{"_id":"6872a40bf95de5db710eef98","slug":"ind-vs-eng-3rd-test-day-3-highlights-india-vs-england-lords-match-key-highlights-analysis-record-and-stats-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: राहुल का शतक, पंत-जडेजा के अर्धशतकों के बावजूद बढ़त लेने से चूका भारत; अब गेंदबाजों पर जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: राहुल का शतक, पंत-जडेजा के अर्धशतकों के बावजूद बढ़त लेने से चूका भारत; अब गेंदबाजों पर जिम्मेदारी
Sat, 12 Jul 2025 11:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:36 PM IST
सार
IND vs ENG 3rd Test Highlights Day 3: भारत की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने भी पहली पारी में इतना ही स्कोर बनाया था। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के दो रन बनाए हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल और पंत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शतक और उपकप्तान ऋषभ पंत तथा रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों के बावजूद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बढ़त हासिल करने से चूक गई। भारत की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने भी पहली पारी में इतना ही स्कोर बनाया था। जब जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि भारतीय टीम बढ़त लेने में सफल रहेगी, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम ने शेष विकेट नियमित अंतराल पर गंवा दिए।
विज्ञापन
लॉर्ड्स में माहौल हुआ गर्म
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के दो रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय जैक क्राउली दो और बेन डकेट खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। भारतीय गेंदबाजों पर अब चौथे दिन इंग्लैंड की पारी जल्द समेटने की जिम्मेदारी होगी जिससे भारत को ज्यादा बड़ा लक्ष्य नहीं मिल सके। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने से पहले लॉर्ड्स पर माहौल तनावपूर्ण हुआ और भारतीय खिलाड़ियों की समय बर्बाद करने को लेकर जैक क्राउली और बेन डकेट से नोकझोंक हो गई।

राहुल-पंत की शानदार साझेदारी
इससे पहले, भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 145 रन से की। भारत के लिए केएल राहुल और पंत ने पारी आगे बढ़ाई। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शुरुआती सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। पंत ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। पंत तेजी से रन चुराने के चक्कर में आउट हो गए। पंत 112 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। पंत और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हुई। पंत के आउट होते ही लंच ब्रेक की घोषणा की गई। भारत ने पहले सत्र में 103 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट गंवाया। भारत ने शुरुआत सत्र में 4.58 के रन रेट से बल्लेबाजी की।

राहुल ने लॉर्ड्स पर लगाया दूसरा शतक
लंच ब्रेक के बाद राहुल ने अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया, लेकिन राहुल शतक लगाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल 177 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। राहुल दिलीप वेंगसरकर के बाद भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में एक से अधिक शतक लगाया है। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने उपयोगी साझेदारी की जिससे भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंच गया। बेन स्टोक्स ने नीतीश रेड्डी को आउट कर भारत को छठा झटका दिया। नीतीश और जडेजा के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई।

जडेजा का लगातार तीसरा पचासा
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा। जडेजा ने 87 गेंदों पर पचासा पूरा किया। जडेजा का यह इस दौरे पर लगातार तीसरा अर्धशतक है। जडेजा की शानदार पारी से भारत का स्कोर 350 रन के पार पहुंचा। भारत को रवींद्र जडेजा के रूप में सातवां झटका लगा। जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 131 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी की। जडेजा जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 376 रन था। यानी भारतीय टीम बढ़त लेने से 12 रन ही दूर थी, लेकिन भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और बढ़त हासिल नहीं कर सकी। भारत ने पिछले चार विकेट 11 रन के अंतराल पर गंवाए जिस कारण वह बढ़त हासिल नहीं करने में कामयाब नहीं हो सकी।
भारत के लिए नीतीश ने 30, वॉशिंगटन सुंदर ने 23 और आकाश दीप ने सात रन बनाए, जबकि बुमराह खाता भी नहीं खोल सके और सिराज भी खाता खोले बिना नाबाद लौटे। इससे पहले, भारत ने दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल (13), करुण नायर (40) और शुभमन गिल (16) के विकेट गंवाए थे। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने तीन विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को दो-दो विकेट मिले। वहीं, ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को एक-एक सफलता मिली।