फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

Top News: ट्रंप ने बताया कब होर्मुज से हटेगी नाकाबंदी; चारधाम यात्रा पर आज रवाना होगा यात्रियों का पहला जत्था

Sat, 18 Apr 2026 06:33 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 18 Apr 2026 06:33 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत और पश्चिम एशिया के हालात पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत लगातार चल रही है और यह प्रक्रिया आने वाले सप्ताहांत में भी जारी रहेगी। ट्रंप ने कहा कि इस वार्ता में कई अच्छी चीजें हो रही हैं, और इसमें लेबनान से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं। चारधाम यात्रा के लिए ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। पंजीकरण काम का सुबह छह बजे से शुरू हुआ और शाम तक चला। वहीं चारधाम यात्रा प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से 18 अप्रैल शनिवार को सीएम के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

ट्रंप ने बताया कब खत्म होगी नाकाबंदी?

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत और पश्चिम एशिया के हालात पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत लगातार चल रही है और यह प्रक्रिया आने वाले सप्ताहांत में भी जारी रहेगी। ट्रंप ने कहा कि इस वार्ता में कई अच्छी चीजें हो रही हैं, और इसमें लेबनान से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं। उनके अनुसार, अगर अमेरिका और ईरान के बीच कोई मतभेद हैं भी, तो उन्हें जल्द सुलझा लिया जाएगा क्योंकि कोई बड़ा अंतर नहीं दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, आज यात्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे सीएम धामी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
चारधाम यात्रा पंजीकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चारधाम यात्रा के लिए ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। पंजीकरण काम का सुबह छह बजे से शुरू हुआ और शाम तक चला। वहीं चारधाम यात्रा प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से 18 अप्रैल शनिवार को सीएम के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की गई। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

होर्मुज खुला या नहीं?: ईरान की सरकारी मीडिया ने अराघची के फैसले पर उठाए सवाल

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
होर्मुज में ईरान के नौ सैनिक। - फोटो : आईएनएस

पश्चिम एशिया में 48 दिनों से सुलग रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर आई राहत की खबर अब खुद सवालों के घेरे में है। पहले ईरान की ओर से इसे पूरी तरह खोलने का एलान किया गया, जिससे वैश्विक बाजारों में उम्मीद जगी, लेकिन अब उसी दावे पर ईरान के भीतर से ही तीखा विरोध और संदेह सामने आ गया है। ईरान की दो प्रमुख समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि अभी भी  होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

सरयू आरती में पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, दिन के हिसाब से तय किए गए हैं परिधानों के रंग

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
सरयू तट पर सामूहिक आरती का विहंगम दृश्य। - फोटो : नितिन श्रीवास्तव

रामनगरी की शाम अब और भी मनोहारी होने जा रही है। प्रभु श्रीराम की नगरी की पहचान बन चुकी मां सरयू की संध्या आरती अब रंग, अनुशासन और आध्यात्मिक सौंदर्य के नए स्वरूप में दिखाई देगी। आरती की परंपरा को अधिक सुसंगठित और भव्य बनाने के लिए यहां पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। अब सप्ताह के प्रत्येक दिन पुजारी निर्धारित रंगों के वस्त्र धारण कर आरती संपन्न करेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ सौंदर्य का भी अद्भुत अनुभव होगा। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
भारतीय रेल

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इस कारण 5 से 13 मई के बीच कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। इससे हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...

संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने के बाद आगे की राह क्या?

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने पर विरोध करते एनडीए सांसद - फोटो : पीटीआई

लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने और इसके जरिए महिला आरक्षण को 33 फीसदी करने के लिए लाया गया संविधान संशोधन (131वां) विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में पारित नहीं हो सका। विधेयक पारित कराने के लिए सत्ता पक्ष को 352 वोटों की जरूरत थी, लेकिन विधेयक के पक्ष में सिर्फ 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने इसका विरोध किया। ऐसे में सवाल उठता है कि अब आगे की राह क्या होगी? पढ़ें पूरी खबर...

संविधान बिल गिरते ही NDA आक्रमक: विपक्षी सांसदों को घेरने का बनाया प्लान

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

लोकसभा में महिलाओं की 33% भागीदारी के लिए लाए गए संविधान संशोधन विधेयक के गिरने के बाद एनडीए ने विपक्ष के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत विपक्षी सांसदों के खिलाफ सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक अभियान चलाया जाएगा। सांसदों को उनके ही क्षेत्र में महिला अधिकारों पर बेनकाब किया जाएगा। संसद परिसर में राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा के नेतृत्व में एनडीए नेताओं की बैठक में यह रणनीति बनी। पढ़ें पूरी खबर..

48 दिन बाद खुला होर्मुज: व्यापारिक जहाजों को आने-जाने की मिली छूट

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
होर्मुज जलडमरूमध्य - फोटो : Google Earth

पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और 48 दिनों से जारी अनिश्चितता के बाद आखिरकार होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। ईरान ने घोषणा की है कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से अब व्यापारिक जहाजों की आवाजाही पूरी तरह से खुली रहेगी और उन्हें आने-जाने की पूर्ण छूट दी गई है। यह कदम लेबनान में सीजफायर लागू होने के बाद उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

'समय जल्दी बीत जाता है…’, अमिताभ बच्चन ने क्यों कही ये बात?

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया और ब्लॉग पर भी लगातार सक्रिय हैं। वो अक्सर अपने ब्लॉग्स के जरिए भी लोगों को प्रेरित करते रहते हैं और प्रेरणादायक बातें साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट में सक्रिय और प्रेरित रहने के महत्व पर विचार व्यक्त किया। इसके लिए उन्होंने अपने पिता व रचनाकार हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियों का भी जिक्र किया। पढ़ें पूरी खबर...

सत्र की पहली जीत को तरसी केकेआर, अब गुजरात से भी हारी मुकाबला

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
शुभमन गिल - फोटो : IPL

गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने कैमरन ग्रीन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह केकेआर की इस सीजन में पांचवीं हार है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed