Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclonic storm to form Bay of Bengal; winds to blow at speeds of 70–80 kmph; alert issued for affected areas.

आईएमडी: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, 70-80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; इलाकों में अलर्ट जारी

Sat, 14 Nov 2026 11:29 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 14 Nov 2026 11:29 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है। अगले 24 घंटों में इसके डिप्रेशन में बदलने की आशंका है। 16 नवंबर तक यह चक्रवाती तूफान बन सकता है। अंडमान-निकोबार समेत बंगाल की खाड़ी के कई समुद्री इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
Cyclonic storm to form Bay of Bengal; winds to blow at speeds of 70–80 kmph; alert issued for affected areas.
तूफान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र अब और मजबूत हो गया है। अगले 24 घंटों में इसके डिप्रेशन  (गहरे कम दबाव के क्षेत्र) में बदलने की आशंका है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।
विज्ञापन


अंडमान के पास कब  तक मौसम रह सकते हैं?
अंडमान सागर और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के आसपास और उससे सटे इलाकों में 16 नवंबर तक तूफानी मौसम रहने की प्रबल संभावना है, जिसमें हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा होगी और झोंकों के साथ यह 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।  
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी कैसा रहेगा मौसम?  
14 और 15 नवंबर को यहां तूफानी मौसम रहने की प्रबल संभावना है, जिसमें हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा होगी और झोंकों के साथ यह 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 16 और 17 नवंबर को इसके और तेज होने की संभावना है, जब हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा हो जाएगी और झोंकों के साथ यह 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी: 
14 नवंबर को यहां तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 40-50 किमी/घंटा होगी और झोंकों के साथ यह 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। 15 नवंबर को हवाएं और तेज हो सकती हैं, जिनकी गति 45-55 किमी/घंटा और झोंकों के साथ 65 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। 16 नवंबर को हवा की गति 50-60 किमी/घंटा (झोंकों के साथ 70 किमी/घंटा) तक बढ़ सकती है। इसके बाद 17 नवंबर से अगले 24 घंटों के लिए यहां बहुत तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 60-70 किमी/घंटा और झोंकों के साथ 80 किमी/घंटा तक हो सकती है।

मध्य बंगाल की खाड़ी: 
16 नवंबर को यहां तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 45-55 किमी/घंटा और झोंकों के साथ 65 किमी/घंटा तक हो सकती है। 17 नवंबर से अगले 2 दिनों तक यहां हवाएं और तेज हो सकती हैं, जिनकी गति 65-75 किमी/घंटा और झोंकों के साथ 80 किमी/घंटा तक पहुच सकती है।


मध्य बंगाल की खाड़ी: 
16 नवंबर को यहां 45-55 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति झोंकों के साथ 65 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। 17 नवंबर से अगले 2 दिनों तक हवा की गति और तेज होकर 65-75 किमी/घंटा तक पहुच सकती है, और झोंकों के साथ यह 80 किमी/घंटा तक हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed