फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar's son Arjun Tendulkar has been engaged to Saaniya Chandok report revealed

Arjun Tendulkar: क्या अर्जुन तेंदुलकर की हो गई है सगाई? रिपोर्ट्स में बड़ा दावा; जानें कौन हैं मंगेतर

Thu, 14 Aug 2025 10:13 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Aug 2025 10:13 AM IST
सार

अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी कार्यक्रम में हुई जिसमें करीबी दोस्त और दोनों परिवार के सदस्य शामिल हुए। हालांकि, अभी तक तेंदुलकर और घई परिवार की तरफ से सगाई की आधिकारिक घोषणा या कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar's son Arjun Tendulkar has been engaged to Saaniya Chandok report revealed
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : Arjun Instagram

विस्तार

भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन की सगाई सानिया चंदोक के साथ हुई है। सानिया मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार हॉस्पिटेलिटी और खाद्य क्षेत्र में सुप्रसिद्ध है, जिसके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का स्वामित्व है। 
विज्ञापन

रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी कार्यक्रम में हुई जिसमें करीबी दोस्त और दोनों परिवार के सदस्य शामिल हुए। हालांकि, अभी तक तेंदुलकर और घई परिवार की तरफ से सगाई की आधिकारिक घोषणा या कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन का क्रिकेट करियर 
25 वर्षीय अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेलते हैं। उन्होंने 2020/21 सीजन में मुंबई के साथ अपने घरेलू करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने हरियाणा के खिलाफ एक टी20 मैच में पदार्पण किया। इससे पहले, उन्होंने जूनियर स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व किया और भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। 2022/23 घरेलू सीजन में वह गोवा चले गए, जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में डेब्यू किया।
विज्ञापन

लाल गेंद के प्रारूप में अर्जुन ने 17 मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक सहित 532 रन बनाए हैं और 37 विकेट लिए हैं, जिसमें एक बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट शामिल हैं। गोवा के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 17 मैच खेले हैं और नौ पारियों में 76 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए पांच मैचों में 73 गेंदें फेंकी हैं और 38.00 की औसत से तीन विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नौ रन देकर एक विकेट लेना रहा है। उन्होंने 9.36 की इकॉनमी रेट और 24.3 की स्ट्राइक रेट बनाए रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed