फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Terrorists Arrested: Five Suspected Terrorists Arrested in Rajasthan, All Brought to Jaipur for Ques

Terrorists Arrested: राजस्थान में पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ATS ने बरामद किए मोबाइल और आतंकी साहित्य

Fri, 31 Oct 2025 11:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 31 Oct 2025 11:28 PM IST
सार

Jaipur News: राजस्थान एटीएस ने जोधपुर, बाड़मेर और करौली समेत कई जिलों में छापामारी कर पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। मौके से मोबाइल और आतंकी साहित्य जब्त हुआ। आरोपियों से जयपुर एटीएस मुख्यालय में पूछताछ जारी है, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
 

विज्ञापन
Rajasthan Terrorists Arrested: Five Suspected Terrorists Arrested in Rajasthan, All Brought to Jaipur for Ques
राजस्थान में पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को एक संगठित अभियान के तहत पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राज्य के विभिन्न जिलों में तड़के की गई छापामारी के दौरान हुई। एटीएस ने मौके से मोबाइल फोन, आतंकी साहित्य और चंदे से जुड़ी रसीदें जब्त की हैं।

विज्ञापन

 
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह कार्रवाई हाल में मिली खुफिया सूचनाओं और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर की गई। एटीएस टीम ने बीते कुछ दिनों से कई व्यक्तियों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी हुई थी, जिसके बाद शुक्रवार को यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ‘आज तो बच गया, पर अगली बार नहीं बचेगा’: ट्रेलर से कुचलकर युवक की हत्या का आरोप; परिजनों ने जाम किया हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जयपुर एटीएस मुख्यालय में चल रही पूछताछ
आईजी एटीएस विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बाड़मेर निवासी उस्मा उमर (25), जोधपुर निवासी मसूद, मोहम्मद अयूब, करौली निवासी मोहम्मद जुनैद और बाड़मेर निवासी बसीर शामिल हैं।

इन सभी को आगे की पूछताछ के लिए जयपुर स्थित एटीएस मुख्यालय ले जाया गया है, जहां इनके संपर्क नेटवर्क, गतिविधियों और संभावित आतंकी कनेक्शनों की जांच की जा रही है।
 
पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
एटीएस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के कई जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संभावित सहयोगियों की भी पहचान की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब इन संदिग्धों के संपर्क सूत्रों, वित्तीय लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Anta By Election: उपचुनाव मैदान में 15 प्रत्याशी, पर असली मुकाबला त्रिकोणीय! मोरपाल, भाया और मीणा पर सबकी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed