Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Crew member of Ayushmann Sara Ali Khan film assaulted in Prayagraj accused held

Pati Patni Aur Woh 2: ‘पति पत्नी और वो 2’ के क्रू सदस्य पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, FIR दर्ज

Sat, 30 Aug 2025 12:45 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 30 Aug 2025 12:45 AM IST
सार

Pati Patni Aur Woh 2: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फिल्म एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की शूटिंग के दौरान एक क्रू सदस्य पर कथित तौर पर हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एफआईआर दर्ज हो चुकी है। 

विज्ञापन
Crew member of Ayushmann Sara Ali Khan film assaulted in Prayagraj accused held
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' के एक क्रू सदस्य पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शूटिंग के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने किया हमला
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (शहर) अभिजीत कुमार ने बताया कि यह घटना 27 अगस्त को यहां थॉर्नहिल रोड पर फिल्म 'पति, पत्नी और वो 2' की शूटिंग के दौरान हुई। बीआर चोपड़ा फिल्म्स के प्रोडक्शन हेड जोहेब सोलापुरवाला पर कुछ स्थानीय निवासियों ने कथित तौर पर हमला किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि बीआर चोपड़ा फिल्म्स के लाइन प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी की शिकायत पर 28 अगस्त को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी मेराज अली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

War 2 Vs Coolie: 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर दी 'वॉर 2' को जोर की पटखनी, जानें 16वें दिन का कलेक्शन

विज्ञापन

'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है फिल्म
बता दें कि आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की शूटिंग इन दिनों प्रयागराज में हो रही है। ऐसे में एक वीडियो रेडिट (Reddit) पर भी वायरल हो रही है, जिसे एक स्थानीय व्यक्ति ने शेयर किया। इस वीडियो में फिल्म के स्टाफ के साथ कुछ स्थानीय लोग मारपीट कर रहे हैं। फिल्म 'पति पत्नी और वो 2', साल  2019 की हिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। मूल फिल्म में भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके गाने भी काफी पसंद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed