Top News: आवारा कुत्तों से जुड़े मामले पर सुनवाई आज; कई राज्यों में बाढ़; स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बढ़ी
लावारिस कुत्तों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की अलग-अलग पीठों के दो परस्पर विरोधी फैसलों को देखते हुए अब मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस बीआर गवई ने मामला बड़ी पीठ को सौंप दिया है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, लावारिस कुत्तों से परेशान शहर, बच्चे चुका रहे कीमत-मामले की सुनवाई अब 14 अगस्त को जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ करेगी। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच चार जगह बादल फटने और अचानक बाढ़ आई। इसमें दो शेड, चार गाड़ियां और चार कॉटेज समेत कई पुल पानी के सैलाब में बह गए। वहीं, प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो लोग लापता हो गए हैं, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रदेश पर जल प्रलय का खतरा भी मंडरा रहा है। इसके अलावा, भारतवर्ष अपने आजादी के 79वें साल में कदम रखने जा रहा है। ऐसे में आजादी के 79वें जश्न को और भी भव्य और यादगार बनाने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है। इसलिए 15 अगस्त को पहली बार पूरे भारत में 140 से ज्यादा जगहों पर सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के बैंड एक साथ प्रस्तूती देंगे। यह खास आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को मनाने के लिए रखा गया है, जो देशवासियों के लिए गर्व और खुशी का विषय है। दूसरी ओर इस बार के जश्न-ए-आजादी को और खास बनाने के लिए 5000 विशिष्ट मेहमानों को न्योता भी भेजा गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्ता मामले में अहम सुनवाई
लावारिस कुत्तों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की अलग-अलग पीठों के दो परस्पर विरोधी फैसलों को देखते हुए अब मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस बीआर गवई ने मामला बड़ी पीठ को सौंप दिया है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, लावारिस कुत्तों से परेशान शहर, बच्चे चुका रहे कीमत-मामले की सुनवाई अब 14 अगस्त को जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
Weather: बंगाल समेत पांच राज्यों में आकस्मिक बाढ़ का खतरा, बिहार में 25 लाख लोग प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच चार जगह बादल फटने और अचानक बाढ़ आई। इसमें दो शेड, चार गाड़ियां और चार कॉटेज समेत कई पुल पानी के सैलाब में बह गए। वहीं, प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो लोग लापता हो गए हैं, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रदेश पर जल प्रलय का खतरा भी मंडरा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
जश्न-ए-आजादी: इस साल लाल किले पर 5000 विशिष्ट मेहमानों को न्योता
भारतवर्ष अपने आजादी के 79वें साल में कदम रखने जा रहा है। ऐसे में आजादी के 79वें जश्न को और भी भव्य और यादगार बनाने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है। इसलिए 15 अगस्त को पहली बार पूरे भारत में 140 से ज्यादा जगहों पर सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के बैंड एक साथ प्रस्तूती देंगे। यह खास आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को मनाने के लिए रखा गया है, जो देशवासियों के लिए गर्व और खुशी का विषय है। दूसरी ओर इस बार के जश्न-ए-आजादी को और खास बनाने के लिए 5000 विशिष्ट मेहमानों को न्योता भी भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
West Bengal Protests: उत्तर 24 परगना में डिलिवरी बॉय की मौत पर बवाल
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में सड़क दुर्घटना में एक डिलीवरी बॉय की मौत के बाद बवाल हो गया। प्रदर्शन करने के लिए मौके पर जमा हुई भीड़ और पुलिस के बीच पथराव हुआ। पथराव के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए मोर्चा संभाला और आंसू गैस के गोले दागे। पढ़ें पूरी खबर...
Alert : अमेरिका के बाद भारत में माहौल खराब कर सकता है आतंकी पन्नू्
अमेरिका में हिंदू मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह उर्फ पन्नू द्वारा खालिस्तानी समर्थन व भारत विरोधी नारे लिखे जाने के बाद से दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर या उससे पहले आतंकी देश का माहौल बिगाड़ने के फिराक में है। देश के खुफिया विभाग ने भी दिल्ली पुलिस को विशेष इनपुट दिए हैं। हांलाकि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से मिले इनपुट के चलते पहले से सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
'अंतिम मतदाता सूची से नाम हटाने का दबाव नहीं बना सकते'; राहुल के दावों के बीच EC का फैक्ट चेक
भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के दावों का फैक्ट चेक किया। इस दौरान चुनाव आयोग ने जोर देकर कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून में निर्धारित उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना किसी भी मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाने के लिए दबाव नहीं बना सकता। पढ़ें पूरी खबर...
Dog Bite: दिल्ली की सड़कों-गलियों में आवारा कुत्तों का खौफ
दिल्ली में कुत्ते के हमले का सबसे ज्यादा शिकार बच्चे और युवा होते हैं। अस्पतालों में कुत्तों के काटने पर रोजाना औसतन 1500 से अधिक लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें अकेले सफदरजंग अस्पताल में 700-800 लोग कुत्ते के काटने पर टीकाकरण के लिए आते हैं। जबकि दिल्ली के दूसरे अस्पतालों में प्रतिदिन 100-150 की तादाद में लोग कुत्ते के काटने पर उपचार के लिए आते हैं। इसमें नए और पुराने मामले भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Gaza Crisis: इस्राइली हमले में बीते 24 घंटे में 123 और मौतें
इस्राइल ने गाजा सिटी पर कब्जे की योजना की घोषणा के बाद से हमले तेज कर दिए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में इस्राइली हमले में कम से कम 123 लोग मारे गए हैं। इस्राइली विमानों और टैंकों ने गाजा शहर के पूर्वी इलाकों में रात भर भारी बमबारी की। इसमें जितून और शेजिया इलाकों में कई घर तबाह हो गए। बता दें कि अक्तूबर, 2023 में हमास के हमले के बाद शुरू हुए इस हिंसक संघर्ष में बीते 22 महीने में अब तक 61 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। गोलाबारी के बीच 1.50 लाख से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
US Open: 45 साल की उम्र में वीनस विलियम्स को यूएस ओपन में मिला वाइल्ड कार्ड
वीनस विलियम्स दो साल के अंतराल के बाद यूएस ओपन के साथ ग्रैंडस्लैम टेनिस में वापसी करेंगी। उन्हें बुधवार को वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लैम में 45 साल की उम्र में एकल मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए वाइल्ड-कार्ड मिला है। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के अनुसार, 1981 में रेनी रिचर्ड्स के 47 साल की उम्र के बाद यह अमेरिकी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के एकल मुकाबलों में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगी। पढ़ें पूरी खबर...
Ekta Kapoor: पुसिल ने कोर्ट को बताया एकता पर क्यों कानूनी कार्रवाई नहीं की?
एकता कपूर के एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज पर सैनिकों के अपमान का आरोप लगा था। इस मामले में यूट्यूबर विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर पर केस दर्ज करवाया था। इसी मामले में अब मुंबई पुलिस ने कोर्ट से कहा है कि एकता कपूर पर लगे आरोपों में कोई आपराधिकता नहीं पाई गई। पढ़ें पूरी खबर...
भ्रामक विज्ञापनों पर नकेल: अब खाद्य सामग्रियों की गहन जांच कराएगी सरकार
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने दिल्ली में खाद्य लेबलिंग, विज्ञापन और दावों पर उच्चस्तरीय राष्ट्रीय हितधारक परामर्श का आयोजन किया। उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव निधि खरे ने भ्रामक विज्ञापनों को समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने निर्माताओं से आग्रह किया कि वे लेबलिंग को केवल विपणन उपकरण के बजाय विश्वास का कारक मानें। पढ़ें पूरी खबर...
क्या अर्जुन तेंदुलकर की हो गई है सगाई? रिपोर्ट्स में बड़ा दावा; जानें कौन हैं मंगेतर
भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन की सगाई सानिया चंदोक के साथ हुई है। सानिया मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार हॉस्पिटेलिटी और खाद्य क्षेत्र में सुप्रसिद्ध है, जिसके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का स्वामित्व है। पढ़ें पूरी खबर...
Uttarkashi: धराली में फिर तबाही मचा सकती है खीरगंगा...मुहाने पर जमा है 15 फीट मलबा
आपदा प्रभावित धराली गांव पर अभी भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। खीरगंगा के मुहाने पर अभी भी करीब 15 फीट मलबा पसरा है। मुहाने पर दो बोल्डर अटके हैं। ये दोनों अगर पानी के बहाव के साथ नीचे आते हैं तो उसके साथ वहां जमा मलबा दोबारा तबाही मचा सकता है। इसको लेकर एनडीआरएफ ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को दी है। पढ़ें पूरी खबर...