फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nikki Haley India and America said friendship with India is necessary to compete with China

Tariffs: 'चीन से मुकाबला, भारत से दोस्ती अहम', टैरिफ नीति पर ट्रंप को भारतवंशी निक्की हेली ने फिर दिखाया आईना

Sat, 23 Aug 2025 12:20 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 12:20 AM IST
सार

भारत पर टैरिफ के बीच निक्की हेली ने अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक भारत दुनिया के लिए खतरा नहीं है और चीन के मुकाबले में अमेरिका के लिए अहम साझेदार बन सकता है। उन्होंने कहा कि भारत, उत्पादन से लेकर रक्षा तक, रणनीतिक रूप से अमेरिका के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
Nikki Haley India and America said friendship with India is necessary to compete with China
निक्की हेली - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद दोनों देशों के बीच के रिश्ते में कड़वाहट देखने को मिल रही है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए अमेरिका-भारत संबंधों को फिर से मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसका उदय कभी भी दुनिया के लिए खतरा नहीं बनेगा, जबकि चीन का बढ़ता प्रभुत्व अमेरिका और स्वतंत्र देशों के लिए चुनौती है।

विज्ञापन

हेली ने एक लेख में लिखा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी को अब एक अहम प्राथमिकता बनाना चाहिए। चीन के सामने भारत को मजबूत करना अमेरिका के लिए फायदेमंद रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच सीधी बातचीत इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। इस दौरान उन्होंने याद दिलाया कि 1982 में अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का स्वागत करते हुए दोनों देशों की दोस्ती को दो स्वतंत्र लोगों की साझेदारी बताया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ट्रंप को भारतवंशी निक्की हेली ने आईना दिखाया: कहा- भारत मूल्यवान साझेदार, मजबूत रिश्ते में खटास 'रणनीतिक आपदा'

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की भूमिका का किया जिक्र
निक्की हेली ने कहा कि भारत अमेरिका को चीन पर निर्भर आपूर्ति श्रृंखलाओं से बाहर निकलने में मदद कर सकता है। उन्होंने बताया कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो चीन की तरह बड़े पैमाने पर कपड़े, मोबाइल फोन और सौर पैनल जैसी चीजो का उत्पादन कर सकता है। हेली ने कहा कि भारत के अमेरिका, इस्राइल और अन्य सहयोगी देशों के साथ सैन्य संबंध भी मजबूत हो रहे हैं। साथ ही भारत, अमेरिकी रक्षा उपकरणों के लिए एक बड़ा बाजार बनकर उभरा है।



'भारत और अमेरिका, दो सबसे बड़े लोकतंत्र'
निक्की हेली और उनके सह-लेखक बिल ड्रेक्सेल ने लिखा कि भारत और अमेरिका दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और उनके बीच पुरानी दोस्ती इस साझेदारी को और मजबूत कर सकती है। उन्होंने कहा कि हालांकि व्यापार और रूस से तेल आयात जैसे मुद्दों पर मतभेद हैं, लेकिन यह साझेदारी को और मजबूत करने का रास्ता भी बना सकते हैं। अंत में हेली ने कहा कि चीन का सामना करने के लिए अमेरिका को भारत जैसे मजबूत मित्र की जरूरत है और यह काम जितना जल्दी हो, उतना बेहतर।

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine Truce: विदेश मंत्री लावरोव बोले- राष्ट्रपति पुतिन सभी मुद्दे हल होने पर ही जेलेंस्की से मिलेंगे

भारत और चीन के बीच तनाव का किया जिक्र
हेली ने कहा कि भारत और चीन पड़ोसी हैं, लेकिन दोनों के बीच लंबे समय से तनाव है। साल 2020 में सीमा पर हुई घातक झड़प इसका उदाहरण है। ऐसे में भारत को सैन्य और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना अमेरिका के हित में है। उन्होंने भारत को रूस से तेल खरीदने पर भी सवाल उठाए, लेकिन कहा कि भारत को चीन जैसा दुश्मन नहीं समझा जाना चाहिए, बल्कि एक अहम साझेदार के रूप में देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed