फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Us bus accident Updates Tour bus Mishap on New York highway casualties rescue hindi news

US Bus Accident: अमेरिका में 54 यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, पांच लोगों की मौत; कई भारतीय भी थे सवार

Sat, 23 Aug 2025 01:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 01:15 AM IST
सार

अमेरिका के नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही एक टूरिस्ट बस पेम्ब्रोक के पास हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 54 लोग सवार थे, इनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक बस में भारत, चीन, फिलीपीन समेत कई देशों के यात्री सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। कई लोगों के घायल होने की खबर है। 

विज्ञापन
Us bus accident Updates Tour bus Mishap on New York highway casualties rescue hindi news
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही एक टूरिस्ट बस शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को पेम्ब्रोक के पास I-90 हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई के घायल होने की खबर है। बस में 54 लोग सवार थे, इनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बस में भारत, चीन, फिलीपीन समेत कई देशों के यात्री सवार थे। 

विज्ञापन


राज्य पुलिस मेजर आंद्रे रे के मुताबिक, हादसा बफेलो से लगभग 40 किलोमीटर दूर पूर्व में हुआ। उन्होंने बताया कि चालक का ध्यान भटकने से उसने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बस हाईवे पर दूसरी ओर पलट गई। उन्होंने यह नहीं बताया कि चालक का ध्यान कैसे भटका। हालांकि, उन्होंने कहा कि कारण की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा ली गई तस्वीरों में एक बस हाईवे से थोड़ी दूर पलटी हुई दिखाई दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: ट्रंप से मिले FIFA चीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- लास वेगास नहीं, अब वाशिंगटन में होगा 2026 विश्वकप का ड्रॉ 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर हर जगह कांच और लोगों का सामान बिखरा था
न्यूयॉर्क राज्य पुलिस के प्रवक्ता जेम्स ओ'कैलाहन ने बताया कि कई लोगों की मौत हुई है। कई लोगों के फंसने और कई के घायल होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कई एंबुलेंस और मेडिकल हेलीकॉप्टर घायलों को अस्पताल ले गए। मेडिना के पॉवेल स्टीफंस ने दुर्घटनास्थल से गुजरने के बाद बताया कि सड़क पर हर जगह कांच और लोगों का सामान बिखरा हुआ था। बस की सभी खिड़कियां टूट चुकी थीं। 


घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में लगे तीन हेलीकॉप्टर 
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने एक्स पर कहा कि उन्हें 'दुखद बस हादसे' की जानकारी मिल चुकी है। उनका कार्यालय पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। एयर मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विस मर्सी फ्लाइट ने बताया कि उनके तीन हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल से लोगों को क्षेत्रीय अस्पतालों तक पहुंचाया। क्षेत्र के अस्पतालों ने कहा कि उन्होंने 40 से ज्यादा लोगों का उपचार किया। लोगों के सिर में चोट से लेकर हाथ-पैर टूटने तक की चोटें आईं।

ये भी पढ़ें: Sergio Gor US Envoy: ट्रंप ने भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को बनाया, दक्षिण-मध्य एशिया का भी जिम्मा

हाईवे का लंबा हिस्सा दोनों दिशाओं में किया गया बंद
मर्सी फ्लाइट की अध्यक्ष मार्गरेट फेरेंटिनो ने कहा कि अन्य सेवाओं के तीन हेलीकॉप्टरों के साथ कई क्षेत्रीय एंजेंसियों की एंबुलेंस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर स्थिति है और हम पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। न्यूयॉर्क राज्य थ्रूवे प्राधिकरण ने कहा कि हादसे के कारण हाईवे का एक लंबा हिस्सा दोनों दिशाओं में बंद कर दिया गया है और ड्राइवरों से उस रास्ते से बचने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed