फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GST Council to meet on Sep 3-4 to discuss moving to a two-rate structure

GST: वित्त मंत्री की अध्यक्षता में अगले महीने होगी जीएसटी परिषद की बैठक, दो स्लैब कर संरचना पर करेंगे चर्चा

Fri, 22 Aug 2025 09:52 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
GST Council to meet on Sep 3-4 to discuss moving to a two-rate structure
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली उच्च-स्तरीय जीएसटी परिषद 3-4 सितंबर को बैठक करेगी। इस बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को दो स्लैब कर संरचना में बदलने पर विचार होगा। जीएसटी परिषद सचिवालय द्वारा जारी एक कार्यालय ज्ञापन में बताया गया कि यह दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली में होगी।

विज्ञापन


इस बैठक में केंद्र के साथ-साथ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री शामिल होंगे। परिषद तीन मंत्रियों के समूह की सिफारिशों पर चर्चा करेगी। जिनमें रेट युक्तिकरण, मुआवजा उपकर और स्वास्थ्य व जीवन बीमा से जुड़ी रिपोर्ट शामिल हैं। मंत्रियों का समूह इस सप्ताह की शुरुआत में मिला था और उसने सिद्धांत रूप में केंद्र के दो-दर जीएसटी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


केंद्र द्वारा सुझाए गए सुधार के अनुसार, जीएसटी को 5 फीसदी और 18 फीसदी की दो-दर संरचना में बदला जाएगा। इसमें वस्तुओं और सेवाओं को "मेरिट" और "स्टैंडर्ड"  श्रेणियों में रखा जाएगा। वहीं कुछ चुनिंदा वस्तुओं जैसे अत्यधिक लग्जरी  वस्तुओं पर विशेष 40फीसदी दर लागू होगी। वर्तमान में जीएसटी चार-दर संरचना (5फीसदी, 12, 18 और 28 फीसदी) में लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed