Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zubeen death case Assam Police receives post-mortem toxicology reports from Singapore

जुबीन गर्ग मौत मामला: अब उठेगा सच से पर्दा? सिंगापुर ने असम पुलिस को भेजी पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलोजी रिपोर्ट

Sat, 01 Nov 2025 02:32 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 02:32 AM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि सिंगापुर प्रशासन ने गायक जुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलोजी रिपोर्ट असम पुलिस को भेज दी है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अब तक सात गिरफ्तारियां की हैं और तय समयसीमा में चार्जशीट अदालत में दाखिल करेगी।

विज्ञापन
Zubeen death case Assam Police receives post-mortem toxicology reports from Singapore
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

विस्तार

गायक जुबीन गर्ग मौत मामले में लोग आज भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब ये मामला नया मोड़ लेता हुआ दिख रहा है। कारण है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को बताया कि सिंगापुर प्रशासन ने गायक जुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलोजी रिपोर्ट असम पुलिस को भेज दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अब तक काफी प्रगति की है और तय समयसीमा के भीतर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर देगी।

विज्ञापन


सीएम सरमा ने आगे कहा कि गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले की जांच करने के लिए जब हमारी एसआईटी सिंगापुर गई थी, तब वहां के अधिकारियों ने सहयोग का आश्वासन दिया था। अब उन्होंने औपचारिक रूप से रिपोर्ट्स और जरूरी दिशा-निर्देश हमें भेज दिए हैं। बता दें कि 52 वर्षीय गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय हुई थी। जांच के तहत एसआईटी ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- जुबीन गर्ग के लिए सिनेमाघरों ने किया यह खास काम, असम की पारंपरिक झलक भी दिखी
विज्ञापन
विज्ञापन


17 दिसंबर तक होगी चार्जशीट दाखिल
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि एसआईटी 17 दिसंबर तक चार्जशीट दाखिल कर देगी और लोगों को जांच पर भरोसा होगा। उन्होंने कहा कि टीम पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी है और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही सरमा ने कहा कि सरकार जुबीन गर्ग केस की जांच में पूरी तरह गंभीर है, लेकिन इसके साथ-साथ राज्य के अन्य अहम मुद्दों से ध्यान नहीं हटने देगी।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना
इस  दौरान सीएम सरमा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि असम, बांग्लादेश का हिस्सा बने। इसलिए वे बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाते हैं और उसे सही ठहराने की कोशिश करते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ‘लव जिहाद’ और अतिक्रमण जैसे मुद्दे राज्य के लिए चिंता का विषय हैं और इन पर भी सरकार का ध्यान केंद्रित रहेगा।

ये भी पढ़ें:- जुबीन की आखिरी फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने गायक को किया याद, फिल्म को लेकर गर्ग की थी यह आखिरी इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed