फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Shares Father Harivansh Rai Bachchan Wisdom On Staying Motivated Says Mobility Is The Key

‘समय जल्दी बीत जाता है…’, अमिताभ बच्चन ने क्यों कही ये बात? पिता हरिवंश राय बच्चन की कविताओं का किया जिक्र

Sat, 18 Apr 2026 12:35 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 18 Apr 2026 12:35 AM IST
सार

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने समय की महत्वा पर बात करते हुए अपने विचार साझा किए हैं। जानिए आखिर क्यों उन्होंने कहा कि समय जल्दी बीत रहा है?

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares Father Harivansh Rai Bachchan Wisdom On Staying Motivated Says Mobility Is The Key
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया और ब्लॉग पर भी लगातार सक्रिय हैं। वो अक्सर अपने ब्लॉग्स के जरिए भी लोगों को प्रेरित करते रहते हैं और प्रेरणादायक बातें साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट में सक्रिय और प्रेरित रहने के महत्व पर विचार व्यक्त किया। इसके लिए उन्होंने अपने पिता व रचनाकार हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियों का भी जिक्र किया।

विज्ञापन

शरीर को गतिशील रखें
अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की रचनाओं से प्रेरणा लेते हुए अमिताभ ने समय की अस्थिरता और शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्रिय रहने के महत्व के बारे में बात की। अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा, ‘बाबूजी की रचनाओं से कुछ विचार और दिन बीतते जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही बीता था और अगला महीना शुरू होने वाला है। यह हमें याद दिलाता है कि समय कितनी जल्दी बीत जाता है। गतिशीलता ही कुंजी है। शरीर को गतिशील रखें, मन को गतिशील रखें और गतिशीलता की शक्ति अचानक स्पष्ट हो जाएगी, न कि बिना किसी कारण के बैठे रहने से।’

विज्ञापन

धैर्य और ज्ञान का बताया महत्व
बिग बी ने धैर्य और ज्ञान के महत्व पर भी बात की। उन्होंने लिखा, ‘धैर्य उस पहेली की तरह है, जिसका हल हर पल चाहिए। एक पल भी धैर्य की परीक्षा है। लेकिन इसका फल मिलता है और बहुत अच्छा मिलता है। आर्थिक दृष्टि से नहीं, बल्कि दार्शनिक दृष्टि से।’ उन्होंने ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, ‘किसी भी विषय का अध्ययन युद्ध के संदर्भ में धनुष से कई तीर निकालने जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


धनुष और बाण, इन्हें कितना महत्व दिया जाता है। यह हमारे जीवन में भीतर और बाहर दोनों जगह मौजूद है।’ युद्ध के बदलते स्वरूप धनुष और बाण से लेकर मिसाइलों तक का उदाहरण देते हुए बिग बी ने बताया कि कैसे तरीकों में बदलाव के बावजूद संघर्ष का सार कभी नहीं बदलता।

Amitabh Bachchan Shares Father Harivansh Rai Bachchan Wisdom On Staying Motivated Says Mobility Is The Key
अमिताभ बच्चन-कमल हासन - फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार
‘कल्कि 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं बिग बी
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों नाग अश्विन द्वारा निर्देशित 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो फिल्म में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म साल 2024 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है। फिल्म के 2027 तक रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed