फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कमरे में रहते थे मनोज कुमार और धर्मेंद्र, एक-दूसरे के कपड़े पहनते थे; जितेंद्र ने सुनाए दिग्गजों के किस्से

Sat, 06 Dec 2025 12:55 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Tales: धर्मेंद्र और मनोज कुमार बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों की दोस्ती के किस्से जितेंद्र ने साझा किए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र, जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के लगभग दो हफ्ते बीत चुके हैं। उनके निधन के बाद बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके किस्से सुनाए। इसी कड़ी में अभिनेता जीतेंद्र ने भी उनसे जुड़े कई किस्से साझा किए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन


जितेंद्र की धर्मेंद्र से पहली मुलाकात 
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जितेंद्र ने धर्मेंद्र से पहली मुलाकात याद की। उस पल को याद करते हुए उन्होंने कहा 'मैं उस समय फिल्मों में नहीं था। मैं अपने दोस्तों के साथ चर्चगेट पर था। यह उस समय की बात है जब धर्मेंद्र की पहली फिल्म, 'दिल भी तेरा हम भी तेरे', रिलीज हुई थी। यह 1960 की बात है। मैंने धर्मेंद्र को देखा और चिल्लाने लगे, 'ऐ, धर्मेंद्र!' आखिरकार, वह हमारे पास आए और बोले, 'हां जी, आपने मुझे याद किया?' वह कितने प्यारे थे।'


Trending Videos

एक दूसरे की शर्ट पहनते थे कलाकार
जितेंद्र ने बताया, 'धर्मेंद्र और मनोज कुमार बहुत अच्छे दोस्त थे, एक दिल्ली से था और दूसरा पंजाब से। मैंने सुना है कि शुरुआती दिनों में वे एक ही कमरा शेयर करते थे। उनका बॉन्ड ऐसा था कि अगर किसी का स्क्रीन टेस्ट होता था, तो वे एक-दूसरे के कपड़े शेयर करते थे। कई बार, रिहर्सल के दौरान लोग उनकी एक जैसी शर्ट देख लेते थे।'


विज्ञापन

इसी साल हुआ दोनों का निधन
जितेंद्र के मुताबिक उनकी दोस्ती इंडस्ट्री में सबसे सच्ची दोस्ती में से एक रही। मनोज कुमार, जो धर्मेंद्र से दो साल छोटे थे, उनका भी इसी साल निधन हो गया। उन्होंने 4 अप्रैल को 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली, जबकि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ। ठीक आठ महीने बाद।

सुरों के जरिए श्रेया घोषाल लता मंगेशकर को देंगी श्रद्धांजलि, कहा- सिंगर की आवाज ने मेरे बचपन को आकार दिया


कब देख सकेंगे शो?
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो 'इंडियन आइडल' शनिवार और रविवार को शाम 8 बजे प्रसारित होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें