{"_id":"6904fb21b32bd2837c0a4dd6","slug":"india-sets-3-guinness-world-records-under-swasth-nari-sashakt-parivar-mission-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guinness: भारत के नाम तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज; 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान में पेश की मिसाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Guinness: भारत के नाम तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज; 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान में पेश की मिसाल
Fri, 31 Oct 2025 11:38 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान (एसएनएसपीए) के तहत तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के खिताब हासिल किए हैं। यह उपलब्धि रोकथाम-केंद्रित और महिला-केंद्रित स्वास्थ्य देखभाल के लिए भारत की अद्वितीय प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2025 तक पोषण माह के साथ इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया था। इस अभियान में सभी स्वास्थ्य देखभाल प्लेटफॉर्मों पर 11 करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी हुई और 19.7 लाख स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।
विज्ञापन
ये रिकॉर्ड बने
मंत्रालय ने बताया कि यह रिकॉर्ड एक महीने में 3.21 करोड़ से अधिक लोगों के जरिये स्वास्थ्य देखभाल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण, एक सप्ताह में 9.94 लाख से अधिक लोगों के जरिये ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और वाइटल साइंस स्क्रीनिंग के लिए 1.25 लाख से अधिक लोगों के जरिये पंजीकरण शामिल हैं। अभियान के दौरान 1.78 करोड़ से अधिक रक्तचाप और 1.73 करोड़ डायबिटीज की स्क्रीनिंग की गई। 20 से अधिक मंत्रालयों ने इस अभियान में सक्रियता से भाग लिया।
विज्ञापन