फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tension after arrest of Kurdish leader in Iraq clashes in Sulaymaniyah Many people killed

Iraq Tensions: इराक में कुर्द नेता की गिरफ्तारी के बाद तनाव, सुलेमानिया में झड़पें; पांच लोगों की मौत, 18 घायल

Sat, 23 Aug 2025 12:52 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 12:52 AM IST
सार

इराक के कुर्दिश क्षेत्र में कुर्द नेता लहुर शेख जंगी तालाबानी की गिरफ्तारी के बाद सुलेमानिया में गुरुवार रात भारी झड़पें हुईं। गोलीबारी और हथियारों के इस्तेमाल से कम से कम 5 लोगों की मौत और 18 घायल हो गए। हालात तनावपूर्ण हैं और राजनीतिक संघर्ष अब सड़कों पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Tension after arrest of Kurdish leader in Iraq clashes in Sulaymaniyah Many people killed
इराक में लड़कियों की शादी की उम्र घटाने के लिए विधेयक पेश - फोटो : Freepik

विस्तार

इराक के उत्तरी कुर्दिश स्वायत्त क्षेत्र में राजनीतिक तनाव अब खुले संघर्ष में बदल चुका है। पूर्व राष्ट्रपति जलाल तालाबानी के भतीजे और प्रभावशाली नेता लहुर शेख जंगी तालाबानी की गिरफ्तारी ने पूरे सुलेमानिया शहर को हिंसा की आग में झोंक दिया। गुरुवार रात छिड़ी भारी झड़पों में गोलियां चलीं और सड़कों पर खून संघर्ष देखने को मिला, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए और 18 से ज्यादा घायल हो गए। 

विज्ञापन


बता दें कि यह झड़पें गुरुवार देर रात तब शुरू हुईं जब सुरक्षा बलों ने देश के आतंकवाद विरोधी कानून के तहत लहुर शेख जंगी तालाबानी को गिरफ्तार करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। लहुर, दिवंगत राष्ट्रपति जलाल तालाबानी के भतीजे हैं और पहले पट्रियोटिक यूनियन ऑफ कुर्दिस्तान (पीयूके) पार्टी के सह-प्रमुख रह चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Tariffs: 'चीन से मुकाबला, भारत से दोस्ती अहम', ट्रंप की टैरिफ नीति को भारतवंशी निक्की हेली ने फिर दिखाया आईना
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूके पार्टी के अधिकारी ने दी जानकारी
वहीं मामले में पीयूके के अधिकारी बुरहान शेख रऊफ ने बताया कि लहुर तालाबानी सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे थे और पार्टी की सशस्त्र इकाई को खत्म करने के प्रयासों के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ़्तारी के विरोध में लहुर तालाबानी के समर्थकों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में भीषण झड़पें हुईं। इस अभियान में तीन सुरक्षा कर्मियों और पीपल्स फ्रंट पार्टी के दो सदस्यों की मौत हुई। लहुर को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा, क्योंकि शुक्रवार और शनिवार को सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं।


ये भी पढ़ें:- Ukraine On China: 'तीन साल पहले मदद की जरूरत थी, चीन ने कुछ नहीं किया'; जेलेंस्की बोले- ऐसे गारंटर नहीं चाहिए

परिवार से सदस्यों सहित हुई गिरफ्तारी
पीपल्स फ्रंट पार्टी की नेता और संसदीय उम्मीदवार दिलसोज़ ज़ंगाना ने इस कार्रवाई को भीतर से किया गया तख्तापलट बताया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में मोर्चे, ड्रोन, टैंक और भारी हथियार इस्तेमाल किए गए, जिससे शहर के निवासियों में दहशत फैल गई। लहुर को उनकी पत्नी, दो भाई, बहन और पार्टी की कुछ महिला सदस्यों सहित गिरफ्तार किया गया है।

इसको लेकर जंगाना ने सवाल उठाया कि क्या इन लोगों के साथ जेल में उचित व्यवहार किया जाएगा। गौरतलब है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब कुछ दिन पहले 12 अगस्त को एक अन्य विपक्षी नेता शासवार अब्दुलवाहिद को भी गिरफ़्तार किया गया था। उन्हें आपराधिक धमकी देने के आरोप में पकड़ा गया है और उन्हें छह महीने की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed