फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st November 2025 Updates on amar ujala

Top News: राजस्थान में पांच आतंकी गिरफ्तार; छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर राज्य का दौरा करेंगे PM मोदी; सुर्खियां

Sat, 01 Nov 2025 05:23 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला
न्यूज डेस्क अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 05:23 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st November 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राजस्थान में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को एक संगठित अभियान के तहत पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राज्य के विभिन्न जिलों में तड़के की गई छापामारी के दौरान हुई। एटीएस ने मौके से मोबाइल फोन, आतंकी साहित्य और चंदे से जुड़ी रसीदें जब्त की हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के इतिहास में 1 नवम्बर का दिन एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस के अवसप पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य की जनता को विधानसभा का नया भवन समर्पित करेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी रजत जयंती वर्ष पर प्रदेश को कई सौगात देंगे। पीएम 14 हजार 260 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। एक तरफ सदर सांसद रवि किशन शुक्ला को एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने का आरोपी अजय कुमार यादव खुद को अभिनेता-नेता खेसारी लाल यादव का समर्थक बता रहा है। वह बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का रहने वाला है। आरोप है कि उसने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को कॉल कर धमकी दी है। शिवम की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st November 2025 Updates on amar ujala
अपराध - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को एक संगठित अभियान के तहत पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राज्य के विभिन्न जिलों में तड़के की गई छापामारी के दौरान हुई। एटीएस ने मौके से मोबाइल फोन, आतंकी साहित्य और चंदे से जुड़ी रसीदें जब्त की हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st November 2025 Updates on amar ujala
सांसद रवि किशन - फोटो : Amar Ujala

सदर सांसद रवि किशन शुक्ला को एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने का आरोपी अजय कुमार यादव खुद को अभिनेता-नेता खेसारी लाल यादव का समर्थक बता रहा है। वह बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का रहने वाला है। आरोप है कि उसने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को कॉल कर धमकी दी है। शिवम की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस आज: PM मोदी देंगे नए विधानसभा भवन की सौगात

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st November 2025 Updates on amar ujala
1 - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के इतिहास में 1 नवम्बर का दिन एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस के अवसप पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य की जनता को विधानसभा का नया भवन समर्पित करेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी रजत जयंती वर्ष पर प्रदेश को कई सौगात देंगे। पीएम 14 हजार 260 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

स्मृति शेष: रामदरश मिश्र की लेखनी में गांव-जीवन का यथार्थ

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st November 2025 Updates on amar ujala
1 - फोटो : अमर उजाला

प्रख्यात साहित्यकार आचार्य रामदरश मिश्र के निधन से हिंदी साहित्य जगत में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्री मिश्र के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार प्रोफेसर रामदरश मिश्र का निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वह अपनी कृतियों के माध्यम से सदैव लोगों के मन में जीवित रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी सांसद बोले- ट्रंप H-1B वीजा शुल्क पर पुनर्विचार करें

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st November 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा के लिए शुल्क को एक लाख अमेरिकी डॉलर करने पर दुनियाभर में चर्चा  तेज है। वहीं अब इसका विरोध खुद अमेरिका में भी जोरो सोरो से देखने को मिल रह है। इसके तहत अब अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी वीजा कार्यक्रम पर हाल ही में जारी की गई घोषणा पर पुनर्विचार करने को कहा है। इस घोषणा में नए एच-1बी वीजा आवेदनों के लिए एक लाख डॉलर का शुल्क और अन्य प्रतिबंध शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर..

भारत के नाम तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज; 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार'

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st November 2025 Updates on amar ujala
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान (एसएनएसपीए) के तहत तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के खिताब हासिल किए हैं। यह उपलब्धि रोकथाम-केंद्रित और महिला-केंद्रित स्वास्थ्य देखभाल के लिए भारत की अद्वितीय प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2025 तक पोषण माह के साथ इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया था। इस अभियान में सभी स्वास्थ्य देखभाल प्लेटफॉर्मों पर 11 करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी हुई और 19.7 लाख स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। पढ़ें पूरी खबर...

टीईटी पास न होने पर बर्खास्त दो शिक्षकों को राहत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st November 2025 Updates on amar ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के उन दो सहायक शिक्षकों की बर्खास्तगी को शुक्रवार को रद्द कर दिया, जिन्हें 2018 में इस आधार पर सेवा से हटा दिया गया था कि उन्होंने अपनी नियुक्ति के समय तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण नहीं की थी। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि बर्खास्त शिक्षकों ने बाद में वैधानिक अनुग्रह अवधि के भीतर टीईटी उत्तीर्ण कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर..

जुबीन गर्ग मौत मामला: अब उठेगा सच से पर्दा?

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st November 2025 Updates on amar ujala
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

गायक जुबीन गर्ग मौत मामले में लोग आज भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब ये मामला नया मोड़ लेता हुआ दिख रहा है। कारण है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को बताया कि सिंगापुर प्रशासन ने गायक जुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलोजी रिपोर्ट असम पुलिस को भेज दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अब तक काफी प्रगति की है और तय समयसीमा के भीतर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर देगी। पढ़ें पूरी खबर..

न्यू मैक्सिको में तेल रिफाइनरी में धमाके के बाद लगी भीषण आग

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st November 2025 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Google Gemini

अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य के आर्टेसिया शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को एक तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वहां से घना धुआं उठने लगा और देखते ही देखते धुंआ शहर के कई हिस्सों में फैल गया। राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। पढ़ें पूरी खबर..

बड़ी उपलब्धि! फिडे विश्व शतरंज कप ट्रॉफी का नाम विश्वनाथ आनंद के नाम पर रखा गया

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st November 2025 Updates on amar ujala
विश्वनाथन आनंद - फोटो : PTI
फिडे विश्व शतरंज कप की नई ट्रॉफी का नाम शुक्रवार को यहां पांच बार के विश्व चैंपियन भारतीय दिग्गज के सम्मान में विश्वनाथन आनंद ट्रॉफी रखा गया और एक रंगारंग उद्घाटन समारोह के दौरान इसका अनावरण किया गया। ट्रॉफी अनावरण समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और फिडे प्रमुख अर्कडी ड्वोर्कोविच शामिल हुए।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के अध्यक्ष नितिन नारंग ने कहा, ‘‘शतरंज के बादशाह और भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के सम्मान में स्थापित फिडे विश्व कप (ओपन) विजेता रनिंग ट्रॉफी विश्वनाथन आनंद कप की घोषणा करते हुए मुझे बेहद गर्व और खुशी हो रही है। ’ पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed