फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Dream11 Prediction: India vs South Africa Playing 11 Squad Captain Vice Captain Players List

IND vs SA Playing-11: वनडे सीरीज का फैसला आज, भारत की नजर RO-KO पर, यशस्वी समेत युवाओं के सामने बड़ा इम्तिहान

Sat, 06 Dec 2025 12:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 06 Dec 2025 12:12 PM IST
सार

IND vs SA Playing 11 Today Match : भारत के सामने अब सिर्फ एक ही लक्ष्य है- जीत। इसके लिए युवाओं को जिम्मेदारी निभानी होगी, गेंदबाजों को धार दिखानी होगी और सबसे महत्वपूर्ण- रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक बार फिर अपनी क्लास साबित करनी होगी। अगर भारत आज अच्छा प्रदर्शन करता है, तो न सिर्फ टीम सीरीज जीतेगी, बल्कि हाल के सवालों और आलोचनाओं को भी शांत कर देगी।

विज्ञापन
IND vs SA Dream11 Prediction: India vs South Africa Playing 11 Squad Captain Vice Captain Players List
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI

विस्तार

विशाखापत्तनम में शनिवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत की नजर सिर्फ एक चीज पर होगी सीरीज जीतना और लगातार आलोचनाओं पर विराम लगाना। भारत को उम्मीद है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़े मैच वाला प्रदर्शन करेंगे और टीम को जीत की राह दिखाएंगे। सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है और दक्षिण अफ्रीका पहले ही टेस्ट सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में भारतीय टीम पर दबाव और अधिक बढ़ गया है। मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर एक बजे होगा

विज्ञापन

रोहित-कोहली अनुभव का सबसे बड़ा सहारा
भारतीय टीम इस समय दो अनुभवी दिग्गजों, विराट कोहली और रोहित शर्मा के दम पर आगे बढ़ रही है। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। कोहली ने अपनी पिछली तीन पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। वहीं, रोहित शर्मा ने भी चार पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक बनाए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों से एक बार फिर मैच जिताऊ प्रदर्शन की उम्मीद होगी क्योंकि ऐसे निर्णायक मुकाबलों में उनका अनुभव भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा बल्लेबाजों पर दबाव, जायसवाल पर बड़ी नजर
ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछल मैच में शानदार शतक लगाया था, जिससे टीम को मजबूती मिली, लेकिन युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अभी भी लय नहीं पकड़ पाए हैं। जायसवाल की सबसे बड़ी चुनौती लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर्स के खिलाफ कमजोरी है। वह अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में 30 बार लेफ्ट-आर्म गेंदबाजों का शिकार हुए हैं। वेस्टइंडीज के जेडन सील्स से शुरू हुई यह समस्या अब दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन और नांद्रे बर्गर के सामने और बढ़ गई है। यदि इस मैच में भी प्रदर्शन बेहतर नहीं हुआ, तो भारतीय टीम प्रबंधन को गायकवाड़ को ओपनिंग के लिए भेजने पर विचार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड भारत के पक्ष में
विशाखापत्तनम का मैदान बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां भारत ने अब तक खेले गए 10 वनडे मैचों में से सात जीते हैं। हालांकि, पिछली बार यहां भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। ओस यहां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और टॉस जीतना मैच का बड़ा फैक्टर बन सकता है। मज़ेदार बात यह है कि भारत पिछले 20 वनडे मैचों से टॉस नहीं जीत पाया है, जिसका असर रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में साफ दिखा।

टीम संयोजन में बदलाव की संभावना
भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है। वॉशिंगटन सुंदर को आराम देकर उनकी जगह तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है। तिलक मध्यक्रम को मजबूती देने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग का विकल्प भी देते हैं। ऋषभ पंत भी एक विकल्प हैं, लेकिन टीम बैलेंस देखते हुए तिलक का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

गेंदबाजों से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद
अर्शदीप सिंह ने नए बॉल के साथ प्रभावशाली गेंदबाजी की है। अब उम्मीद है कि प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा भी लय में लौटेंगे और टीम को जरूरी ब्रेकथ्रू दिलाएंगे। हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा पिछले मैच में फॉर्म में नहीं दिखे थे। ऐसे में टीम नीतीश के रूप में ऑलराउंडर खिला सकती है। हालांकि, गंभीर ज्यादा बदलाव के पक्ष में नहीं होंगे और प्रसिद्ध पर एक बार फिर भरोसा जताया जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका भी जीत के इरादे से उतरेगा
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका का लक्ष्य भी साफ है, टेस्ट के बाद अब वनडे सीरीज भी जीतना। हालांकि टीम नांद्रे बर्गर और टोनी डी जॉर्जी की फिटनेस को लेकर चिंतित है। दोनों दूसरे वनडे में चोटिल हो गए थे और उनके अगले मुकाबले में खेलने को लेकर संशय है। 

संभावित प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रेयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: केएल राहुल (कप्तान/विकेट कीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को यानसेन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रेयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed