फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moscow Mercury Record Temperature rise makes 12 july Hottest day after 122 years first time since 1903

Moscow Mercury Record: मॉस्को में 122 साल बाद सबसे गर्म दिन, 1903 के बाद तापमान पहली बार इतना बढ़ना चिंताजनक

Sun, 13 Jul 2025 01:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 01:28 AM IST
सार

रूस की राजधानी मॉस्को में शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी और 122 वर्षों का गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। 1903 में यहां का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन शनिवार को दोपहर एक बजे यहां का तापमान बढ़कर 34.6 डिग्री पहुंच गया। 

विज्ञापन
Moscow Mercury Record Temperature rise makes 12 july Hottest day after 122 years first time since 1903
तापमान। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस की राजधानी मॉस्को, जो आमतौर पर ठंडी और बादलों वाली रहती है, वहां शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी। स्थानीय मीडिया ने बालचुक स्थित मौसम ब्यूरो के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि शनिवार को मॉस्को में पिछले 122 वर्षों का गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। उन्होंने कहा, '1903 में तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन शनिवार को दोपहर 1 बजे यह बढ़कर 34.6 डिग्री हो गया।' हालांकि, उसी समय मॉस्को नदी के दूसरी ओर क्रेमलिन के पास एक स्वचालित मौसम केंद्र ने 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया। 

विज्ञापन


2010 में मॉस्को में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिससे पीट बोग के जंगलों में आग लग गई थी और पूरा शहर व उपनगर धुएं से भर गए थे। रूसी मौसम सेवा के अनुसार, शुक्रवार को मॉस्को में भीषण गर्मी पड़ी, जिसके चलते तापमान 35 डिग्री सेल्सियस (95 डिग्री फारेनहाइट) से ऊपर पहुंच गया। इसके चलते लगभग 30 साल पहले दर्ज किया गया नगरपालिका का रिकॉर्ड टूट गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bangladesh: बांग्लादेश में व्यापारी की हत्या के बाद बवाल; ढाका में भड़का जन-आक्रोश, BNP कार्यकर्ताओं पर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


1996 में दर्ज किया गया था 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान 

रूसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 1996 में मॉस्को में 33.4 डिग्री सेल्सियस (92 फारेनहाइट) तापमान दर्ज हुआ था। लेकिन यह रिकॉर्ड बृहस्पतिवार को तब टूट गया, जब शहर का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस (93 फारेनहाइट) दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि दिन के दौरान एक नया रिकॉर्ड दर्ज होने की संभावना है, और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

अगले हफ्ते की शुरुआत तक पड़ सकती भीषण गर्मी
रूसी मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि मध्य रूस और दक्षिणी यूरोप में भी अगले हफ्ते की शुरुआत तक भीषण गर्मी बनी रह सकती है और तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री अधिक रहेगा। इस भीषण गर्मी की वजह से मॉस्को के लोग पार्कों, फव्वारों और अपने घरों के बाहर राहत पाने के लिए निकल पड़े। 86 वर्षीय वैलेंटिना अलेक्सांद्रोव्ना ने बताया, 'यह बहुत मुश्किल है, मैं दवाइयां ले रही हूं।' उन्होंने आगे कहा कि तापमान बहुत ज्यादा है, और मुझे याद नहीं कि मैंने कबी इतनी गर्मी का अनुभव किया हो। 


तालाबों और नहरों में नहाने पहुंचे लोग
कुछ लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तालाबों और नहरों में नहाने पहुंच गए, हालांकि वहां तैराकी पर प्रदूषण की चेतावनी के कारण रोक लगी हुई है। मॉस्को के उत्तर-पश्चिम में तुशिनो में डुबकी लगाने के बाद 55 वर्षीय इगोर ने कहा, 'पानी गंदा है, लेकिन यहां सांस लेना आसान लगता है।' वे क्रीमिया से मॉस्को घूमने आए थे।

ये भी पढ़ें: AI Plane Crash: विमान हादसे पर प्रारंभिक रिपोर्ट की समीक्षा कर रहा ब्रिटेन, पीड़ित परिवारों ने जताई नाराजगी

जीवाश्म ईंधन की वजय से जलवायु में हो रहा बदलाव
वैज्ञानिकों ने लंबे समय से चेतावनी दी है कि इंसानों द्वारा जलाए जा रहे जीवाश्म ईंधन की वजह से जलवायु में बदलाव हो रहा है, जिससे गर्मी और सूखा जैसी घटनाएं पहले से ज्यादा और बार-बार हो रही हैं। यूरोपीय संघ के जलवायु निगरानीकर्ता कोपरनिकस के अनुसार, पश्चिमी यूरोप ने इस साल अब तक का सबसे गर्म जून देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed