फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abdu Rozik: 'बिग बॉस' फेम अब्दु रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए, पूछताछ के बाद रिहा; जानिए पूरा मामला

Sun, 13 Jul 2025 03:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 03:09 AM IST
सार

'बिग बॉस 16' फेम और ताजिकिस्तानी गायक अब्दु रोजिक को शनिवार को दुबई इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर हिरासत में लिए गए। उन पर चोरी का आरोप लगाया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने शिकायत को पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया और न ही कोई आधिकारिक बयान दिया। बाद में, पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया।   

विज्ञापन
Tajikistani Abdu Rozik arrest Updates Dubai airport theft charges Bigg Boss 16 fame artist hindi news
अब्दु रोजिक (फाइल) - फोटो : एएनआई / इंस्टाग्राम / अमर उजाला

ताजिकिस्तानी गायक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक को शनिवार को दुबई इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। रोजिक की प्रबंधन कंपनी ने खलीज टाइम्स को इसकी जानकारी दी। हालांकि बाद में स्पष्टीकरण देने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। 

Tajikistani Abdu Rozik arrest Updates Dubai airport theft charges Bigg Boss 16 fame artist hindi news
अब्दु रोजिक (फाइल) - फोटो : एएनआई

सुबह पांच बजे मोंटेनेग्रो से पहुंचे थे दुबई
रिपोर्ट के अनुसार, रोजिक को सुबह करीब 5 बजे मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचने के तुरंत बाद अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, शिकायत को अभी पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया गया है और अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 

Tajikistani Abdu Rozik arrest Updates Dubai airport theft charges Bigg Boss 16 fame artist hindi news
अब्दु रोजिक (फाइल) - फोटो : एएनआई / इंस्टाग्राम

बिग बॉस 16 और संगीत के जरिये हासिल की लोकप्रियता
कंपनी के एक प्रतिनिधि ने कहा, 'हम बस इतना कह सकते हैं कि हमें पता है कि उसे चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है।' हालांकि, उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। रोजिक ने बिग बॉस 16 और अपने संगीत के जरिये लोकप्रियता हासिल की थी। उनके गाने ओही दिली जोर, चकी चकी बोरोन और मोदार काफी मशहूर हैं। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दु रोजिक का प्रबंधन करने वाली एस-लाइन परियोजना के एक बयान के अनुसार, 'सबसे पहले, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, उन्हें केवल पुलिस ने हिरासत में लिया था। अब्दु रोजिक ने अपना स्पष्टीकरण दिया और उन्हें रिहा कर दिया गया। आज वह दुबई में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे।' बयान में आगे कहा गया है कि दूसरी बात, मीडिया में दी गई जानकारी सही नहीं है। हम अब्दु रोजिक और उनकी छवि की रक्षा के लिए सभी कानूनी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tajikistani Abdu Rozik arrest Updates Dubai airport theft charges Bigg Boss 16 fame artist hindi news
अब्दु रोजिक (फाइल) - फोटो : एएनआई

ईडी भी कर चुकी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में पूछताछ
2022 में अब्दु रोजिक को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में 22वें आईफा पुरस्कार समारोह में आमंत्रित किया गया था। यहां उन्होंने 1994 में आई फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' का हिंदी गाना 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाया था। खलीज टाइम्स के अनुसार, 2024 में भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी रोजिक से एक हॉस्पिटैलिटी फर्म से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच में पूछताछ की थी। हालांकि, ईडी ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed