{"_id":"6af7f75ae0aee5aa4500b04a","slug":"gujarat-riots-investigation-sit-head-rakesh-asthana-denies-sonia-gandhi-claim-in-her-book-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आग जानबूझकर लगाई गई थी': गुजरात दंगों की जांच करने वाले अधिकारी ने सोनिया के दावों को नकारा, जानिए क्या कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'आग जानबूझकर लगाई गई थी': गुजरात दंगों की जांच करने वाले अधिकारी ने सोनिया के दावों को नकारा, जानिए क्या कहा
Sat, 14 Nov 2026 11:23 AM IST
नितिन गौतम
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:23 AM IST
सार
सोनिया गांधी द्वारा अपनी किताब में गुजरात दंगों पर की गई टिप्पणी से विवाद हो गया है। अब गुजरात दंगों की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे राकेश अस्थाना ने भी सोनिया गांधी के दावों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव जारी होने के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है। अब गुजरात दंगों को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर भी विवाद हो गया है। दरअसल सोनिया गांधी ने अपनी किताब में दावा किया है कि साबरमती एक्सप्रेस की बोगियों में आग लगने की वजह अभी भी विवादित है। जिसके बाद गुजरात में दंगे भड़क उठे थे। हालांकि गुजरात दंगों की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे पुलिस अधिकारी राकेश अस्थाना ने सोनिया गांधी की दावे को खारिज कर दिया है।
पूर्व आईपीएस ने क्या बताया?
राकेश अस्थाना ने सोनिया गांधी कि किताब में किए गए दावे पर कहा है, 'जांच पूरी हो चुकी है, दोषियों को सजा भी मिल चुकी है। यह आग जानबूझकर लगाई गई थी, जिसमें किसी ज्वलनशील तरल पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था। मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि आग लगने का कारण अभी भी साफ नहीं है। दूसरी बात, इसमें सिर्फ S6 बोगी को निशाना बनाया गया था और उसी में आग लगाई गई थी।'
राकेश अस्थाना ने कहा, 'जहां तक आग लगने के कारण का सवाल है, तो यह मामला मुख्य रूप से फोरेंसिक साक्ष्यों पर आधारित है। इसकी पुष्टि गवाहों के बयानों से भी होती है। जली हुई बोगी और उसके आसपास के इलाकों की फोरेंसिक जांच ने दोषियों को सजा दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई है।'