Top News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आवेदन अब 15 सितंबर तक; टैरिफ पर ट्रंप को अदालत से झटका; सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग को देखते हुए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 15 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 30 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई थी। आवेदन करते समय ध्यान रहे कि फॉर्म में मांगी गईं सभी जानकारियां भरना अनिवार्य है। इसके अलावा, अमेरिका की एक अपील अदालत ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को एक बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अधिकांश टैरिफ गैरकानूनी हैं। अदालत का यह फैसला उस नीति को बड़ा झटका है, जिसमें ट्रंप ने टैरिफ को अपनी अंतरराष्ट्रीय आर्थिक रणनीति का अहम हथियार बनाया था। हालांकि, अदालत ने कहा है कि ये टैरिफ 14 अक्तूबर तक लागू रहेंगे, ताकि ट्रंप प्रशासन के पास अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का समय रहे। इसके अलावा, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दो सितंबर से तीन दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: अब 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग को देखते हुए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 15 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 30 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई थी। आवेदन करते समय ध्यान रहे कि फॉर्म में मांगी गईं सभी जानकारियां भरना अनिवार्य है। छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा 88 शहरों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार किसी भी शहर का चयन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी अपील अदालत का बड़ा फैसला, कहा- ट्रंप के अधिकांश टैरिफ कानूनी नहीं
अमेरिका की एक अपील अदालत ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को एक बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अधिकांश टैरिफ गैरकानूनी हैं। अदालत का यह फैसला उस नीति को बड़ा झटका है, जिसमें ट्रंप ने टैरिफ को अपनी अंतरराष्ट्रीय आर्थिक रणनीति का अहम हथियार बनाया था। हालांकि, अदालत ने कहा है कि ये टैरिफ 14 अक्तूबर तक लागू रहेंगे, ताकि ट्रंप प्रशासन के पास अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का समय रहे। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अलग-अलग देशों पर एक फरवरी से टैरिफ लगाया था। हालांकि, बाद में टैरिफ वसूलने की तारीखें आगे भी बढ़ाई गईं और कुछ देशों को छूट भी दी गई। दो अप्रैल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रेसिप्रोकल टैरिफ की दरों का एलान करने खुद सामने आए थे और टैरिफ वसूले जाने वाले देशों की सूची के साथ उनकी तस्वीर लंबे समय तक सुर्खियों में भी रही। पढ़ें पूरी खबर...
Lawrence Wong: सिंगापुर के PM दो सितंबर से भारत दौरे पर
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दो सितंबर से तीन दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह दौरा भारत और सिंगापुर के बीच कूटनीतिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
Russia-Ukraine Conflict: शांति बहाली में तेजी लाने की कवायद, जेलेंस्की फिर ट्रंप से मिलेंगे
रूस और यूक्रेन बीच तीन साल से चल रहे संघर्ष में स्थिति दिन प्रतिदिन और भयावह होती जा रही है। शांति वार्ता को लेकर चल रहे प्रयास भी धूमिल होते हुए दिख रहे है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय नेताओं से अगले हफ्ते मुलाकात करना चाहता है ताकि रूस के साथ चल रही तीन साल की जंग को खत्म करने के प्रयासों पर चर्चा की जा सके। इस दौरान जेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाया कि वह शांति वार्ता में कोई गंभीर पहल नहीं कर रहा, बल्कि अब भी यूक्रेन के आम इलाकों पर हवाई हमले कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
Special Trains: त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनों के लगेंगे 4 हजार फेरे
दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। इस बार यात्रियों को सुविधा देने के लिए 4000 से अधिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे लगवाए जाएंगे। इनमें देश की आधुनिक और तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत को भी शामिल करने पर विचार हो रहा है। खासतौर पर दिल्ली से पटना और लखनऊ से छपरा के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चल सकती है। यह पूर्वी राज्यों की ओर सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। पढ़ें पूरी खबर...
Vaishno Devi Landslide: तीन सदस्यीय समिति करेगी वैष्णो देवी मार्ग हादसे की जांच
श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर अर्द्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन में 34 श्रद्धालुओं की मौत के मामले की जांच होगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह समिति दो सप्ताह के भीतर जांच कर अपनी रिपोर्ट श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष को सौंपेगी। पढ़ें पूरी खबर...
Japan: लंबी दूरी की मिसाइलों की तैनाती में तेजी लाएगी जापान
जापान ने शुक्रवार को एक अहम घोषणा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि वह अब अपनी घरेलू रूप से विकसित लंबी दूरी की मिसाइलों की तैनाती तय समय से एक साल पहले करेगा। इस बात की जानकारी जापान के रक्षा मंत्रालय ने दी। मंत्रालय के अनुसार अब ये मिसाइलें मार्च 2026 तक दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो स्थित सेना के कैंप केंगुन में तैनात कर दी जाएंगी। बता दें कि यह टाइप-12 एंटी-शिप मिसाइल एक विशेष प्रकार की मिसाइल है जो कि लगभग 1,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
Gaza Crisis: इस्राइल ने गाजा सिटी को युद्ध क्षेत्र घोषित किया
इस्राइल ने गाजा के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी को युद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है। शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) क्षेत्र से दो बंधकों के शव बरामद किए गए हैं। इस्राइली सेना ने यह कदम उस बड़े हमले की शुरुआत के रूप में उठाया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है। वहीं, बीते 22 महीनों से जारी संघर्ष में अब तक 63 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 159,490 लोग घायल हो चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
June Quarter GDP: जून तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद 7.8 प्रतिशत बढ़ा
सरकार ने जून तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश का सकल घरेलू उत्पाद वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले यह आंकड़ा 6.5 प्रतिशत था। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में यह भी बताया गया है कि देश का बजटीय घाटा या राजकोषीय घाटा बढ़कर 29.9% पर पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर...
खुलासा: संभल में साल-दर-साल घटती गई हिंदू आबादी, पनपते गए आतंकी माड्यूल
संभल हिंसा की न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि संभल में हिंदुओं की आबादी साल-दर-साल घटती गई और आतंकी संगठनों के माड्यूल पनपते गए। संभल के कुछ युवा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकी संगठनों से जुड़ने के बाद अमेरिका की टॉप आतंकियों की लिस्ट में शुमार होते रहे। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में इस अंतरराष्ट्रीय टेरर माड्यूल का विस्तार से जिक्र किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज
भारी बारिश और भूस्खलन ने जिले के बसुकेदार उप तहसील और जखोली ब्लॉक में भारी तबाही मचाई है। पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में भूस्खलन के कारण 15 से ज्यादा दुकानें और मकान जमीदोंज हो गए। यहां आठ लोग चंदन नदी में बह गए। पढ़ें पूरी खबर...
High Court : हिन्दू विवाह की वैधता का आधार धार्मिक अनुष्ठान, प्रमाण पत्र नहीं
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह की वैधता का आधार धार्मिक अनुष्ठान है, विवाह प्रमाण पत्र नहीं। लिहाजा, पंजीकरण प्रमाण पत्र के अभाव में हिंदू विवाह को अवैध नहीं ठहराया जा सकता। इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की अदालत ने विवाह प्रमाण पत्र के आभाव में विवाह की वैधता को स्वीकार करने से इन्कार करने वाले आजमगढ़ की परिवारिक अदालत के फैसले को रद्द कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
Pati Patni Aur Woh 2: ‘पति पत्नी और वो 2’ के क्रू सदस्य पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' के एक क्रू सदस्य पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शूटिंग के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...