फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam 2025: Date extended till 15 september

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: अब 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, सिर्फ ऑनलाइन ही भर सकेंगे फॉर्म

Sat, 30 Aug 2025 05:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 30 Aug 2025 05:16 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam 2025: Date extended till 15 september
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 - फोटो : Amar Ujala

विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग को देखते हुए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 15 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 30 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई थी। आवेदन करते समय ध्यान रहे कि फॉर्म में मांगी गईं सभी जानकारियां भरना अनिवार्य है। छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा 88 शहरों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार किसी भी शहर का चयन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड के नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले वही विद्यार्थी पात्र हैं, जिन्होंने पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। आठवीं में पढ़ने वाले और बारहवीं उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 2024 में आयोजित की गई इस छात्रवृत्ति परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे और उनमें से सफल 46 विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये वितरित किए गए थे।
विज्ञापन


इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2025
https://amarujalafoundation.org
https://www.amarujala.com/

एक एमबी से ज्यादा के न हों दस्तावेज
आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आवासीय पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज एक एमबी से अधिक न हों अन्यथा आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा में अपने साथ एक सहायक लाने की छूट दी गई है, जो छात्र से नीचे की कक्षा का होना चाहिए। सहायक को अपने स्कूल का आई कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।


एक मोबाइल नंबर, एक आवेदन
विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकता है। एक से अधिक फॉर्म भरने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed