{"_id":"689cfb670f7be8c2a506f38e","slug":"west-bengal-north-24-parganas-protest-hindi-updates-anger-on-delivery-boy-death-stone-pelting-salt-lake-police-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal Protests: उत्तर 24 परगना में डिलिवरी बॉय की मौत पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal Protests: उत्तर 24 परगना में डिलिवरी बॉय की मौत पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
Thu, 14 Aug 2025 02:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:24 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में सड़क दुर्घटना में डिलीवरी बॉय की मौत के बाद बवाल हो गया। प्रदर्शन करने के लिए मौके पर जमा हुई भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव भी हुआ।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए मोर्चा संभालती पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में सड़क दुर्घटना में एक डिलीवरी बॉय की मौत के बाद बवाल हो गया। प्रदर्शन करने के लिए मौके पर जमा हुई भीड़ और पुलिस के बीच पथराव हुआ। पथराव के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए मोर्चा संभाला और आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन
घटना साल्ट लेक इलाके के पास बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को हुई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, डिलीवरी बॉय साल्ट लेक के लिए जा रहा था। इस दौरान वह सिग्नल पर रुका। तभी एक चार पहिया गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद डिलीवरी बॉय का पैर रॉड में फंस गया।
विज्ञापन
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal | An individual says, "A delivery boy was going to Salt Lake when an approaching four-wheeler hit him. His leg got stuck in a rod, and when the car caught fire, his body was burned, and nobody came to help. The police started chasing people… https://t.co/MtxtuwkyUc pic.twitter.com/2a9yzTs0Ip
— ANI (@ANI) August 13, 2025
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, टकराने के बाद कार में आग लग गई, जिसके चलते रॉड में फंसे डिलीवरी का पूरा शरीर जल गया। हालांकि, इस दौरान कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आया। उसने आरोप लगाया कि घटना के बाद, जब भीड़ मौके पर जमा हुई तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया। (खबर अपडेट की जा रही है।)