फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After America, terrorist Pannu can spoil the atmosphere in India too

Alert : अमेरिका के बाद भारत में माहौल खराब कर सकता है आतंकी पन्नू्, खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को दिए इनपुट

Thu, 14 Aug 2025 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 02:18 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर या उससे पहले आतंकी देश का माहौल बिगाड़ने के फिराक में है। देश के खुफिया विभाग ने भी दिल्ली पुलिस को विशेष इनपुट दिए हैं।

विज्ञापन
After America, terrorist Pannu can spoil the atmosphere in India too
खालिस्तानी आतंकी पन्नू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में हिंदू मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह उर्फ पन्नू द्वारा खालिस्तानी समर्थन व भारत विरोधी नारे लिखे जाने के बाद से दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर या उससे पहले आतंकी देश का माहौल बिगाड़ने के फिराक में है। देश के खुफिया विभाग ने भी दिल्ली पुलिस को विशेष इनपुट दिए हैं। हांलाकि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से मिले इनपुट के चलते पहले से सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


देश की खूफिया एजेंसियों और केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से मिले इनपुट के बीच स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा की समीक्षा को लेकर दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह ने बुधवार को सीनियर पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आतंकी पन्नू ने यूएसए में स्वामी नारायण मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखे हैं।
विज्ञापन


उसने खालिस्तानी समर्थकों से कहा है कि नारे लिखो और वीडियो बनाकर भेजो। पुलिस उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। पन्नू की धमकी के बाद स्कूलों, मेट्रो स्टेशन और ऐतिहासिक जगहों की सुरक्षा बढ़ी दी गई है। मरकज व गुरुद्वारों में एक अगस्त के बाद कम समय के लिए रुकने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्नू अमेरिका में हिंदू मंदिर की दीवारों पर देश विरोधी नारे पहले भी लिखवा चुका है। कुछ समय पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया में खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया था। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी ने हाल ही में वीडियो जारी कर कहा है कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौक चौबंद हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की है कि अगर वह कुछ संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति को देखें तो इसकी पुलिस को तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed