Top News: अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, महाराष्ट्र में तेजस्वी के खिलाफ FIR और यूपी में भारी बारिश की चेतावनी
नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही एक टूरिस्ट बस शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को पेम्ब्रोक के पास I-90 हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई के घायल होने की खबर है। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे, इनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बस में भारत, चीन, फिलीपीन समेत कई देशों के यात्री सवार थे। इसके अलावा, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में शुक्रवार को पूर्व बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट ट्वीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत गढ़चिरौली के बीजेपी विधायक मिलिंद नारोटे ने दर्ज कराई है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रुक-रुककर कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। आज के लिए कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी, आगरा समेत प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 59 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
US Bus Accident: अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, बस में भारतीय भी सवार
नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही एक टूरिस्ट बस शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को पेम्ब्रोक के पास I-90 हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई के घायल होने की खबर है। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे, इनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बस में भारत, चीन, फिलीपीन समेत कई देशों के यात्री सवार थे। पढ़ें पूरी खबर...
तेजस्वी के खिलाफ महाराष्ट्र में प्राथमिकी, पीएम मोदी पर 'विवादित' सोशल मीडिया पोस्ट का मामला
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में शुक्रवार को पूर्व बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट ट्वीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत गढ़चिरौली के बीजेपी विधायक मिलिंद नारोटे ने दर्ज कराई है। तेजस्वी यादव पर भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 196 (विभिन्न समूहों में दुश्मनी फैलाना), 356 (मानहानि), 352 (जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने का इरादा) और 353 (जनता में उपद्रव फैलाने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
UP Weather: आज दक्षिण और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रुक-रुककर कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। आज के लिए कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी, आगरा समेत प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 59 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर...
TikTok: अमेरिका ने चौथी बार बढ़ाई टिकटॉक पर प्रतिबंध की समयसीमा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि वह टिकटॉक को उसके चीनी मालिक बाइटडांस से अलग करने की समयसीमा को चौथी बार बढ़ाने के लिए तैयार हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो टिकटॉक को अमेरिका में प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...
TikTok In India: भारत में टिकटॉक वेबसाइट बैन हटे बिना खुल गई? कांग्रेस बोली- 'शहादत का सौदा'
चीनी वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक की वेबसाइट लगभग पांच वर्षों के बाद भारत फिर से लाइव हो गई है। टिकटॉक की वेबसाइट का मुख्य और लॉगइन पेज खुल रहा है। हालांकि सरकार की ओर से चीनी वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध हटाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यूजर्स जब टिकटॉक की वेबसाइट का एड्रेस वेब ब्राउजर में डाल कर सर्च कर रहे हैं तो होमपेज खुल रही है। पढ़ें पूरी खबर...
आधी दिल्ली में 'अंधेरा': बिजली आपूर्ति अचानक ठप, आठ लाख लोगों के घरों में जली मोमबत्ती
शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अचानक बंद होने से करीब आठ लाख लोग के घरों में अंधेरा छा गया। इस बिजली कटौती का असर रोहिणी, शालीमार बाग, सिविल लाइंस जैसे इलाकों पर पड़ा। बिजली बंद होने की वजह 220 किलोवाट ग्रिड से आपूर्ति में 550 मेगावाट की अचानक कमी बताई गई है। पढ़ें पूरी खबर...
GST: वित्त मंत्री की अध्यक्षता में अगले महीने होगी जीएसटी परिषद की बैठक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली उच्च-स्तरीय जीएसटी परिषद 3-4 सितंबर को बैठक करेगी। इस बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को दो स्लैब कर संरचना में बदलने पर विचार होगा। जीएसटी परिषद सचिवालय द्वारा जारी एक कार्यालय ज्ञापन में बताया गया कि यह दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली में होगी। पढ़ें पूरी खबर...
'रूस-यूक्रेन सीजफायर पर दो हफ्ते में फैसला...', शांति बहाली की कोशिशों के बीच ट्रंप
रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रहे संघर्ष में शांति वार्ता को लेकर बीते कुछ दिनों से सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध पर आने वाले दो हफ्तों में एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं। साथ ही उन्होंने ये भी संकेत दिया कि अगर इतने के बावजूद हालात नहीं सुधरे तो वह या तो रूस पर भारी प्रतिबंध और टैरिफ लगाएंगे या फिर यूक्रेन से कहेंगे कि ये अमेरिका की नहीं, उनकी अपनी लड़ाई है। पढ़ें पूरी खबर...
टैरिफ नीति पर ट्रंप को भारतवंशी निक्की हेली ने फिर दिखाया आईना
अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद दोनों देशों के बीच के रिश्ते में कड़वाहट देखने को मिल रही है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए अमेरिका-भारत संबंधों को फिर से मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसका उदय कभी भी दुनिया के लिए खतरा नहीं बनेगा, जबकि चीन का बढ़ता प्रभुत्व अमेरिका और स्वतंत्र देशों के लिए चुनौती है। पढ़ें पूरी खबर...
Pallavi Joshi: 'द बंगाल फाइल्स' के खिलाफ विरोध को पल्लवी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
पल्लवी जोशी भारतीय सिनेमा की उन खास अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से ऑडियंस का दिल तो जीता ही, साथ ही समाज से जुड़े गंभीर मुद्दों को भी सच्चाई के साथ पर्दे पर उतारा। ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद अब वह ‘द बंगाल फाइल्स’ लेकर आई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
इराक में कुर्द नेता की गिरफ्तारी के बाद तनाव, सुलेमानिया में झड़पें; पांच लोगों की मौत
इराक के उत्तरी कुर्दिश स्वायत्त क्षेत्र में राजनीतिक तनाव अब खुले संघर्ष में बदल चुका है। पूर्व राष्ट्रपति जलाल तालाबानी के भतीजे और प्रभावशाली नेता लहुर शेख जंगी तालाबानी की गिरफ्तारी ने पूरे सुलेमानिया शहर को हिंसा की आग में झोंक दिया। गुरुवार रात छिड़ी भारी झड़पों में गोलियां चलीं और सड़कों पर खून संघर्ष देखने को मिला, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए और 18 से ज्यादा घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
ओपनएआई इस साल भारत में खोलेगा अपना पहला दफ्तर, अगले महीने आएंगे संस्थापक सैम ऑल्टमैन
ओपनएआई ने शुक्रवार को कहा कि वह इस साल के अंत में नई दिल्ली में अपना पहला दफ्तर खोलेगा। वहीं, ओपनएआई के संस्थापक सैम ऑल्टमैन अगले महीने भारत आएंगे। ऑल्टमैन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में एआई को अपनाना अद्भुत रहा है। कंपनी यहां और अधिक निवेश करने के लिए उत्साहित है। पढ़ें पूरी खबर...