Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Traveling home for Chhath Puja costlier fares risen by up to 50% in 15 days CTI urged government to cap fares

छठ पूजा और शादियों में घर जाना हुआ महंगा: 15 दिन में 50% तक बढ़े दाम; सीटीआई ने सरकार से मांगी किराए की कैप

Sat, 14 Nov 2026 11:20 AM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 14 Nov 2026 11:20 AM IST
सार

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने हवाई किराए में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। संगठन ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर एयरलाइंस की ओर से मनमाने ढंग से किराया निर्धारित करने पर रोक लगाने की अपील की है।

विज्ञापन
Traveling home for Chhath Puja costlier fares risen by up to 50% in 15 days CTI urged government to cap fares
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

छठ पूजा और शादी के सीजन से पहले हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने चिंता जताई है। संगठन ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु को पत्र लिखकर हवाई किराए पर अधिकतम सीमा (अपर कैप) तय करने और एयरलाइंस की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। CTI के अनुसार, पिछले 15 दिनों में कई प्रमुख रूटों पर हवाई किराया करीब 50% तक बढ़ गया है। संगठन ने किराया नियंत्रण, दूरी के आधार पर पारदर्शी मूल्य निर्धारण, उड़ानों की संख्या बढ़ाने और नई एयरलाइंस शुरू करने सहित पांच मांगें सरकार के सामने रखी हैं।

विज्ञापन


हवाई किराए में 15 दिनों में 50% तक की बढ़ोतरी
व्यापार संगठन ने सरकार से हवाई किराए की अधिकतम सीमा (अपर कैप) निर्धारित करने की मांग की है। CTI का आरोप है कि पिछले 15 दिनों में हवाई टिकटों की कीमतों में करीब 50% तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे छठ पूजा और आगामी शादी के सीजन में आम लोगों के लिए हवाई यात्रा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


मध्यम वर्ग और आम यात्रियों पर बढ़ा आर्थिक बोझ
CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हवाई किराए में हुई इस भारी बढ़ोतरी से न केवल कारोबारी, बल्कि मध्यम वर्गीय परिवार और आम यात्री भी प्रभावित हो रहे हैं। खासकर वे लोग परेशान हैं, जो त्योहारों और शादी के सीजन में अपने परिवार के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 नवंबर से शुरू होगा शादी का सीजन
गोयल ने बताया कि शादी का सीजन 20 नवंबर से शुरू होने वाला है, जबकि छठ पूजा का पर्व चल रहा है। लाखों लोग त्योहार मनाने और शादियों में शामिल होने के लिए अपने गृह नगर जाना चाहते हैं, लेकिन टिकटों की कीमतों में भारी उछाल के कारण कई लोगों को अपनी यात्रा योजनाओं पर दोबारा विचार करना पड़ रहा है।

दिल्ली से कई प्रमुख रूटों पर दोगुने हुए हवाई किराए
CTI के एक सर्वे के मुताबिक, दिल्ली से कई प्रमुख रूटों पर हवाई किराया कुछ दिन पहले की तुलना में लगभग दोगुना हो गया है। संगठन ने विभिन्न रूटों पर मौजूदा किराए का ब्योरा भी साझा किया है।

पटना से मुंबई तक आसमान छू रहे टिकटों के दाम
मौजूदा किराए की बात करें तो दिल्ली-पटना रूट पर टिकट की कीमत 18,000 रुपये, दिल्ली-दरभंगा पर 20,000 रुपये और दिल्ली-मुंबई पर 15,000 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह दिल्ली-बेंगलुरु रूट पर किराया 16,000 से 18,000 रुपये, दिल्ली-अहमदाबाद पर 11,000 रुपये और दिल्ली-हैदराबाद पर 11,000 से 15,000 रुपये तक हो गया है।

कुछ दिन पहले काफी कम थे टिकटों के दाम
बृजेश गोयल ने कहा कि कुछ दिन पहले इन्हीं रूटों पर हवाई किराया काफी कम था। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ रहा है, जो त्योहारों और शादी समारोहों में शामिल होने के लिए एक साथ यात्रा करते हैं।

सरकार के सामने CTI ने रखीं पांच प्रमुख मांगें
हवाई किराए में बढ़ोतरी की समस्या के समाधान के लिए CTI ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। संगठन का कहना है कि सरकार को यात्रियों के हितों की रक्षा के लिए जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए।

पहली मांग: हवाई किराए पर सरकार तत्काल करे हस्तक्षेप
CTI की पहली मांग है कि हवाई किराए को नियंत्रित करने के लिए सरकार तत्काल हस्तक्षेप करे। संगठन का कहना है कि त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में एयरलाइंस को मनमाना किराया वसूलने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

दूसरी मांग: हर रूट पर तय हो किराए की अधिकतम सीमा
दूसरी मांग के तहत संगठन ने प्रत्येक हवाई रूट के लिए किराए की अधिकतम सीमा (अपर कैप) निर्धारित करने की अपील की है। इससे कोई भी एयरलाइन यात्रियों से सरकार की ओर से तय सीमा से अधिक किराया नहीं वसूल सकेगी।

तीसरी मांग: दूरी के आधार पर पारदर्शी हो किराया निर्धारण
तीसरी मांग में CTI ने उड़ान की दूरी और तय किए गए किलोमीटर के आधार पर किराया निर्धारित करने की पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की बात कही है। संगठन का तर्क है कि टिकट की कीमत तय की गई दूरी के अनुसार होनी चाहिए। 500 किलोमीटर और 1,500 किलोमीटर की दूरी वाली उड़ानों का किराया एक जैसा नहीं हो सकता।

चौथी मांग: अधिक मांग वाले रूटों पर बढ़ाई जाएं उड़ानें
चौथी मांग के तहत CTI ने उन रूटों पर उड़ानों की संख्या बढ़ाने की अपील की है, जहां यात्रियों की मांग अधिक रहती है। इनमें खासतौर पर दिल्ली-पटना, दिल्ली-दरभंगा, दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-बेंगलुरु जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं। संगठन के मुताबिक, उड़ानों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और किराए पर भी दबाव कम हो सकता है।


ये भी पढ़ें: महादेव सट्टा केस में एक्शन: छह राज्यों के 33 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, चंद्राकर से पूछताछ में कई खुलासे

पांचवीं मांग: विमानन क्षेत्र में लाई जाएं दो-तीन नई एयरलाइंस
अंतिम मांग में CTI ने देश में दो-तीन नई एयरलाइंस शुरू करने की जरूरत बताई है। संगठन का मानना है कि विमानन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से यात्रियों को किफायती हवाई टिकट के अधिक विकल्प मिलेंगे और मौजूदा एयरलाइंस की मनमानी पर भी अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed