फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th November 2025 Updates on amar ujala

TOP News: बिहार एग्जिट पोल में फिर एनडीए सरकार; कश्मीर तक जुड़े दिल्ली धमाके के तार, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 12 Nov 2025 07:53 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 12 Nov 2025 07:53 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th November 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बंपर वोटिंग का मिथक टूटता दिख रहा है। यह सिर्फ लहर नहीं, बूथ प्रबंधन था! बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरणों में 65 से 70 प्रतिशत की रिकॉर्ड वोटिंग हुई, जिसे सियासी पंडित परिवर्तन की हुंकार मान रहे थे। यह धारणा कि ज्यादा वोटिंग सत्ता को हटाती है, देश के कई भाजपा शासित राज्यों में बार-बार टूट चुकी है। और अब, ज्यादातर एग्जिट पोल इसी मिथक को बिहार में तोड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दोनों चरणों का मतदान आज शाम खत्म हो गया। 243 सीटों पर इस बार दोनों ही चरणों में बंपर मतदान हुआ है। मतदान के बाद अधिकतर एग्जिट पोल्स ने बिहार में एनडीए की फिर से सरकार बनने का अनुमान जताया है। 14 नवंबर को आने वाले नतीजों में अगर यह एग्जिट पोल सही साबित होते हैं, तो यह साफ हो जाएगा कि महिलाएं इस चुनाव में अहम फैक्टर साबित हुई हैं। एक तरफ सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच में लालकिले बम धमाके को डर और लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है। आतंकी भले ही दिल्ली को दहलाने में कामयाब हो गए हो, मगर देश की सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की देश को दहलाने या देश में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। लाल किले बम धमाके के तार फरीदाबाद और लखनऊ जैश के आतंकी मॉड्यूल से जुड़ते नजर आ रहे हैं। ये पहला मॉड्यूल है कि जिसने हरियाणा, यूपी, जम्मू कश्मीर और दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया था। वहीं दूसरी ओर दिल्ली को दहलाने वाले की कोशिश में जुटे आतंकी नेटवर्क की जड़ तक पुलिस को कुछ पोस्टरों ने पहुंचाया। हालिया वर्षों के सबसे बड़े आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने करीब 2,900 किलोग्राम आईईडी बनाने की सामग्री, असॉल्ट राइफलें, पिस्तौल, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वलनशील पदार्थ बरामद किए हैं। इस पूरे मामले की तह तक पुलिस को श्रीनगर में लगे कुछ पोस्टरों ने पहुंचाया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

बिहार चुनाव: बोलती खामोशी टूटी, एनडीए ने बदलाव की हुंकार को प्रो-इंकम्बेंसी में बदला?

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th November 2025 Updates on amar ujala
दूसरे चरण के चुनाव में जहानाबाद के एक बूथ पर मतदाताओं की कतारें। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
बंपर वोटिंग का मिथक टूटता दिख रहा है। यह सिर्फ लहर नहीं, बूथ प्रबंधन था! बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरणों में 65 से 70 प्रतिशत की रिकॉर्ड वोटिंग हुई, जिसे सियासी पंडित परिवर्तन की हुंकार मान रहे थे। यह धारणा कि ज्यादा वोटिंग सत्ता को हटाती है, देश के कई भाजपा शासित राज्यों में बार-बार टूट चुकी है। और अब, ज्यादातर एग्जिट पोल इसी मिथक को बिहार में तोड़ते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जिट पोल्स के अनुमानों के मायने क्या, सीएम का चेहरा या महिलाएं बनीं बड़ा फैक्टर?

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th November 2025 Updates on amar ujala
बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दोनों चरणों का मतदान आज शाम खत्म हो गया। 243 सीटों पर इस बार दोनों ही चरणों में बंपर मतदान हुआ है। मतदान के बाद अधिकतर एग्जिट पोल्स ने बिहार में एनडीए की फिर से सरकार बनने का अनुमान जताया है। 14 नवंबर को आने वाले नतीजों में अगर यह एग्जिट पोल सही साबित होते हैं, तो यह साफ हो जाएगा कि महिलाएं इस चुनाव में अहम फैक्टर साबित हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th November 2025 Updates on amar ujala
लालकिला के पास घटनास्थल को पुलिस ने सफेद चादर से ढक दिया है। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच में लालकिले बम धमाके को डर और लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है। आतंकी भले ही दिल्ली को दहलाने में कामयाब हो गए हो, मगर देश की सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की देश को दहलाने या देश में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। लाल किले बम धमाके के तार फरीदाबाद और लखनऊ जैश के आतंकी मॉड्यूल से जुड़ते नजर आ रहे हैं। ये पहला मॉड्यूल है कि जिसने हरियाणा, यूपी, जम्मू कश्मीर और दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर..

परत दर परत आतंकी नेटवर्क की जड़ तक पहुंची पुलिस

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th November 2025 Updates on amar ujala
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई

दिल्ली को दहलाने वाले की कोशिश में जुटे आतंकी नेटवर्क की जड़ तक पुलिस को कुछ पोस्टरों ने पहुंचाया। हालिया वर्षों के सबसे बड़े आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने करीब 2,900 किलोग्राम आईईडी बनाने की सामग्री, असॉल्ट राइफलें, पिस्तौल, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वलनशील पदार्थ बरामद किए हैं। इस पूरे मामले की तह तक पुलिस को श्रीनगर में लगे कुछ पोस्टरों ने पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर..

बोत्सवाना पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, 21 तोपों की सलामी के साथ हुआ भव्य स्वागत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th November 2025 Updates on amar ujala
बोत्सवाना में राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत - फोटो : एक्स@rashtrapatibhvn

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को अफ्रीका के दो देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बोत्सवाना की राजधानी गबोरोने पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की इस देश की पहली राजकीय यात्रा है। राजधानी गाबोरोन के सर सेरेत्से खामा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। बोत्सवाना के राष्ट्रपति डूमा गिडियन बोको ने स्वयं उनका स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली में आज से शुरू होगी भारत-नेपाल सीमा वार्ता; जेन जेड प्रदर्शन के बाद पहली बैठक

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th November 2025 Updates on amar ujala
भारत और नेपाल का झंडा - फोटो : Google Gemini

भारत और नेपाल के बीच वार्षिक सीमा वार्ता आज यानी 12 नवंबर से दिल्ली में शुरू होगी। यह बैठक तीन दिनों तक चलेगी और दोनों देशों के शीर्ष सुरक्षा बलों भारत के सशस्त्र सीमा बल (SSB) और नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के प्रमुख इसमें शामिल होंगे। यह बैठक खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि यह सितंबर में काठमांडू में हुए ‘जेन जेड’ प्रदर्शन के बाद दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच पहली उच्च स्तरीय वार्ता होगी। पढ़ें पूरी खबर..

भारत को तीन मिसाइलें देगा इस्राइल, नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा दोनों देशों का रक्षा सहयोग

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th November 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी और पीएम बेंजमिन नेतन्याहू - फोटो : ANI

इस्राइल हाल में हुए एक समझौते के तहत भारत को तीन नई मिसाइलें देगा। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और भी मजबूत होकर नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। इस्राइल और भारत के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए पिछले हफ्ते दोनों देशों के रक्षा सचिवों ने एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके लिए भारतीय रक्षा मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल गुप्त रूप से इस्राइल गया था। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका में वीजा मुश्किल: ट्रंप प्रशासन ने जारी की सख्त नई गाइडलाइन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th November 2025 Updates on amar ujala
अमेरिकी वीजा - फोटो : एएनआई

अमेरिका की ट्रंप प्रशासन ने वीजा को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अमेरिकी वीजा पाने और रहने के लिए विदेशी नागरिकों के लिए नए नियम जारी किए गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने विदेशों में अमेरिकी दूतावासों और कांसुलर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वीजा आवेदकों की पूरी तरह जांच की जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे अमेरिका में सरकारी सहायता पर निर्भर न हों। पढ़ें पूरी खबर..

बीटेक के बाद 54 फीसदी बेटियों को मिली नौकरी, बेटे पिछड़े

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th November 2025 Updates on amar ujala
भारत की बेटियां पढ़ाई ही नहीं नौकरी पाने में भी लड़कों से आगे हैं। बीटेक के बाद साल 2025 में 54 फीसदी बेटियों तो 51 फीसदी लड़कों को नौकरी मिली है। पिछले छह साल में स्नातक इंजीनियर की रोजगार क्षमता में 16 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2025 में रोजगार क्षमता 56.35 फीसदी तक पहुंच गई है। यानी इतने युवाओं को कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी मिली है। पढ़ें पूरी खबर..

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th November 2025 Updates on amar ujala
धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला

 अभिनेता धर्मेंद्र की हालत में अब सुधार है। सनी देओल की टीम ने ताजा अपडेट दिया है। जहां एक तरफ मंगलवार सुबह तमाम मीडिया हाउस ने उनके निधन की खबरें चला दी थीं, वहीं अमर उजाला ने संयम बरता और धर्मेंद्र के करीबी सूत्र से लगातार जानकारी हासिल कर रहा है। धर्मेंद्र की खराब तबीयत के चलते कई फिल्मों के प्रमोशन को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed