया और न ही किसी शुल्क में बढ़ोतरी की। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार, वायु प्रदूषण नियंत्रण और स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाना एमसीडी की तीन प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी। इन प्रमुख प्राथमिकताओं को पूरा करने की जिन विभागों पर जिम्मेदारी है उनका बजट घटा दिया गया है। ऐसे में दावे के हकीकत में बदलने पर सवाल उठ रहा है। हालांकि आयुक्त ने दावा किया कि कार्यक्षमता बढ़ाकर कम बजट में अधिक काम होगा। पढ़ें पूरी खबर..
अब ट्रंप के आदेश की 'सुप्रीम समीक्षा', क्या राष्ट्रपति का फरमान संविधान के खिलाफ?
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जन्म-सिद्ध नागरिकता आदेश की संवैधानिकता पर सुनवाई करने का निर्णय लिया। ट्रंप के आदेश के मुताबिक, जो बच्चे अमेरिका में जन्म लेते हैं लेकिन जिनके माता-पिता गैर-कानूनी या अस्थायी रूप से अमेरिका में रहते हैं, वे अमेरिकी नागरिक नहीं माने जाएंगे। इस आदेश की कानूनी चुनौती पहले ही निचली अदालतों में सामने आ चुकी है, जिसमें इसे असंवैधानिक करार दिया था। फिलहाल यह आदेश देश में कहीं भी लागू नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की बहस अगले साल वसंत और इसपर अंतिम फैसला गर्मी के शुरू में आने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर..
पहली बार ट्रंप-शीनबाम की मुलाकात, व्यापार और टैरिफ पर रहेगी नजरें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की लंबे समय से टलती आ रही पहली सीधी मुलाकात अब होने जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह बैठक इमिग्रेशन मुद्दे पर नहीं, बल्कि 2026 वर्ल्ड कप, व्यापार और टैरिफ जैसे विषयों पर केंद्रित है, जबकि ट्रंप का सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा ही अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर कड़ी कार्रवाई है। पढ़ें पूरी खबर..
एक कमरे में रहते थे मनोज कुमार और धर्मेंद्र