फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi: धराली में फिर तबाही मचा सकती है खीरगंगा...मुहाने पर जमा है 15 फीट मलबा, सिर्फ दो बोल्डरों पर अटका

Wed, 13 Aug 2025 10:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Aug 2025 10:33 PM IST
सार

Uttarkashi disaster: एनडीआरएफ की पांच सदस्यीय माउंट रेस्क्यू टीम करीब सात से आठ किमी के ट्रैक को पार करने पर खीरगंगा के उद्गम स्थल झींडा बुग्याल पहुंची। वहां पर टीम ने नदी के मुहाने की रेकी कर वीडियोग्राफी की।

विज्ञापन
Uttarkashi disaster 15 feet of debris deposited at mouth of Kheerganga stuck on two boulders may danger
धराली के झींडा बुग्याल की रैकी करने जाते एनडीआरएफ के जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आपदा प्रभावित धराली गांव पर अभी भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। खीरगंगा के मुहाने पर अभी भी करीब 15 फीट मलबा पसरा है। मुहाने पर दो बोल्डर अटके हैं। ये दोनों अगर पानी के बहाव के साथ नीचे आते हैं तो उसके साथ वहां जमा मलबा दोबारा तबाही मचा सकता है। इसको लेकर एनडीआरएफ ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को दी है।



एनडीआरएफ की पांच सदस्यीय माउंट रेस्क्यू टीम करीब सात से आठ किमी के ट्रैक को पार करने पर खीरगंगा के उद्गम स्थल झींडा बुग्याल पहुंची। वहां पर टीम ने नदी के मुहाने की रेकी कर वीडियोग्राफी की।

Kedarnath: यात्रा पर रोक के बाद भी केदारनाथ जाने की जिद पर अड़े यात्री, बैरियर तोड़ा, पुलिस ने खदेड़ा

Uttarkashi disaster 15 feet of debris deposited at mouth of Kheerganga stuck on two boulders may danger
धराली के झींडा बुग्याल की रैकी करने जाते एनडीआरएफ के जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

टीम ने लौटने के बाद बताया कि अभी भी धराली पर खतरा मंडरा रहा है। एनडीआरएफ के अस्सिटेंट कमाडेंट आरएस धपोला ने बताया कि टीम के अनुसार खीरगंगा के मुहाने पर दो विशालकाय बोल्डर अटके हैं।

Uttarkashi disaster 15 feet of debris deposited at mouth of Kheerganga stuck on two boulders may danger
धराली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके साथ ही उसके आसपास करीब 15 फीट मलबा जमा है। इन दोनों ने नदी के बहाव को कम किया हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर तेज बारिश या पांच अगस्त जैसी घटना होती है तो यह मलबा दोबारा नीचे आकर तबाही मचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi disaster 15 feet of debris deposited at mouth of Kheerganga stuck on two boulders may danger
धराली में मलबा में दबे भवन - फोटो : जागरूक पाठक

वहीं अगर यह नीचे आता है तो धराली को नुकसान होगा ही उसके साथ ही भागीरथी का प्रवाह भी रुक सकता है। इससे बड़ी झील बनने की आशंका है। पहले से ही धराली में करीब 20 फीट मलबा जमा है। उसने नदी के प्रवाह को बदल दिया है। ऐसे में अब यदि और मलबा आता है तो स्थिति ओर विकराल हो जाएगी।

विज्ञापन
Uttarkashi disaster 15 feet of debris deposited at mouth of Kheerganga stuck on two boulders may danger
धराली में मलबा में दबे होटल - फोटो : जागरूक पाठक

बता दें कि गत पांच अगस्त को खीरगंगा में आए सैलाब ने धराली को समाप्त कर दिया है। आपदा ने धराली के लोगों की 20 वर्षों की जो कड़ी मेहनत थी उस पर पानी फेर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed