Top News: RPF में पहली महिला DG; बिहार में अपराधी बेलगाम; अब्दु रोजिक गिरफ्तार; 15 को लौटेंगे शुभांशु शुक्ला
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि वह मनोज यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी। मनोज यादव 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसके अलावा, बिहार से एक और दिलदहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। अपराधियों ने राजधानी पटना के पिपरा इलाके में 50 साल के ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। इसके अलावा, ताजिकिस्तानी गायक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक को शनिवार को दुबई इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। रोजिक की प्रबंधन कंपनी ने खलीज टाइम्स को इसकी जानकारी दी। इसके अलावा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन बिताने के बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौट रहे हैं। एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुक्ला व तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री कमांडर पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू इस यात्रा में शामिल हैं। सभी 26 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Sonali Mishra: आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा होंगी आरपीएफ की महानिदेशक
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि वह मनोज यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी। मनोज यादव 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Bihar Crime: पटना में ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की हत्या, खेत में मारी गोली
बिहार से एक और दिलदहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। अपराधियों ने राजधानी पटना के पिपरा इलाके में 50 साल के ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। राजधानी पटना में बीते 7-8 दिन में हुई हत्याओं से इतर शनिवार को सीतामढ़ी में भी गोलीमार कर हत्या किए जाने की खबर आई। बिगड़ते माहौल को लेकर विपक्षी राजनीतिक दलों ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
Abdu Rozik: 'बिग बॉस 16' फेम अब्दु रोजिक गिरफ्तार, दुबई एयरपोर्ट पर लगे चोरी के आरोप
ताजिकिस्तानी गायक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक को शनिवार को दुबई इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। रोजिक की प्रबंधन कंपनी ने खलीज टाइम्स को इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
Shubhanshu Shukla: 15 को शुभांशु अंतरिक्ष से धरती पर आएंगे, 60+ प्रयोगों का डाटा लेकर लौटेगा यान
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन बिताने के बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौट रहे हैं। एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुक्ला व तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री कमांडर पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू इस यात्रा में शामिल हैं। सभी 26 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे। नासा के अनुसार, चारों यात्री 14 तारीख को भारतीय समयानुसार दोपहर 4:35 बजे क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी के लिए रवाना होंगे। यान 15 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में उतरेगा। लौटने के बाद शुक्ला को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने के लिए फ्लाइट सर्जन की देखरेख में सात दिन गुजारने होंगे, ताकि उनकी सेहत की देखरेख की जा सके। पढ़ें पूरी खबर...
Weather ALERT: यूपी समेत कई राज्यों में पांच दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सोमवार से मौसम में फिर बदलाव आएगा। जम्मू संभाग के पांच जिलों में बादल फटने और भूस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में पहले से ही हो रही बारिश के कारण 252 सड़कें बंद हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। मध्य प्रदेश में सतना और चित्रकूट समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई है और सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान देश के मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...
Wimbledon: स्वियातेक पहली बार बनीं विंबलडन चैंपियन, एक भी गेम नहीं जीत सकीं अमांडा
पोलैंड की इगा स्वियातेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है। स्वियातेक ने फाइनल में अमांडा एनिसिमोवा को एकतरफा अंदाज में लगातार सेटों में 6-0, 6-0 से हराया। अमांडा का प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा कि वह एक भी गेम अपने नाम कर सकीं। स्वियातेक पोलैंड की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने विंबलडन का खिताब जीता है। पढ़ें पूरी खबर...
नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़: मानसरोवर यात्रा प्रभावित
पर्वतीय पर्यटन उद्यमियों के संगठन, ट्रेकिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ नेपाल (टीएएएन) ने बताया है कि नेपाल-चीन सीमा पर रसुवागढ़ी गांव के पास मितेरी पुल ढहने के कारण कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पांच साल के अंतराल के बाद फिर से शुरू होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल को इस साल कम से कम 25,000 भारतीय तीर्थयात्रियों की मेजबानी करने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...
राधिका हत्याकांड में विदेश कनेक्शन: इस बात से तंग आ गई थी, 15 दिन पहले शुरू हुआ झगड़ा
राधिका के विदेश जाने की बात भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर राधिका की कोच अजय यादव के साथ व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है। राधिका ने कोच से कहा था कि वह घर में लगीं बंदिशों से तंग आ चुकी हैं और स्वतंत्र जीवन जीने के लिए दुबई या ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Moscow Mercury Record: मॉस्को में 122 साल बाद सबसे गर्म दिन
रूस की राजधानी मॉस्को, जो आमतौर पर ठंडी और बादलों वाली रहती है, वहां शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी। स्थानीय मीडिया ने बालचुक स्थित मौसम ब्यूरो के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि शनिवार को मॉस्को में पिछले 122 वर्षों का गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। उन्होंने कहा, '1903 में तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन शनिवार को दोपहर 1 बजे यह बढ़कर 34.6 डिग्री हो गया।' हालांकि, उसी समय मॉस्को नदी के दूसरी ओर क्रेमलिन के पास एक स्वचालित मौसम केंद्र ने 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया। पढ़ें पूरी खबर...
IND vs ENG: राहुल का शतक, पंत-जडेजा के अर्धशतकों के बावजूद बढ़त लेने से चूका भारत
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शतक और उपकप्तान ऋषभ पंत तथा रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों के बावजूद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बढ़त हासिल करने से चूक गई। भारत की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने भी पहली पारी में इतना ही स्कोर बनाया था। जब जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि भारतीय टीम बढ़त लेने में सफल रहेगी, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम ने शेष विकेट नियमित अंतराल पर गंवा दिए। पढ़ें पूरी खबर...
UNESCO: 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स' समेत अब भारत के 44 विश्व धरोहर
'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स' को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है। इस मौके पर यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अजोले ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों के साथ खुशी और गर्व साझा किया। पढ़ें पूरी खबर...
Congo Unrest: इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोहियों का पूर्वी कांगो में हमला, 66 लोगों को उतारा मौत के घाट
मध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में इरुमु इलाके में इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह से जुड़े विद्रोहियों ने हमला कर 66 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यह इलाका युगांडा की सीमा से लगा हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह हमला आईएस से जुड़े एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एडीएफ) के लड़ाकों ने किया। एडीएफ एक युगांडाई इस्लामी चरपंथी समहू है, जो सीमा के दोनों ओर सक्रिय है। पढ़ें पूरी खबर...
'हिंदुओं-असमिया मुसलमानों के दूरदराज के इलाकों में भूमिहीन लोगों को बसाने के पीछे साजिश', CM सरमा को शक
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को दवा किया कि कटाव प्रभावित और भूमिहीन लोग अपने घर से 200-300 किलोमीटर दूर जाकर ऐसी जगहों पर बस रहे हैं, जहां ज्यादातर हिंदू और असमिया मुसलमान रहते हैं। सीएम सरमा ने शक जताया कि इसके पीछे एक साजिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
Aqua Tech Park: भारत में पहली बार एक्वा टेक पार्क.. मछली उत्पादन को बढ़ावा
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने सोनापुर में भारत के पहले एक्वा टेक पार्क का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य मछली उत्पादन को बढ़ावा देना और राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करना है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे संबंधित पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि भारत का पहला एक्वा टेक पार्क असम के सोनापुर में उद्घाटन किया गया । यह मछली उत्पादन को काफी बढ़ावा देगा और असम में युवाओं को पर्याप्त कमाई के अवसर प्रदान करेगा। पढ़ें पूरी खबर...