फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan accelerates missile deployment amid rising regional tensions News In Hindi

Japan: लंबी दूरी की मिसाइलों की तैनाती में तेजी लाएगी जापान, बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच नीति में बड़ा बदलाव

Sat, 30 Aug 2025 05:20 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 05:20 AM IST
सार

जापान अब अपनी 1,000 किमी मारक क्षमता वाली टाइप-12 मिसाइलों की तैनाती तय समय से एक साल पहले यानी मार्च 2026 तक करेगा। यह कदम चीन, उत्तर कोरिया और रूस से बढ़ते खतरे के बीच उठाया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ये मिसाइलें कुमामोटो के कैंप केंगुन में लगाई जाएंगी। चीन के जहाजों की गतिविधियों के बाद जापान ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Japan accelerates missile deployment amid rising regional tensions News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एक्स@ANI

विस्तार

जापान ने शुक्रवार को एक अहम घोषणा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि वह अब अपनी घरेलू रूप से विकसित लंबी दूरी की मिसाइलों की तैनाती तय समय से एक साल पहले करेगा। इस बात की जानकारी जापान के रक्षा मंत्रालय ने दी। मंत्रालय के अनुसार अब ये मिसाइलें मार्च 2026 तक दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो स्थित सेना के कैंप केंगुन में तैनात कर दी जाएंगी। बता दें कि यह टाइप-12 एंटी-शिप मिसाइल एक विशेष प्रकार की मिसाइल है जो कि लगभग 1,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है।

विज्ञापन

जापान की सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ये कदम चीन, उत्तर कोरिया और रूस से बढ़ते सुरक्षा खतरों को देखते हुए उठाया गया है। खासतौर पर चीन की आक्रामक नौसैनिक गतिविधियों को लेकर जापान सतर्क है। जापान ने दावा किया कि जून में पहली बार दो चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर को अपने दक्षिणी द्वीपों के पास देखा, जिसके बाद सुरक्षा संकट को लेकर अहम कदम उठाने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi: भारत और जापान के बीच हुए अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- हमारी साझेदारी आपसी विश्वास पर आधारित
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉमहॉक मिसाइलों को भी तैनात करने की योजना

इसके साथ ही, जापान इस साल अमेरिका से खरीदी गई टॉमहॉक मिसाइलों को भी तैनात करने की योजना बना रहा है। जनशक्ति की कमी को देखते हुए जापान निगरानी के लिए मानव रहित हवाई, जल और पनडुब्बी ड्रोन तैनात करने की योजना पर भी काम कर रहा है।


जापान का ये कदम नीति बदलाव की ओर इशारा
वहीं दूसरी ओर, जापान का यह कदम उसके द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनाए गए शांति संविधान से बड़ी नीति बदलाव की ओर इशारा करता है। 2022 में जापान ने नई सुरक्षा रणनीति अपनाई थी, जिसमें चीन को सबसे बड़ा रणनीतिक खतरा बताया गया था और अमेरिका के साथ रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने की बात कही गई थी।

ये भी पढ़ें:- PM Modi In Japan: पीएम नरेंद्र मोदी को जापान में भेंट की गई दारुमा डॉल, जानिए क्या है इस तोहफे की खासियत

रक्षा बजट को भी बढ़ाने पर जोर
इसके साथ ही जापान अब अपने रक्षा बजट को 2027 तक जीडीपी के 2% तक बढ़ा रहा है (पहले यह लगभग 1% था)। इसी क्रम में 2026 के बजट के लिए रिकॉर्ड 8.8 ट्रिलियन येन (लगभग 60 अरब डॉलर) की मांग की गई है, जिसमें लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन तकनीक पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed