फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anganwadi workers and children among special guests 79th Independence Day celebrations Red Fort

79th I-Day: लाल किले पर होंगे 171 खास मेहमान, निमंत्रण पत्रों पर ऑपरेशन सिंदूर व चिनाब पुल की झलक; जानिए सबकुछ

Thu, 14 Aug 2025 12:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 12:05 AM IST
सार

इस वर्ष लाल किले पर आयोजित होने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बाल देखभाल संस्थानों के लड़के-लड़कियां, पीएम केयर्स यजोना से मदद पाने वाले बच्चे और वन-स्टॉप केंद्र के कर्मचारी शामिल होंगे। ये लोग देशभर से चुने गए 171 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने देशभर में महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने में खास योगदान दिया है। 

विज्ञापन
Anganwadi workers and children among special guests 79th Independence Day celebrations Red Fort
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस वर्ष लाल किले पर आयोजित होने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुछ खास मेहमान भाग लेंगे। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बाल देखभाल संस्थानों के लड़के-लड़कियां, पीएम केयर्स यजोना से मदद पाने वाले बच्चे और वन-स्टॉप केंद्र के कर्मचारी शामिल होंगे। इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मेहमानों को जारी किए जा रहे आधिकारिक निमंत्रण पत्रों पर आतंकियों के खिलाफ भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई, ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और इंजीनियरिंग के प्रतीक, प्रतिष्ठित चिनाब पुल की तस्वीर है।

विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि ये लोग देशभर से चुने गए 171 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने देशभर में महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने में खास योगदान दिया है। ये सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराते और संबोधन देते हुए देखें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत में दवा नियामन में अनोखा कदम: सरकार ने लॉन्च किया SHRESTH रैंकिंग इंडेक्स, दवाओं की निगरानी होगी और मजबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार से शनिवार तक इन जगहों का भ्रमण करेगा समूह
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, इन खास मेहमानों का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि उन्होंने देश के दूर-दराज और गरीब इलाकों में भी जरूरी सेवाएं पहुंचाने और महिलाओं व बच्चों के लिए बेहतर मौके बनाने में अहम भूमिका निभाई है। बुधवार से शनिवार तक नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान, यह समूह संसद भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय, कर्तव्य पथ और अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेगा। 


ये खास मेहमान पीएम मोदी के विश्वास का जीवंत उदाहरण: अन्नपूर्णा देवी
महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि सच्चा राष्ट्र निर्माण महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के पालन-पोषण से शुरू होता है। उन्होंने आगे कहा, 'ये खास मेहमान इस विश्वास के जीवंत उदाहरण हैं। जमीनी स्तर पर अपने निस्वार्थ कार्य के माध्यम से, वे अनगिनत परिवारों के लिए आशा, सम्मान और अवसर लेकर आते हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें सम्मानित करना, एक मजबूत और अधिक समावेशी भारत के निर्माण के प्रति उनके समर्पण का जश्न मनाने का हमारा तरीका है।'

ये भी पढ़ें: India PAK IWT: पूर्व राजनयिक विकास स्वरूप बोले- सिंधु जल संधि स्थगन से बौखलाया पड़ोसी, अब परमाणु ब्लैकमेलिंग..


मंत्रालय ने इन्हें परिवर्तन का अग्रदूत कहा
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इन खास मेहमानों को 'परिवर्तन का अग्रदूत' बताया है, जिनकी प्रतिबद्धता और सेवा एक अधिक समावेशी राष्ट्र के निर्माण के प्रयासों को प्रेरित करती रहती है। 


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का मनाया जाएगा जश्न
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा। ज्ञानपथ (लाल किला परिसर) के व्यू कटर पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो होगा। बयान में आगे कहा गया, निमंत्रण पत्रों पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और चिनाब पुल का वाटरमार्क भी अंकित है, जो नए भारत के उदय को दर्शाता है। इस कदम से सरकार ने तीन महीने पहले हुए ऑपरेशन के महत्व को रेखांकित किया है।

निमंत्रण पत्र हिंदी और अंग्रेजी में हैं। ऑपरेशन सिंदूर का लोगो निमंत्रण के ऊपरी दाएं कोने पर है, जबकि दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज, चेनाब पुल की छाया चित्र कार्ड के निचले हिस्से में है। यह निमंत्रण पत्र बड़े पैमाने पर रक्षा मंत्रालय की आमंत्रण वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed